Bihar


पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सूची बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है.

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:23 am
पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सूची बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है. एनडीए के तहत जेडीयू को 101 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है, और इस सूची के साथ पार्टी ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है. जबकि चुनाव की तारीखें 6 और 11 नवंबर तय हैं, और 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे.वाल्मीकिनगर से धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, नरकटिया से विशाल साह, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, सुरसंड से नागेन्द्र राऊत, रुन्नीसैदपुर से पंकज मिश्रा, हरलाखी से सुधांशु शेखर को टिकट दिया गया है. वहीं बाबूबरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, लौकहा से सतीश साह, निर्मली से अनिरूद्ध प्रसाद यादव, पिपरा से राम विलास कामत, सुपौल से विजेन्द्र प्रसाद यादव, त्रिवेणीगंज (अ.जा.) से सोनम रानी सरदार, रानीगंज (अ.जा.) से अचमित ऋषिदेव, अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से जनाब मंजर आलम, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, अमौर से सबा जफर का नाम है.काराकाट से महाबली सिंह, नोखा से नागेन्द्र चन्द्रवंशी, कुर्था से पप्पु कुमार वर्मा, जहानाबाद से चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी, घोसी से ऋतुराज कुमार, नबीनगर से चेतन आनंद, रफीगंज से प्रमोद कुमार सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी, झाझा से दामोदर रावत, चकाई से सुमित कुमार सिंह शामिल हैं.जेडीयू ने अपनी दूसरी लिस्ट में चार मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह दी है. जोकीहाट से मंजर आलम, चैनपुर से जमा खान, अमौर से सबा जफर और अररिया से शगुफ्ता अजीम को टिकट दिया गया है. जेडीयू की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया था, जबकि दूसरी लिस्ट में चार चेहरों को मैदान में उतारा गया है. जेडीयू की पहली लिस्ट में सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा से कविता साहा, सोनबरसा से रत्नेश सदा, महिषी से गुंजेश्वर साह, कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर से मदन सहनी, गायघाट से कोमल सिंह, मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा से आदित्य कुमार, कांटी से अजीत कुमार, कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडेय, भोरे से सुनील कुमार, हथुआ से रामसेवक सिंह, बरौली से मंजीत सिंह, जीरादेई से भीष्म कुशवाहा और रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल हादसे में चौथे दिन प्रशासन को सफलता मिली है.

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:22 am
रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल हादसे में चौथे दिन प्रशासन को सफलता मिली है. चार दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार देर शाम ड्रोन कैमरे की मदद से डूबे युवक का शव बरामद किया गया. रोशन कुमार शर्मा, जो मूल रूप से मधुबनी (बिहार) के रहने वाले थे. वह बेंगलुरु की एक कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम करते थे.कंपनी ने उन्हें रांची के रवि स्टील में इंटीरियर कार्य के लिए भेजा था. रविवार को वे दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने दशम फॉल पहुंचे थे, जहां मुख्य झरने से करीब एक किलोमीटर ऊपर जंगल की ओर नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से वे पानी के तेज बहाव में बह गए थे.हादसे के बाद से लगातार बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश, दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव और सीओ हंस हेम्ब्रम मौके पर डटे रहे. तेज बहाव और पत्थरीले इलाके के कारण सर्च टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. वहीं, चौथे दिन मंगलवार को बुंडू एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा भी स्थल पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी की.मंगलवार को जब सुबह से शाम तक कोई सुराग नहीं मिला,तो एसडीपीओ ओम प्रकाश ने ड्रोन कैमरे की मदद लेने का फैसला किया. ड्रोन से ली गई तस्वीरों में पानी के भीतर संदिग्ध आकृति दिखी, जिसके आधार पर एनडीआरएफ की टीम पानी में उतरी औरकाफी मशक्कत के बाद देर शाम रोशन कुमार शर्मा का शव बाहर निकाला गया.

एनडीए के अंदर पांच घटक दल है. तमाम दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है और नामांकन का दौर भी शुरू हो चुका है.

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:21 am
चिराग पासवान को लेकर एनडीए के अंदर उलझन है. नीतीश कुमार ने जो सीटों का ऐलान किया है उससे स्पष्ट है कि वह अपनी सीटिंग सीट किसी भी सूरत में चिराग पासवान के लिए छोड़ने को तैयार नहीं हैं.एनडीए ने सीट शेयरिंग को लेकर शुरुआती घोषणा की थी, जिसमें तमाम दलों को कितनी सीटें मिलेगी यह स्पष्ट किया गया था. जो घोषणा हुई थे उसके मुताबिक बीजेपी और जेडीयू को 101 -101 सीटें मिली थी. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 29 सीटें मिली थी. जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के खाते में 6-6 सीटें गई थी.बीजेपी ने तीन सूची जारी कर दी है. अब तक पार्टी ने 101 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. जनता दल यूनाइटेड की ओर से भी पहली सूची जारी की गई है. जिसके तहत पार्टी ने 57 उम्मीदवारों के नाम और विधानसभा सीट घोषित कर दिए हैं. जीतन राम मांझी ने भी 6 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने अब तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है.चिराग पासवान ने 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. चिराग पासवान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को गोविंदगंज विधानसभा सीट पर सिंबल दिया है. गोविंदगंज सीट पर बीजेपी का कब्जा है और सुनील मणि तिवारी वहां से विधायक हैं.नीतीश कुमार ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं और मजबूत सीट पर समझौते के लिए तैयार नहीं है. एक ओर जहां मटिहानी से जदयू ने उम्मीदवार दे दिया है. 2020 के चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर जीते राजकुमार सिंह को जदयू ने मैदान में उतारा है. सोनबरसा विधानसभा सीट पर भी जदयू ने रत्नेश सदा को फिर से मैदान में उतारा है. इसके अलावा राजगीर, अलौली, एकमा, मोरवा और हिल्सा सीट पर भी चिराग पासवान का दावा था. सभी सीट जदयू ने अपने पास रख ली है.              

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मारपीट और झड़प भी देखने को मिल रही है. पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:20 am
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मारपीट और झड़प भी देखने को मिल रही है. पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता शकील अहमद और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु के वेलकम के लिए खड़े कांग्रेस कार्यकर्ता और पप्पू यादव के समर्थक आपस में भिड़ गए.पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो रही थी. जिससे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता शकील अहमद और बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लावारु दोनों पक्षों को समझाने पहुंचे, लेकिन देखते-देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई.दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की हुई. इसी बीच शकील अहमद खान की कार क्षतिग्रस्त हो गई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विक्रम विधानसभा से पैसे लेकर किसी और को टिकट दे दिया गया है, जबकि वहां कांग्रेस का प्रत्याशी कोई और था.तीनों नेता सुरक्षा गार्ड के साथ जान बचाकर बमुश्किल बाहर निकले. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के सामने कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि विक्रम विधानसभा का टिकट कार्यकर्ताओं को दिया जाए.प्रथम चरण का नामांकन 17 अक्टूबर को खत्म होने वाला है. अभी तक कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. लिस्ट जारी करने से पहले ही पटना एयरपोर्ट रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

दिल्ली में ग्रीन पटाखों के लिए सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी का असर हैदराबाद में भी दिखाई दे रहा है. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मल्लापुर थोक बाजार में विक्रेता और खरीदार दिवाली पर शोर और रोशनी के लिए 'पर्यावरण-अनुकूल' पटाखों का समर्थन कर रहे हैं. हर बार

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:20 am
दिल्ली में ग्रीन पटाखों के लिए सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी का असर हैदराबाद में भी दिखाई दे रहा है. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मल्लापुर थोक बाजार में विक्रेता और खरीदार दिवाली पर शोर और रोशनी के लिए 'पर्यावरण-अनुकूल' पटाखों का समर्थन कर रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी इस बाजार के दुकानदारों ने पटाखे पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के शिवकाशी से मंगवाए हैं. पुराने और नए ग्राहक कहते हैं कि वे इस थोक बाजार में बिकने वाले पटाखों को लेकर उत्साहित हैं जहां तुलनात्मक रूप से सस्ते पटाखे मिलते हैं. दिवाली भारत का पारंपरिक त्यौहार है और पटाखे इस उत्सव का हिस्सा रहे हैं लेकिन हैदराबाद में लोग बदलते समय के हिसाब से हरित पटाखे बेच रहे हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मायावती की पार्टी बीएसपी ने अपनी दूसरी सूची जारी की है. पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:19 am
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मायावती की पार्टी बीएसपी ने अपनी दूसरी सूची जारी की है. पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इससे पहले मंगलवार को बसपा ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. बीएसपी की तरफ से जारी सूची में सुपौल से सुशील कुमार, सिकटी से भोला प्रसाद, ठाकुरगंज से कर्णलाल गणेश, अमौर से लक्ष्मी कुमारी, बायसी से रविन्द्र कुमार सिंह, कसबा से सनोज कुमार चौहान, बनमनखी से सुबोध पासवान, रूपौली से जयनेन्द्र कुमार, पूर्णिया से राजीव कुमार राय बब्ली, कदवा से विद्यानंद मंडल, सोनवर्षा से किरण देवी, मधेपुरा से ललन कुमार, सहरसा से अजब लाल मेहता, सिमरी बख्तियारपुर से सुनीता देवी, महिषि से प्रियंका आनंद के नाम प्रमुख है.वहीं बसपा ने कुढ़नी से विजयेश कुमार, कांटी से विवेक कुमार पटेल उर्फ टाईगर, बैकुंठपुर से प्रदीप कुमार, पारू से विजय कुमार, साहेबगंज से विन्दा महतो, जीरादेई से मदन प्रसाद गौड़, बड़हरिया से विजय कुमार यादव, बनियापुर से व्यास मांझी, तरैया से ब्रज बिहारी सिंह, अमनौर से पूजा कुमारी, परसा से शमीम अंसारी, वैशाली से निशा राय, महनार से ओम प्रभा कुमारी, उजियारपुर से बुलबुल कुमार सहनी, सरायरंजन से नवीन कुमार वर्मा, मोहिउद्दीननगर से अमरेन्द्र कुमार यादव, विभूतिपुर से अवधेश कुमार, बेलदौर विद्या नंद यादव, परबत्ता से रॉबिन स्मिथ और सुल्तानगंज से मो. मतिउर रहमान शामिल है.