Bihar


लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गईं। पटना पार्टी ऑफिस में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मैथिली ठाकुर को सदस्यता दिलाई। मैथिली ठाकुर के कई दूसरे लोग भी बीजेपी में शामिल हुए। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से उम

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:39 am
लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गईं। पटना पार्टी ऑफिस में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मैथिली ठाकुर को सदस्यता दिलाई। मैथिली ठाकुर के कई दूसरे लोग भी बीजेपी में शामिल हुए। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से उम्मीदवार बना सकती है। उनके शामिल होने से मिथिला क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा के कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:37 am
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा के कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया. एक्स पर एक पोस्ट में, सावंत ने नाइक को गोवा की राजनीति का एक दिग्गज बताया, जिनके दशकों तक मुख्यमंत्री और प्रमुख मंत्री रहने का राज्य और उसके लोगों पर गहरा प्रभाव रहा. उन्होंने लिखा, "हमारे वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री रवि नाइक जी के निधन से गहरा दुख हुआ. गोवा की राजनीति के एक दिग्गज, मुख्यमंत्री और विभिन्न प्रमुख विभागों के मंत्री के रूप में उनकी दशकों की समर्पित सेवा ने राज्य के शासन और जनता पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उनके नेतृत्व, विनम्रता और जन कल्याण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. ओम शांति." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गोवा के कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नाइक को एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के नाइक के जुनून को याद किया.प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "गोवा सरकार में मंत्री रवि नाइक जी के निधन से दुखी हूं, उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा. जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया. वे विशेष रूप से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति."18 सितंबर, 1946 को जन्मे नाइक का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे दो बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे. नाइक का जन्म गोवा के पोंडा में हुआ था.नाइक एक कृषक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के सदस्य के रूप में की थी. 1961 में पुर्तगाली शासन की समाप्ति के बाद एमजीपी गोवा की पहली सत्तारूढ़ पार्टी थी. नाइक 1998 में उत्तरी गोवा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन का दौर जारी है. इसी के साथ चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ने लगा है. आज हमारी टीम समस्तीपुर के मगरदही घाट से न केवल जनता का नब्ज टटोलेगी, बल्कि अलग-अलग दलों के नुमाइंदों से पिछले 5 साल का हिसाब भी लेगी.2020 विधानसभा चुनाव

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:33 am
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन का दौर जारी है. इसी के साथ चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ने लगा है. आज हमारी टीम समस्तीपुर के मगरदही घाट से न केवल जनता का नब्ज टटोलेगी, बल्कि अलग-अलग दलों के नुमाइंदों से पिछले 5 साल का हिसाब भी लेगी.2020 विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन में मुकाबला बराबर-बराबर पर छूटा था. जिले की 10 विधानसभा सीटों में 5 पर एनडीए का कब्जा था और 5 पर महागठबंधन का कब्जा था. हालांकि पिछले 5 सालों में गंडक से बहुत पानी बह चुका है. ऐसे में इस बार चुनावी जंग बहुत अलग होगी.एनडीए के कब्जे में जो 5 सीटें हैं. इनमें जेडीयू के हिस्से में कल्याणपुर, वारिश नगर, सराय रंजन विधानसभा सीट है, जबकि बीजेपी ने रोसड़ा और मोहिउद्दीन नगर पर जीत दर्ज की थी.वहीं महागठबंधन ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की थी. इनमें उजियारपुर, मोरवा, हसनपुर और समस्तीपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी का कब्जा है, जबकि विभूतिपुर सीट पर सीपीएम को जीत मिली थी.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में सीपीआई-माले नेता और वर्तमान विधायक सत्यदेव राम नामांकन करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस अप्रत्याशित कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और समर्थकों ने

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:29 am
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में सीपीआई-माले नेता और वर्तमान विधायक सत्यदेव राम नामांकन करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस अप्रत्याशित कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. महागठबंधन में भले ही सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन महागठबंधन में शामिल सीपीआई-माले ने अपने 18 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. जिसमें से एक प्रत्याशी सत्यदेव राम हैं. वो दरौली विधानसभा सीट से उम्मीदवार और वर्तमान विधायक हैं.रौली विधायक सतदेव राम ने बताया कि दरौंदा रेल रोकने के मामले में केस दर्ज है. अगर ऐसी बात थी तो पहले से मुझे बताना चाहिए था, ताकि मैं बेल करा लेता. उन्होंने कहा कि जानबूझकर मेरे साथ ऐसा किया गया है. हालांकि इसके पहले भी हम जेल से चुनाव लड़ चुके हैं फिर चुनाव लड़ेंगे.

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को जिसने बर्बाद किया वो लोग जो जंगल राज की पाठशाला से पढ़कर आए हैं उन्हें बिहार स्वीकार नहीं करेगा. बिहार लोकतंत्र की धरती है जो जाति से ऊपर होता है. 2

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:26 am
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को जिसने बर्बाद किया वो लोग जो जंगल राज की पाठशाला से पढ़कर आए हैं उन्हें बिहार स्वीकार नहीं करेगा. बिहार लोकतंत्र की धरती है जो जाति से ऊपर होता है. 2010 का रिकॉर्ड इस बार टूटेगा. समस्या उन लोगों को हो जो ठगबंधन बना कर बैठे हैं. NDA में सब पूरी तरह ठीक है.

चश्मों की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट इस साल के सबसे बड़े आईपीओ के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:41 am
चश्मों की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट इस साल के सबसे बड़े आईपीओ के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है. बैंकर्स की जानकारी के मुताबिक, कंपनी नवंबर के पहले सप्ताह में करीब 8,000 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लॉन्च करेगी. यह 2025 का चौथा सबसे बड़ा आईपीओ होगा, जो टाटा कैपिटल, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद आता है. निवेशकों में बड़े आईपीओ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और लेंसकार्ट इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता है.सूत्रों के अनुसार, कंपनी अक्टूबर के अंत तक प्राइस बैंड की घोषणा कर सकती है, जबकि नवंबर की शुरुआत में आईपीओ खुल जाएगा. इसी महीने ब्रोकरेज फर्म ग्रोव भी अपना 7,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है. लेंसकार्ट के इस आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली, सिटी, अवेंडस और एक्सिस कैपिटल जैसे बड़े बैंक लीड मैनेजर्स होंगे. आईपीओ के तहत कुल 8,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जिसमें से 2,150 करोड़ रुपये नई इश्यू के माध्यम से जुटाए जाएंगे, जबकि बाकी 13.23 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बेचे जाएंगे. इस OFS में प्रमोटर्स पयुष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही के शेयर शामिल होंगे. साथ ही कुछ प्राइवेट इक्विटी फर्म्स भी अपने शेयर बेचेंगी.लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2025 में जबरदस्त वित्तीय प्रदर्शन किया है. जहां पिछले साल कंपनी को 10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था, वहीं इस साल कंपनी ने 297 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. राजस्व में भी 22 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 6,652 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष के 5,428 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है. इस वृद्धि का श्रेय कंपनी की मजबूत बिक्री और ऑपरेशंस को जाता है.2010 में शुरू हुई लेंसकार्ट ने ऑनलाइन बिजनेस के तौर पर शुरुआत की थी और तीन साल बाद पहला रिटेल स्टोर खोला. आज लेंसकार्ट भारत में 2,000 से अधिक स्टोर्स के साथ चश्मों का सबसे बड़ा नाम बन चुकी है. कंपनी प्रिस्क्रिप्शन चश्मे, सनग्लासेस, कॉन्टैक्ट लेंस और एक्सेसरीज डिजाइन, बनाती और बेचती है. भारत के अलावा इसके विदेशों में भी कई ग्राहक हैं. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 29.52 मिलियन ग्राहक एंट्री और 16 मिलियन से ज्यादा आई टेस्ट किए हैं. यह आईपीओ भारत के तेजी से बढ़ते आईपीओ मार्केट का अहम हिस्सा होगा. इस साल अब तक भारत में 15 अरब डॉलर से ज्यादा की लिस्टिंग हो चुकी हैं. लेंसकार्ट का यह कदम कंपनी को टेक्नोलॉजी और विस्तार के क्षेत्र में मजबूत बनाएगा. जहां निवेशक इसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन से खुश हैं, वहीं टैक्स विवाद जैसी कुछ चुनौतियां भी सामने हैं. इसके बावजूद, यह आईपीओ शेयर बाजार में हलचल मचा सकता है और निवेशकों के बीच अच्छा उत्साह पैदा कर सकता है.