बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है. सुबह 9 बजे तक औसत 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. गयाजी जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी जोश दिखा. यहां वोटर भयमुक्त वातावरण में मतदान कर रहे हैं.वहीं मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पोलिंग बूथों पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार खुद कर रहे हैं. उन्होंने मतदान केंद्रों का जायजा लिया और पुलिस बलों को लगातार निर्देश दे रहे हैं. एसडीपीओ कमलेश कुमार ने कहा, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो रहा है. उन्होंने कहा कि इमामगंज नक्सल प्रभावित इलाका है, लेकिन मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराया जा रहा है. सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. नक्सल क्षेत्र होने के कारण जगह-जगह पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. साथ ही पहाड़ी इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है. मतदाताओं में काफी उत्साह है और लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.गयाजी जिले के नक्सल क्षेत्र इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह देखा गया. सुबह 7:00 बजे से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें मतदान केंद्रों पर दिखने को मिलने लगी थीं. यहां भी चुनाव आयोग की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से मॉडल बूथ बनाए गए हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm