Bihar


मोतिहारी के सुगौली थाना परिसर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1187 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दी. यह शराब थाना क्षेत्र के 23 अलग-अलग मामलों में बरामद की गई थी. नष्ट की गई शराब में 31 लीटर विदेशी और 1156 लीटर देशी चुलाई शराब शामिल थी. पूरी कार्रवाई द

News Pratyaksh | Updated : Sat 29th Nov 2025, 12:09 pm
मोतिहारी के सुगौली थाना परिसर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1187 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दी. यह शराब थाना क्षेत्र के 23 अलग-अलग मामलों में बरामद की गई थी. नष्ट की गई शराब में 31 लीटर विदेशी और 1156 लीटर देशी चुलाई शराब शामिल थी. पूरी कार्रवाई दंडाधिकारी कुंदन कुमार और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह की मौजूदगी में पूरी की गई. अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार तेज है और इस अवैध कारोबार को किसी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा. पुलिस अवैध भट्ठियों व भंडारण स्थलों पर लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की कि शराब निर्माण या बिक्री की कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं.

समस्तीपुर का मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं बाइक सवार भी दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में दोनों को लेकर स्थानीय लोग समस्तीपुर सदर अस्पताल में पहुंचे. जहां चिकित्स

News Pratyaksh | Updated : Sat 29th Nov 2025, 12:08 pm
समस्तीपुर का मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं बाइक सवार भी दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में दोनों को लेकर स्थानीय लोग समस्तीपुर सदर अस्पताल में पहुंचे. जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. बाइक से बाहर जख्मी की युवक का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू किया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति गाय से दूध निकाल कर लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान जितवारपुर वार्ड संख्या 17 के रहने वाले विजय कुमार राय के रूप में की गई. बाइक सवार घायल वक्त के बारे में बताया जाता है कि वह नशे की हालत में था और मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम में भेज दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक बार फिर से 24 हजार 2 सौ 56 महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि भेजी गई है. अब तक सीतामढ़ी जिले में 4 लाख 80 हजार 305 महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि भेजी जा चुकी है. इस मौके पर सीतामढ़ी समाहर

News Pratyaksh | Updated : Sat 29th Nov 2025, 12:08 pm
सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक बार फिर से 24 हजार 2 सौ 56 महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि भेजी गई है. अब तक सीतामढ़ी जिले में 4 लाख 80 हजार 305 महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि भेजी जा चुकी है. इस मौके पर सीतामढ़ी समाहरणालय में एक कार्यक्रम के जरिए जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का संवाद सुना. इस दौरान सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे ने कहा कि यह राशि महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करेगा और उनको आगे बढ़ाएगा. इस योजना से3 लाभ पानी वाली महिलाएं CM को धन्यवाद दे रही थीं.

BJP सांसद संजय जायसवाल ने बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक पर कहा, “…बिहार में कांग्रेस पार्टी अब नहीं रही, जिसके नेता को खुद नहीं पता कि वह क्या कह रहा है, क्या कर रहा है, पूरे बिहार में वोट चोरी, SIR जैसे मुद्दे लेकर घूमे जिससे किसी गरीब को कोई दिक्

News Pratyaksh | Updated : Sat 29th Nov 2025, 12:08 pm
BJP सांसद संजय जायसवाल ने बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक पर कहा, “…बिहार में कांग्रेस पार्टी अब नहीं रही, जिसके नेता को खुद नहीं पता कि वह क्या कह रहा है, क्या कर रहा है, पूरे बिहार में वोट चोरी, SIR जैसे मुद्दे लेकर घूमे जिससे किसी गरीब को कोई दिक्कत नहीं थी. कांग्रेस ऐसे मुद्दे चुनती है जिससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होती और बाद में पैसे लेकर टिकट बेच देती है. तो जाहिर है ऐसी पार्टी को समाप्त तो होना ही है.”

औरंगाबाद के बारुण में ट्रक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार एक शिक्षक की हुई मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे. अक्सर हो रही दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क को घटनास्थल पर जाम कर दिया. घटना बारुण-दाउदनगर सड़क पर सोननगर रेलवे अंडरप

News Pratyaksh | Updated : Sat 29th Nov 2025, 12:07 pm
औरंगाबाद के बारुण में ट्रक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार एक शिक्षक की हुई मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे. अक्सर हो रही दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क को घटनास्थल पर जाम कर दिया. घटना बारुण-दाउदनगर सड़क पर सोननगर रेलवे अंडरपास की है, जिसमें मितराज बिगहा निवासी रामाशीष पाल की मौत हो गई. विरोध जता रहे ग्रामीण दिन में भारी वाहनों खासकर बालू लदे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने की मांग कर रहे थे. उनकी मांग को सक्षम अधिकारी तक पहुंचा दिए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण राजी हुए तब जाकर जाम हट सका. इस बीच लगभग 2 घंटे तक वाहनों का परिचालन बाधित रहा.

किशनगंज 21 सितम्बर से लापता उर्दू शिक्षक का शव जमीन के अंदर से बरामद किया गया. मामले में गठित पुलिस जांच ने किया बड़ा खुलासा किया है. गिरफ्तार तीन लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपियों ने लाश जमीन में गाड़ने की बात कुबूल की.

News Pratyaksh | Updated : Sat 29th Nov 2025, 12:06 pm
किशनगंज 21 सितम्बर से लापता उर्दू शिक्षक का शव जमीन के अंदर से बरामद किया गया. मामले में गठित पुलिस जांच ने किया बड़ा खुलासा किया है. गिरफ्तार तीन लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपियों ने लाश जमीन में गाड़ने की बात कुबूल की. खुदाई में शव की जगह पर कंकाल की बरामदगी हो चुकी है. मौके पर एस डी पी ओ दिघलबैंक थाना सहित भारी भीड़ देखी गई. एस डी पी ओ ने बताया उक्त हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.