Bihar


जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति में मंगलवार शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब विकास अधिकारी (BDO) विनोद कुमार रैगर के निलंबन की मांग को लेकर छह सरपंच पानी की टंकी पर चढ़ गए. अचानक हुए इस घटनाक्रम से प्रशासन में हड़कंप मच गया. यह मामला शाम करीब 7 बजे उजागर हुआ,

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Nov 2025, 11:26 am
जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति में मंगलवार शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब विकास अधिकारी (BDO) विनोद कुमार रैगर के निलंबन की मांग को लेकर छह सरपंच पानी की टंकी पर चढ़ गए. अचानक हुए इस घटनाक्रम से प्रशासन में हड़कंप मच गया. यह मामला शाम करीब 7 बजे उजागर हुआ, जबकि सरपंचों ने पहले ही टंकी पर चढ़ने की चेतावनी दी थी. पंचायती राज विभाग के उपायुक्त रामनारायण बड़गुजर के मुताबिक अनूपगढ़ BDO विनोद रैगर को APO किया गया है. विभाग के आदेश के तहत BDO विनोद रैगर का मुख्यालय जयपुर रहेगा.करीब 19 दिन पहले सरपंचों ने बीडीओ पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपी थी. सरपंच एल.सी. डाबला ने आरोप लगाया कि नाराज सरपंच लगातार धरने पर बैठे थे और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे थे.          

चंदन मिश्रा का मर्डर केस में पुलिस ने जुटा लिए सबूत :

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Nov 2025, 12:22 pm
चंदन मिश्रा का मर्डर केस में पुलिस ने जुटा लिए सबूत : बिहार की राजधानी पटना के चर्चित पारस अस्पताल गोलीकांड में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. दिनदहाड़े अस्पताल के अंदर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने के इस मामले में अब स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा. पुलिस की ओर से जुटाए गए पुख्ता सबूतों और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद पटना एसीजेएम कोर्ट ने पांच प्रमुख आरोपितों के केस अभिलेख प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेज दिए हैं, ताकि तेजी से सुनवाई हो सके.बता दें कि यह हत्याकांड बीते 17 जुलाई को हुआ था जब चंदन मिश्रा अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ हमलावर अस्पताल के भीतर घुस आए और उन्हें नजदीक से गोली मार दी. घटना के बाद यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया था.पटना पुलिस ने इस कांड में शुरुआती चरण से ही तकनीकी और वैज्ञानिक जांच पर जोर दिया. लोक अभियोजक राजेश कुमार के अनुसार, पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं जिनके आधार पर पांच आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इन आरोपितों में फुलवारीशरीफ में रहने वाला भागलपुर निवासी तौसीफ राजा उर्फ बादशाह, बक्सर निवासी विजयकांत पांडेय उर्फ धन्नु उर्फ रुद्र पांडेय, राजाबाजार का सदमान हसन खान उर्फ निशु खान, दीघा निवासी हर्ष कुमार और भीम कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है और इस पर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है.

आईआरसीटीसी (IRCTC) टेंडर घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तरफ से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में एक अहम अर्जी दायर की गयी है. इस अर्जी में उन्होंने मामले की सुनवाई कर रहे मौजूदा स्पेशल जज विशाल गोगन

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Nov 2025, 12:22 pm
आईआरसीटीसी (IRCTC) टेंडर घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तरफ से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में एक अहम अर्जी दायर की गयी है. इस अर्जी में उन्होंने मामले की सुनवाई कर रहे मौजूदा स्पेशल जज विशाल गोगने को बदलने की मांग की है. बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी इस मामले में जज विशाल गोगने के रुख से संतुष्ट नहीं हैं. यही वजह है कि उन्होंने इन मामलों को किसी अन्य न्यायाधीश को हस्तांतरित करने की मांग की है.कानूनी विशेषज्ञ मानते हैं कि आरोपियों द्वारा जज परिवर्तन की मांग आम तौर पर तभी उठती है जब उन्हें लगता है कि अदालत का रवैया प्रतिकूल है या ट्रायल उनकी ओर से अपेक्षित दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है. वहीं विपक्षी दल इसे राजनीतिक बचाव की कोशिश बता रहे हैं, जबकि राजद समर्थक इसे न्यायिक निष्पक्षता की मांग के रूप में देख रहे हैं.

बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत और जनहितकारी बनाने की दिशा में नई पहल शुरू हो गई है. श्रवण कुमार ने राज्य के नए परिवहन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Nov 2025, 12:16 pm
बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत और जनहितकारी बनाने की दिशा में नई पहल शुरू हो गई है. श्रवण कुमार ने राज्य के नए परिवहन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए.मंत्री के सबसे बड़े फैसलों में एक है सरकारी बसों में कंडक्टर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को कम करना. अब केवल सातवीं पास युवक-युवतियां भी बस कंडक्टर बन सकेंगे. इस कदम से ग्रामीण और कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के द्वार खुलेंगे. मंत्री ने इसे युवा सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया.पदभार ग्रहण के दौरान अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, राज्य परिवहन आयुक्त अभिषेक द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मंत्री का स्वागत किया. बैठक में मंत्री ने स्पष्ट संकेत दिए कि आने वाले दिनों में परिवहन विभाग में व्यापक सुधार देखने को मिलेंगे.

इजराइल के की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का दिसंबर में होने वाला भारत दौरा टाल दिया गया है

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Nov 2025, 12:15 pm
इजराइल के \ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का दिसंबर में होने वाला भारत दौरा टाल दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दो हफ़्ते पहले दिल्ली में हुए धमाके के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण PM नेतन्याहू का दिसंबर में होने वाला भारत दौरा टाल दिया गया है.जानलेवा धमाके के बाद, इजराइली PM ने आतंकवाद के सामने दोनों देशों की अटूट भावना पर जोर दिया था, और कहा था कि भले ही आतंक शहरों को निशाना बना सकता है, लेकिन यह मजबूत देशों की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता.उनके बयान में लिखा था, "हमारे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत के बहादुर लोगों के लिए: सारा और मैं, और इजराइल के लोग, पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भेजते हैं. इजराइल इस समय दुख और ताकत में आपके साथ मजबूती से खड़ा है."इजराइली प्रधानमंत्री का भारत का पिछला ऑफिशियल दौरा 14 से 19 जनवरी, 2018 तक छह दिन का था. यह किसी इजराइली प्रधानमंत्री का भारत का दूसरा दौरा था, और यह 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल के ऐतिहासिक दौरे के लगभग 6 महीने बाद हुआ था.हाल ही में, केंद्रीय कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने रविवार को इजराइल का तीन दिन का सफल दौरा पूरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और दूसरे खास नेताओं से मुलाकात की.

राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर क्षेत्र में एक बैटरी कारोबारी से फोन पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Nov 2025, 12:14 pm
राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर क्षेत्र में एक बैटरी कारोबारी से फोन पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. धमकी देने वाले ने खुद को बाहुबली विधायक का करीबी बताते हुए 48 घंटे में पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है. पीड़ित कारोबारी आशीष कुमार सिन्हा के पिता सुरेंद्र सिंह को 16 नवंबर को मोबाइल नंबर 9708229920 से पहला कॉल आया. कॉल करने वाला बार-बार मोकामा से बोलने की बात कह रहा था और नाम-पता पूछ रहा था. बातचीत संदिग्ध लगने पर सुरेंद्र सिंह ने फोन काट दिया.22 नवंबर को उसी नंबर से फिर कॉल आया, जिसे आशीष की पत्नी ने उठाया. इस बार कॉलर ने सीधे धमकी दी कि “सुरेंद्र सिंह के बच्चे को उठा लेंगे”. यह सुन परिवार में दहशत फैल गई और सभी सतर्क हो गए.23 नवंबर को तीसरी बार कॉल आया और इस बार धमकी सीधे आशीष कुमार सिन्हा को दी गई. कॉलर ने खुद को बाहुबली विधायक का आदमी बताते हुए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. पैसे न देने पर पूरे परिवार की हत्या करने तक की धमकी दी गई.