Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार में आंधी और वज्रपात की घटनाओं में दो की मौत

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th May 2024, 12:20 pm

बिहार में आंधी और वज्रपात की घटनाओं में दो की मौत
बांका, मुंगेर, जमुई कटिहार समेत राज्य के दक्षिण पूर्व भागों में गुरुवार दोपहर बाद अचानक आए आंधी-बारिश और वज्रपात की घटनाओं में दो लोगो की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बांका जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत असनाहा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जिले के विभिन्न भागों में पेड़ गिरने के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। इधर, मुंगेर जिले के खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत दढ़ियार गांव में वज्रपात की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, जिले के तेटिया बंबर प्रखंड के चंपाचक गांव में वज्रपात की चपेट में आकर तीन किशोर समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए