Bihar


तमिलनाडु के महाबलीपुरम से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया-केसरिया मार्ग पर बन रहे विराट रामायण मंदिर के लिए विश्व का सबसे बड़ा एकाश्म ग्रेनाइट शिवलिंग शुक्रवार 21 नवंबर को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद रवाना हो गया. यह शिवलिंग 33 फीट ऊंचा और 210 म

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Nov 2025, 11:23 am
तमिलनाडु के महाबलीपुरम से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया-केसरिया मार्ग पर बन रहे विराट रामायण मंदिर के लिए विश्व का सबसे बड़ा एकाश्म ग्रेनाइट शिवलिंग शुक्रवार 21 नवंबर को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद रवाना हो गया. यह शिवलिंग 33 फीट ऊंचा और 210 मीट्रिक टन वजनी है. महावीर मंदिर न्यास (पटना) द्वारा बनाया जा रहा विराट रामायण मंदिर आकार में 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा. इसमें 22 मंदिर, 18 शिखर और 270 फीट ऊंचा मुख्य शिखर होगा. दीवारों पर रामायण के प्रसंग उकेरे जाएंगे. मंदिर का प्रवेश द्वार, गणेश स्थल, सिंह द्वार, नंदी, गर्भगृह की पाइलिंग आदि का काम पूरा हो चुका है. अब विशाल शिवलिंग की स्थापना के बाद मुख्य मंदिर का निर्माण और तेज होगा. महाबलीपुरम के निकट पट्टीकाडु क्षेत्र में एक ही विशाल ग्रेनाइट पत्थर से तराशा गया यह शिवलिंग पिछले दस वर्षों की अथक मेहनत का परिणाम है. शिल्पकारों ने सूक्ष्म नक्काशी, संतुलन और सौंदर्य पर विशेष ध्यान देते हुए इसे तैयार किया. अनुमानित लागत करीब तीन करोड़ रुपये आई है.

अररिया की छह विधानसभा सीटो का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया

News Pratyaksh | Updated : Sat 15th Nov 2025, 11:52 am
अररिया की छह विधानसभा सीटो का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया है. जिसमें एनडीए को 2 सीट तो महागठबंधन के तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर AIMIM ने कब्जा जमाया है.2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने छह विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार दो सीटों पर संतोष करना पड़ा. रानीगंज और फारबिसगंज सीट पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा. वर्ष 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में रानीगंज में जेडीयू उम्मीदवार ने लगातार दो बार जीत दर्ज की थी. लेकिन 2025 पर करारी हार झेलनी पड़ी.वहीं अररिया की फारबिसगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने बेहद कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की. यह सीट कांग्रेस के खाते में गई. कांग्रेस उम्मीदवार मनोज बिश्वास को 1,20,114 वोट मिले, जबकि बीजेपी के विद्या सागर केशरी को 1,19,893 वोट मिले. 221 वोटों से फारबिसगंज सीट को कांग्रेस ने अपने नाम किया.अररिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अबिदुर रहमान ने जेडीयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम को 12,741 वोटों से हराया. अबिदुर रहमान को 91,529 वोट, जबकि शगुफ्ता अजीम को 78,788 वोट प्राप्त हुए. इस सीट पर पूर्व IPS व निर्दलीय उम्मीदवार शिवदीप लांडे (4085) और जन सुराज की फरहत आरा बेगम (2,434) भी मैदान में थे. वहीं AIMIM उमम्मीदवार मंजूर आलम को 53,421 वोट मिले.वहीं अररिया की नरपतगंज सीट पर बीजेपी की देवंती यादव ने आरजेडी के मनीष यादव को बड़े अंतर से हराया. बीजेपी प्रत्याशी देवंती यादव ने 1,20,557 वोट हासिल किए, जबकि मनीष यादव को 95,204 वोट प्राप्त हुए.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार देर रात भीषण आग ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदगी छीन ली.

News Pratyaksh | Updated : Sat 15th Nov 2025, 11:48 am
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार देर रात भीषण आग ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदगी छीन ली. वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर है. हादसा इतना भयावह था कि देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों में घिर गया, जिससे परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला.स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगते ही तेज धमाके की आवाज के साथ घर धू-धू कर जलने लगा. कुछ ही मिनटों में स्थिति विकराल हो गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई सदस्य लपटों की चपेट में आ चुके थे. आग की तेजी ने आसपास के घरों को भी खतरे में डाल दिया. मृतकों में लालन कुमार (35 वर्ष), उनकी पत्नी पूजा कुमारी (30 वर्ष), मां सुशीला देवी (65 वर्ष), बेटा गोलू कुमार (2 वर्ष) और बेटी सृष्टि कुमारी (7 वर्ष) शामिल हैं. घटना गेना शाह के मकान के तीसरे तले पर हुई. घायलों में मामा लाल बाबू प्रसाद, उनकी पत्नी माला देवी, साक्षी कुमारी, अर्जुन कुमार, ऋषभ कुमार और अमन कुमार हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है.सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा. दमकल टीम ने आग पर काबू पाया और फैलाव को रोका. घायलों को तुरंत एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.        

बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को भाजपा से निलंबित कर दिया

News Pratyaksh | Updated : Sat 15th Nov 2025, 11:46 am
बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को भाजपा से निलंबित कर दिया है. साथ ही पार्टी ने आरा से पूर्व सांसद सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है. भाजपा की तरफ से पूर्व सांसद सिंह को भेजे गए कारण बताओ नोटिस में कहा गया है, "आपकी गतिविधियों पार्टी के खिलाफ हैं. ये अनुशासन के दायरे में आता है. पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है. इससे पार्टी को नुकसान हुआ है. इसलिए, निर्देशानुसार, आपको पार्टी से निलंबित किया जा रहा है. साथ ही यह बताने के लिए कहा जा रहा है कि आपको पार्टी से क्यों नहीं निष्कासित कर दिया जाए. इसलिए, कृपया पत्र प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर आप अपनी स्थिति स्पष्ट करें."

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "बिहार, लोकतंत्र की जननी पर निवास करने वाले हर बिहारी का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने फिर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार के द्वारा किए जा रह

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Nov 2025, 12:14 pm
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, "बिहार, लोकतंत्र की जननी पर निवास करने वाले हर बिहारी का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने फिर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास की रफ्तार को बढ़ाने का अवसर दिया है. जनता ने NDA पर विश्वास किया है लेकिन ढपोरशंखी घोषणाएं करने वाले राजद-कांग्रेस के युवराज को बिहार की जनता ने सबक सिखाया है."

कांग्रेस ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत की भविष्यवाणी करने वाले विभिन्न एग्जिट पोल को खारिज कर दिया और दावा किया कि 1

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Nov 2025, 12:14 pm
कांग्रेस ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत की भविष्यवाणी करने वाले विभिन्न एग्जिट पोल को खारिज कर दिया और दावा किया कि 14 नवंबर को नतीजे आने पर एनडीए को साधारण बहुमत मिलेगा.बिहार में 11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी किए गए ज्यादातर एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि एनडीए को कुल 243 सीटों में से 133 से 167 सीटें मिल सकती हैं, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 70-90 सीटें मिलने की संभावना है. बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों का आंकड़ा जरूरी है.6 और 11 नवंबर को हुए दो चरणों के मतदान में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक, दोनों ने ही आक्रामक प्रचार किया. इंडिया ब्लॉक का लक्ष्य स्वाभाविक सत्ता-विरोधी लहर और दोनों चरणों में हुए भारी मतदान के आधार पर पिछले 20 सालों से बिहार की सत्ता पर काबिज एनडीए को सत्ता से बेदखल करना है.इंडिया ब्लॉक कथित वोट चोरी और सामाजिक कल्याण की गारंटी के अलावा दोनों चरणों में उच्च मतदान को चुनाव में जीत के संकेतक के रूप में देख रहा था, जबकि एनडीए ने निरंतरता और स्थिरता के नाम पर वोट मांगे. बिहार के प्रभारी एआईसीसी सचिव सुशील पासी ने ईटीवी भारत को बताया, 'हमें इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है.हम 14 नवंबर को अंतिम नतीजों का इंतजार करेंगे. यह बदलाव के लिए वोट था. हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा उठाया गया वोट चोरी का मुद्दा इस चुनाव में एक बड़ा कारक रहा. गरीब और वंचित वर्ग अपने मताधिकार को सुरक्षित करने के लिए बाहर आए. भारतीय जनता पार्टी को साधारण बहुमत मिलेगा और अगली सरकार बनेगी.'एआईसीसी पदाधिकारी के अनुसार कांग्रेस जिसने 2020 के बिहार चुनावों में 19 सीटें जीती थी, 2025 में भी अपनी संख्या में सुधार करेगी. कांग्रेस ने 2020 में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 2025 में 61 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा क्योंकि वीआईपी और आरएलजेपी जैसी नई पार्टियों को इंडिया ब्लॉक सीट-बंटवारे में शामिल करना पड़ा.सुशील पासी ने कहा, 'हमें 20-25 सीटें मिलेंगी.' बिहार के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र यादव ने भी अपने सहयोगी की राय से सहमति जताते हुए दावा किया कि बिहार में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी. उन्होंने एग्जिट पोल को भी खारिज करते हुए कहा कि ऐसे सर्वेक्षण सही तस्वीर पेश नहीं करते.