Bihar


जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के शिवगंज-मोकरी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:30 am
जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के शिवगंज-मोकरी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत में धान का बोझा बांध रहे करीमन पासवान की उनके ही चचेरे पोते ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीमन पासवान अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका चचेरा पोता पवन पासवान वहां पहुंचा और सामान्य बातचीत करने लगा। कुछ ही देर बाद पवन ने कमर में छिपाई हुई पसूली निकाली और अचानक सिर व गर्दन पर कई वार कर दिए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि करीमन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई।वारदात के बाद पवन पासवान फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि करीमन का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में हत्या की वजह का पता लगाना मुश्किल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पवन पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। परिवार, प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की असली वजह सामने आ सके। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि एक चचाेरा पोता अपने ही बड़े बुजुर्ग की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकता है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

कैमूर जिले के रामगढ़-मोहनिया पथ स्थित भिरखीरा मोड़ के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।मृतक की पहचान बक्सर जिले के चौसा थाना क्षेत्र

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:28 am
कैमूर जिले के रामगढ़-मोहनिया पथ स्थित भिरखीरा मोड़ के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।मृतक की पहचान बक्सर जिले के चौसा थाना क्षेत्र के सरेजा गांव निवासी स्वर्गीय प्रद्युम्न जायसवाल के पुत्र शशिकांत जायसवाल के रूप में हुई है। जबकि घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के भखारी देवी गांव निवासी खुशबू जायसवाल और दीवान जायसवाल शामिल हैं।सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में रामगढ़ रेफरल अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों गंभीर घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। एक की मौत हो चुकी है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।वहीं सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों किसी काम से घर से निकले थे, तभी यह दर्दनाक घटना हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

गोपालगंज में ठंड बढ़ने के साथ ही पॉल्यूशन का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में पहुंच गया है. एक्यूआई बढ़ने की वजह से दिन में ही आसमान में काले-काले धुंध नजर आ रहें हैं. वहीं, पॉल्यूशन का स्तर खराब श्रेणी में जाने से सांस से

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:27 am
गोपालगंज में ठंड बढ़ने के साथ ही पॉल्यूशन का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में पहुंच गया है. एक्यूआई बढ़ने की वजह से दिन में ही आसमान में काले-काले धुंध नजर आ रहें हैं. वहीं, पॉल्यूशन का स्तर खराब श्रेणी में जाने से सांस से संबंधित लोगों परेशानी बढ़ गयी है. डॉक्टरों ने ऐसे मौसम में दमा, सांस के मरीजों को सावधानी बरतने के लिये अपील किया है.

शिवहर के नवनिर्वाचित जेडीयू विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया. इसको लेकर शिवहर के गांधी भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें NDA कार्यकर्ताओं को नवनिर्वाचित विधायक ने सम्मानित किया. शहर में एक रैली भी निक

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:27 am
शिवहर के नवनिर्वाचित जेडीयू विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया. इसको लेकर शिवहर के गांधी भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें NDA कार्यकर्ताओं को नवनिर्वाचित विधायक ने सम्मानित किया. शहर में एक रैली भी निकाली गई, जिसमें जेडीयू विधायक को कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया. नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि चुनाव से पहले शिवहर के विकास को लेकर उन्होंने जो शपथ लिया था, उसे हर हाल में पूरा करेंगी. इतना ही नहीं शिवहर को विकास के पैमाने पर सबसे अलग पहचान देंगी. बिहार में शिवहर जिले की एक अलग पहचान होगी.

सीवान के एनडीए सांसद विजयलक्ष्मी देवी और बड़हरिया के जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह कुशवाहा को धमकी मिली है. इन दोनों के मोबाइल नंबर पर कॉल करके 10 लाख रुपए की डिमांड की गई. धमकी मिलने के बाद पुलिस महाकमे में हड़कंप मच गया. इसकी शिकायत जहां सांसद के प्रतिनिधि म

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:26 am
सीवान के एनडीए सांसद विजयलक्ष्मी देवी और बड़हरिया के जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह कुशवाहा को धमकी मिली है. इन दोनों के मोबाइल नंबर पर कॉल करके 10 लाख रुपए की डिमांड की गई. धमकी मिलने के बाद पुलिस महाकमे में हड़कंप मच गया. इसकी शिकायत जहां सांसद के प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव ने मैरवा थाने में आवेदन देकर की है. तो वहीं बडहरिया के विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल द्वारा बड़हरिया थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. इतना ही नहीं जिस नंबर से कॉल आया है. उसी नंबर से पुलिस अधिकारी को भी फोन करके धमकी दी गई. धमकी देने वाला एक ही दिन सांसद विधायक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को कॉल किया. सीवान SP विक्रम सिहाल ने इस मुद्दे पर बताया एक ही नंबर से इन सभी को कॉल करके धमकी दी गया. चिन्हित कर लिया गया है बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सीवान से जहां करीब 15 लाख मूल्य के विदेशी शराब को सीवान पुलिस ने जप्त किया है. शराब सहित ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया. ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब है जिसकी बाजार मूल करीब 15 लाख रुपए आकी जा रही है. गुप्त सूचना का आधार पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:26 am
सीवान से जहां करीब 15 लाख मूल्य के विदेशी शराब को सीवान पुलिस ने जप्त किया है. शराब सहित ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया. ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब है जिसकी बाजार मूल करीब 15 लाख रुपए आकी जा रही है. गुप्त सूचना का आधार पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया बाजार पर भगवानपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने जब ट्रक की जांच किया तो भारी मात्रा में विदेशी शराब मिला. कार्टून में शराब रखकर ट्रक से लाया जा रहा था ट्रक चालक और उपचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है. मामले की पूछताछ कर रही है कि ये शराब की बड़ी खेत कहां से लाया जा रहा था और कहां लेकर जा रहा था. साथ ही साथ ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है कि ये ट्रक किसके नाम से है.