Bihar


बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोल तो वही बताएगा जो जनता का भाव हा या रुझान है. हम भी कई विधानसभाओं का दौरा कर रहे थे और बता रहे थे कि चौकाने वाले नतीजे आएंगे. 2010 का जो स्ट्राइक रेट रहा है उससे भी हम (NDA)

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Nov 2025, 12:13 pm
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोलबिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोल तो वही बताएगा जो जनता का भाव हा या रुझान है. हम भी कई विधानसभाओं का दौरा कर रहे थे और बता रहे थे कि चौकाने वाले नतीजे आएंगे. 2010 का जो स्ट्राइक रेट रहा है उससे भी हम (NDA) बेहतर प्रदर्शन करेंगे." तो वही बताएगा जो जनता का भाव हा या रुझान है. हम भी कई विधानसभाओं का दौरा कर रहे थे और बता रहे थे कि चौकाने वाले नतीजे आएंगे. 2010 का जो स्ट्राइक रेट रहा है उससे भी हम (NDA) बेहतर प्रदर्शन करेंगे."

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले उसकी मिनी-नीलामी को लेकर बज बना हुआ है

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:35 am
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले उसकी मिनी-नीलामी को लेकर बज बना हुआ है. इसकी नीलामी कब और कहां होगी. किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा और कौन से खिलाड़ी रिलीज होंगे इसको लेकर सब जानना चाह रहे हैं. तो आज हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी-नीलामी के बारे में बताने वाले हैं.आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अबू धाबी में होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नीलामी 16 दिसंबर को हो सकती है. इस नीलामी के लिए पहले 14 दिसंबर को चुना गया था. इसके बाद में 15 और 16 दिसंबर को नीलामी के लिए तारीख के रूप में चुना गया है.आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए पहले भारत में नीलामी आयोजित करने पर चर्चा हुई थी. भारत में चर्चा के लिए मुंबई और बेंगलुरु को मेजबान शहरों के रूप में चुने जाने की उम्मीद थी. लेकिन विदेशी सहयोगी कर्मचारियों के लिए अबू धाबी की सुविधा देकर वहां नीलामी करने का फैसला किया.आपको बता दें कि, आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों के लिए रिटेंशन की अंतिम तारीख 15 नवंबर को रखा गया है. इसके बाद नीलामी के लिए सभी फ्रेजाइजियों को कम से कम 1 महीने का समय मिलेगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और 2008 की विजेता राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड रिटेंशन होने की संभावना है. जहां सूंज सैमसन का नाम सामने आ रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन सीएसके में शामिल हो सकते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ट्रेड डील में रवींद्र जडेजा की सेवाएं ले सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी राजस्थान के ट्रेड की बातें सामने आईं थी. अब उन बातों को हवा कम मिल रही है. इसके साथ ही वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटन्स (GT) से सीएसके में ट्रेड किए की चर्चाएं हैं.आपको बताते चलें कि, पिछली दो आईपीएल नीलामी भी विदेशों में हुईं हैं. सऊदी अरब के जेद्दा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में पिछली दो नीलामियां आयोजित की गई थीं. इस बार नीलामी में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में इन 10 फ्रेंचाइजियों की मेजबानी करेगी

पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह जिस होटल में ठहरी थीं :

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:33 am
पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह जिस होटल में ठहरी थीं : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह के होटल के कमरे में देर रात रोहतास पुलिस और प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की. ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि आधी रात को बिना महिला कांस्टेबल के बिक्रमगंज के होटल में छापेमारी की गई. उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि चुनाव से ठीक एक दिन पहले उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है.बिक्रमगंज के होटल में ठहरी ज्योति सिंह के कमरे में देर रात पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया. इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति सिंह गुस्से में नजर आ रही हैं, जहां वे आरोप लगा रही हैं कि टीम में कोई महिला कांस्टेबल नहीं थी और महिलाओं वाले कमरों में भी घुसकर तलाशी ली गई. उन्होंने कहा, "आधी रात को अचानक मेरे होटल के कमरे में घुस आई पुलिस. बेवजह 4 घंटे तक सर्च चलाया गया." काराकाट विधानसभा सीट से ज्योति सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. उनके मुकाबले जेडीयू के महाबली सिंह और इंडिया महागठबंधन के माले प्रत्याशी अरुण सिंह हैं. नामांकन के बाद ज्योति सिंह अपने समर्थकों के साथ होटल में ठहरी थीं, तभी यह छापेमारी हुई. उन्होंने इसे चुनावी षड्यंत्र बताया और पूछा कि आखिर किसके इशारे पर यह कार्रवाई की गई.

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:32 am
बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है. सुबह 9 बजे तक औसत 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. गयाजी जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी जोश दिखा. यहां वोटर भयमुक्त वातावरण में मतदान कर रहे हैं.वहीं मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पोलिंग बूथों पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार खुद कर रहे हैं. उन्होंने मतदान केंद्रों का जायजा लिया और पुलिस बलों को लगातार निर्देश दे रहे हैं. एसडीपीओ कमलेश कुमार ने कहा, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो रहा है. उन्होंने कहा कि इमामगंज नक्सल प्रभावित इलाका है, लेकिन मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराया जा रहा है. सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. नक्सल क्षेत्र होने के कारण जगह-जगह पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. साथ ही पहाड़ी इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है. मतदाताओं में काफी उत्साह है और लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.गयाजी जिले के नक्सल क्षेत्र इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह देखा गया. सुबह 7:00 बजे से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें मतदान केंद्रों पर दिखने को मिलने लगी थीं. यहां भी चुनाव आयोग की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से मॉडल बूथ बनाए गए हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं.

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:32 am
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. मंगलवार शाम को हुए इस विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे.पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह हो रही इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और एनआईए के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल होंगे. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होंगे.अमित शाह ने सोमवार को कहा कि वह आज सुबह शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ विस्फोट की विस्तृत समीक्षा करेंगे. शाह ने यहां एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, 'कल सुबह, हम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गृह मंत्रालय में विस्फोट की विस्तृत समीक्षा करेंगे.'विस्फोट के तुरंत बाद शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त और खुफिया ब्यूरो के निदेशक से बात की और एनआईए, एनएसजी, एफएसएल और दिल्ली पुलिस को शामिल करते हुए एक समन्वित, बहु-एजेंसी जांच का निर्देश दिया. सभी एजेंसियों को विस्फोट की प्रकृति और कारण की व्यापक जाँच करने और जल्द से जल्द एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.गह मंत्री ने कहा था कि शीर्ष जाँच एजेंसियाँ पूरी तत्परता से विस्फोट की जाँच कर रही हैं और हुंडई आई-20 कार में हुए विस्फोट की गहराई से जाँच करेगी. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चल रही कार में एक उच्च-तीव्रता वाला विस्फोट हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए.