Bihar


बिहार की इस मिट्टी में एक पुरानी कहावत है कि यहां धूल सिर्फ उड़ती नहीं, इतिहास भी लिखती

News Pratyaksh | Updated : Tue 04th Nov 2025, 11:25 am
बिहार की इस मिट्टी में एक पुरानी कहावत है कि यहां धूल सिर्फ उड़ती नहीं, इतिहास भी लिखती है...और इसी धूल में खड़े होकर तारतर की सड़क पर लोगों ने फिर से गुजरा हुआ बिहार देखा। उसे देखने और समझने अमर उजाला की टीम भी पहुंची।युवाओं को बिहार में या मोकामा में वह दौर नहीं चाहिए, जब सत्ता की भाषा बंदूकों व कारतूसों से लिखी जाती थी। वोट सिर्फ मत नहीं, ताकत की घोषणा हुआ करते थे। नब्बे के दशक में अखबारों की सुर्खियां...कहीं अपहरण, कहीं नरसंहार, कहीं चुनावी हत्याएं थीं। लालू-राबड़ी शासन और जंगलराज का शब्द उसी समय राजनीतिक शब्दावली में स्थायी जगह ले गया। जहानाबाद की धरती पर नक्सली सेनाएं और प्रतिहिंसक जन्म यानी रणवीर सेना बनी थी। तब यहां की रातें सिर्फ अंधेरी नहीं, बल्कि खौफ से सनी होती थीं। यही वह पृष्ठभूमि थी जिसमें बिहार की राजनीति में बाहुबली अध्याय फूटा। कोई जाति के बुर्ज पर खड़ा होकर ताकत दिखाता था तो कोई अपराध व राजनीति की साझेदारी से साम्राज्य चलाता था। तब चुनाव क्षेत्र नहीं, इलाके कहलाते थे। शासन दिल्ली-पटना से आकार पाती थी, असली कानून स्थानीय सरकार तय करती थी। इन्हीं कहानियों के बीच मोकामा भी एक केंद्र बना बिहार के सबसे धनवान इलाके मोकामा में राजनीतिक वर्चस्व में हुई हत्या और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मामला पूरे बिहार में गरमाया है। पर, उससे भी महत्वपूर्ण बिंदु है सियासत पर इसका असर क्या है? अब मोकामा का युवा उस दौर को देखना नहीं चाहता, जहां जातीय श्रेष्ठता का बोध या गुटबंदी यहां के आकाश पर अपराध और दहशत की कालिमा लगाने को तैयार हो।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की

News Pratyaksh | Updated : Tue 04th Nov 2025, 11:23 am
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है. इसमें एग्जिट पोल से जुड़ी नियमावली स्पष्ट की गई है. इसका मकसद मतदान के दौरान जनता की सोच और मतदान के परिणामों को प्रभावित किए बिना निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराना है.निर्वाचन आयोग ने कहा है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर 11 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल आयोजित करना या उसके नतीजे मीडिया में प्रकाशित करना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.इसका मतलब यह है कि इस दौरान कोई भी समाचार चैनल, अखबार या वेबसाइट मतदाताओं के मतदान के आधार पर भविष्यवाणी नहीं दिखा सकते. ये नियम सिर्फ बिहार विधान सभा के चुनावों तक ही नहीं, बल्कि अन्य 7 राज्यों में होने वाले 8 उपनिर्वाचनों पर भी लागू होंगे.इसके अलावा, अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि मतदान की समाप्ति के समय से 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी ओपिनियन पोल या अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिखाना निषेध है. यह नियम सभी मीडिया हाउस और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लागू है.

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई. आचार संहिता के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एक बयान से फंस गए हैं.

News Pratyaksh | Updated : Tue 04th Nov 2025, 11:22 am
बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई. आचार संहिता के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एक बयान से फंस गए हैं. अब चुनाव आयोग ने उनके बयान के खिलाफ संज्ञान लिया है. उन्हें इलेक्शन कमीशन नोटिस भेजेगा. 24 घंटें के भीतर उसका जवाब देना होगा.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आज पहले चरण का प्रचार प्रसार खत्म हो जाएगा. इस बार जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना लिया है. महिलाओं से लेकर युवा वर्ग समेत सभी मतदाता उत्साहित है. मकर संक्रांति के दिन चौदह जनवरी को हमारी सरकार मान बहन योजना के तहत पूरे एक साल का तीस हजार रुपये महिलाओं के खाते में डालेंगे. उन्होंने कहा कि- जीविका दीदीयों के अलावा जितनी दीदीयां हैं, जिनका इस सरकार ने शोषण किया है उन सभी को हम लोग स्थाई करेंगे और मानदेय तीस हजार कर दिया जाएगा.बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का पहला चरण महज 1 दिन बाद होने वाला है. आज शाम 6 बजे पहले चरण का प्रचार थम जाएगा. आज बिहार की बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल संवाद करेंगे. ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत – महिला संवाद’ कार्यक्रम के तहत दोपहर 3:30 बजे चर्चा करेंगे. X पर पोस्ट किया गया- चुनाव में हमारी मातृशक्ति असाधारण ऊर्जा और समर्पण से है जुटी.” उधर, सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले “बटन दबाते ही अंजे, गंजे, पंजे सब हो गायब जाएंगे.”

झारखंड में घाटशिला सीट पर उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके साथ ही घाटशिला उपचुनाव,

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Nov 2025, 11:36 am
झारखंड में घाटशिला सीट पर उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके साथ ही घाटशिला उपचुनाव, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंंत्री चंपाई सोरेन के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. क्योंकि सत्तारूढ़ दल इस उपचुनाव को बीजेपी नेता चंपाई सोरेन की राजनीतिक पारी समाप्ति की तरह देख रहा है.जैसे-जैसे घाटशिला उपचुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सत्तारूढ़ झामुमो और उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के नेताओं के निशाने पर उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन की जगह उनके पिता, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आते जा रहे हैं. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता ने तो उन्हें विश्वासघाती बताते हुए घोषणा कर दी है कि 14 नवंबर को मतगणना के दिन बेटे और बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की हार होते ही चंपाई सोरेन का राजनीतिक जीवन समाप्त हो जाएगा.झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि जिस पार्टी और नेता ने उन्हें राज्य की सबसे बड़े पद पर बैठाया और मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर चंपाई सोरेन के हाथों में सौंपी थी, उसी शख्स ने उनकी पार्टी और हेमंत सोरेन से विश्वासघात करके बीजेपी में चले गए. मनोज पांडेय ने कहा कि राज्य की जनता, खासकर आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और पिछड़ा समाज उस विश्वासघात को भूला नहीं है. घाटशिला की जनता चंपाई सोरेन के बेटे और बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को करारी हार देकर चंपाई सोरेन के विश्वासघात का बदला लेगी.

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र (संख्या-48) से निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर उर्फ रंटू मंडल पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Nov 2025, 11:35 am
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र (संख्या-48) से निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर उर्फ रंटू मंडल पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सिमराहा थाना कांड संख्या 274/25, दिनांक 01 नवंबर 2025 के तहत की गई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी 48 फारबिसगंज को सहायक व्यय प्रेक्षक से सूचना मिली कि औराही पूर्व पंचायत के सिमराहा बाजार मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर द्वारा चुनावी सभा आयोजित की जा रही है। सूचना मिलते ही दंडाधिकारी पुलिस बल, पदाधिकारियों और वीडियोग्राफी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी की।सूत्रों के मुताबिक, निर्दलीय प्रत्याशी ने वोटरों को आकर्षित करने के उद्देश्य से भोजपुरी की मशहूर डांसर माही मनीषा सहित अन्य कलाकारों को बुलाया था। सभा के दौरान कुछ महिला कलाकारों ने अश्लील नृत्य की प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बेकाबू हो गई और अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान डांसर माही मनीषा मंच छोड़कर भाग निकलीं।दंडाधिकारी द्वारा की गई जांच में यह पाया गया कि सभा स्थल पर रैंप बनाकर नृत्य एवं गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके लिए निर्वाचन आयोग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य सुरक्षित किया गया है। प्रशासन ने इसे आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर के विरुद्ध धारा 223(a)/174/176 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और निर्वाचन आयोग को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है।

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के अरियांव ब्रह्म स्थान के पास शनिवार रात दिल्ली के सांसद सह फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ था

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Nov 2025, 11:33 am
डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के अरियांव ब्रह्म स्थान के पास शनिवार रात दिल्ली के सांसद सह फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ था। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के साथ उस समय एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह भी मौजूद थे।जानकारी के अनुसार, रोड शो जब अरियांव ब्रह्म बाबा के समीप पहुंचा, तभी वहां मौजूद कुछ युवकों ने “लालू यादव ज़िंदाबाद” और “नीतीश कुमार मुर्दाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध कर रहे युवकों ने रोड शो पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरानहमले के बाद सांसद मनोज तिवारी ने बक्सर एसपी शुभम आर्य और निर्वाचन आयोग से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिनिध्युक्त दंडाधिकारी धनजी सिंह के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 25 से 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें 11 नामजद और अन्य अज्ञात शामिल हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं: सोनू कुमार, सुमन कुमार, गोरख यादव, रोहित कुमार, अरुण यादव और मुकेश यादव।