Bihar


टिकट घोषणा होने के बाद लगातार बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं. इसी बीच पीरपैंती के विधायक ललन पासवान ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:19 am
टिकट घोषणा होने के बाद लगातार बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं. इसी बीच पीरपैंती के विधायक ललन पासवान ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है. पीरपैंती से भाजपा ने इस बार मुरारी पासवान को टिकट दे दिया है. टिकट की घोषणा होते ही देर रात ललन पासवान ने अपना त्याग पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भेज दिया है.भागलपुर जिले में एनडीए ने सभी सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. जिसमें से तीन सिटिंग एमएलए का टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है. सबसे पहले अगर हम बात करें भाजपा की तो भाजपा ने पीरपैंती जो सुरक्षित सीट है, वहां से हर बार अपना चेहरा बदला है. इस बार फिर भाजपा ने वर्तमान विधायक ललन पासवान का टिकट काटते हुए आरएसएस से जुड़े स्वयंसेवक मुरारी पासवान पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है. भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जैसे ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई. वैसे ही टिकट की लाइन में खड़े कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर भड़ास निकालना शुरू कर दिया. फिर एनआर रसीद भी कटा लिया और अब निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड में हैं.कहलगांव जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया था, वहां भी सिटिंग एमएलए पवन यादव का टिकट काटकर जेडीयू से शोभानंद मुकेश को टिकट दिया गया है, जबकि गोपालपुर विधानसभा से विवादित विधायक गोपाल मंडल का टिकट काटते हुए राजद से जदयू में शामिल हुए शैलेश मंडल उर्फ बोलो मंडल पर भरोसा जताया गया है. बूलो मंडल राजद से भागलपुर के एक बार सांसद रहे हैं. एक वर्ष पहली ही जदयू में शामिल हुए हैं.बिहपुर सीट भाजपा के लिए परंपरागत सीट रही है. वहां पुराने चेहरे इंजीनियर शैलेंद्र पर ही पार्टी ने भरोसा किया है और फिर से उन्हें टिकट सौंपा है. सुल्तानगंज में जेडीयू ने प्रोफेसर ललित नारायण मंडल को टिकट देकर फिर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, नाथनगर जहां जदयू हमेशा चुनाव लड़ती रही थी. इस बार यह सीट अपने गठबंधन के साथी लोजपा(आर) के लिए छोड़ी गई है. लोजपा(आर)ने यहां जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव पर भरोसा जताया है.

बोले भाजपा को कार्यकर्ताओं पर नहीं भरोसा राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने पर कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा है, इसलिए वे कलाकारों को चुनाव में उतार रहे हैं. कई पुराने नेता

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:18 am
बोले भाजपा को कार्यकर्ताओं पर नहीं भरोसा राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने पर कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा है, इसलिए वे कलाकारों को चुनाव में उतार रहे हैं. कई पुराने नेता हैं, जिनकी नाराजगी सामने आई है, इसलिए ये नई भाजपा है. मैथिली ठाकुर लोकगायिका हैं, बिहार की बेटी हैं. लोकतंत्र में सबको अधिकार है, अब जनता तय करेगी कि क्या फैसला लेना है.

बिहार में आज से नीतीश कुमार चुनाव प्रचार में उतरेंगे. मुख्यमंत्री सरायरंजन और बहादुरपुर जाएंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिनों तक बिहार में रहेंगे. इस बीच, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:18 am
बिहार में आज से नीतीश कुमार चुनाव प्रचार में उतरेंगे. मुख्यमंत्री सरायरंजन और बहादुरपुर जाएंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिनों तक बिहार में रहेंगे. इस बीच, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है. बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने अब तक 22 सीटों पर उम्मीदवारों घोषित कर दिए हैं. वहीं एनडीए के घटक दल आरएलएम के उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने 4 कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है.

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा कि NDA और NDA के कार्यों की रफ्तार बिहार चुनाव में बहुत स्पष्ट दिख रही है. दूसरी ओर महागठबंधन में टकराव चल रहा है. लालू प्रसाद यादव के खिलाफ नारे भी लगाए जा रहे हैं. NDA के उम्मीदवारों को देखिए, ढेरो

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:17 am
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा कि NDA और NDA के कार्यों की रफ्तार बिहार चुनाव में बहुत स्पष्ट दिख रही है. दूसरी ओर महागठबंधन में टकराव चल रहा है. लालू प्रसाद यादव के खिलाफ नारे भी लगाए जा रहे हैं. NDA के उम्मीदवारों को देखिए, ढेरों युवा उम्मीदवारों को मौका दिया गया है, ताकि बिहार के युवाओं के लिए एक अच्छी NDA सरकार बनाकर दी जा सके. दूसरी ओर जंगलराज वालों ने बाहुबली और गुंडों के बेटों को टिकट दिया गया है. क्या लालू प्रसाद यादव बिहार को वापस जंगलराज बनाने की सोच रहे हैं? बिहार के लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे. बिहार की जनता विकास के साथ जुड़ना चाहती है.

सुबह-सुबह छपरा-सिवान मुख्य मार्ग (NH-531) पर एक बड़ा हादसा हो गया है. चुनाव ड्यूटी पर जा रहे CISF जवानों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:57 am
सुबह-सुबह छपरा-सिवान मुख्य मार्ग (NH-531) पर एक बड़ा हादसा हो गया है. चुनाव ड्यूटी पर जा रहे CISF जवानों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी है. जिससे हादसे में 25 से अधिक जवान घायल हो गए हैं. घटना सुबह 3 बजे रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव के समीप की है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए.हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद एकमा एडीपीओ राजकुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, रसूलपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया.घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल सभी जवानों को एंबुलेंस के जरिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया.