Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

News Pratyaksh

रांची के पटाखा विक्रेता एवं आम नागरिकों से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, राँची निम्नलिखित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील करता है-

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Oct 2025, 12:16 pm
रांची के पटाखा विक्रेता एवं आम नागरिकों से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, राँची निम्नलिखित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील करता है-
पटाखा विक्रेता के लिये दिशा निर्देशः-
1. प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित स्थल पर ही पटाखे की बिकी करें।
2. पटाखा बिक्री से पूर्व प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग से अनुमति या अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य रुप से लें।
3. बाजार, सड़क के किनारे, पेट्रोल पम्प, गैस के गोदाम, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे की बिक्री ना करें।
4. उन्हीं पटाखों की बिक्री करें जो स्वास्थ्य तथा वातावरण को प्रभावित न करें।
5. ऐसे पटाखों की बिक्री न करें जिनकी ध्वनि स्तर की सीमा 125 डिसीबल से अधिक हो।
6. विक्रय कार्य में नाबालिग छोटे बच्चों को ना लगायें।
7. पटाखों के पंडाल में बिजली की वायरिंग किसी योग्य एवं प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन से करायें एवं हमेशा आई०एस०आई० मार्क के कॉपर के तार का ही प्रयोग करें, नंगे तारों पर अच्छी प्रकार से टेप लगा कर रखें।
8. पटाखों के पंडाल में ज्वलनशील पदार्थ जैसे डीजल, केरोसीन पेट्रोल इत्यादि को एकत्र करके ना रखें, ना ही इनका प्रयोग करें।
9. पटाखों के पंडाल के आसपास पर्याप्त मात्रा में पानी, बालू एवं अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखें एवं इनका प्रयोग किस प्रकार करना है इसकी जानकारी अवश्य रखें।
10. पटाखों के पंडाल में प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में प्राथमिक चिकित्सा किट अनिवार्य रुप से रखें।
जो भी पटाखा विक्रेता उपर्युक्त निर्देशों का पालन नहीं करेगा उन पर प्रशासन द्वारा उचित एवं विधिसम्मत् कारवाई की जायेगी।
नागरिकों के लिये सुरक्षा निर्देशः-
1. पटाखा सदैव अधिकृत विक्रेता या ख्याति प्राप्त निर्माता के यहां से ही खरीदें।
2. पटाखे घरों के अन्दर न जलायें।
3. पटाखा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच न जलायें।
4. पटाखे को सार्वजनिक सड़क एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर ना जलायें।
5. अधिक ध्वनि के लिए पटाखों को टिन, कंटेनर या काँच की बोतलों में ना जलायें।
6. अभिभावक बच्चों को अकेले में पटाखे ना छोडने दें, अपनी उपस्थिति में ही पटाखे छुड़वाएं।
7. पटाखों को जलाते समय लम्बी लकड़ी, फुलझड़ी या मोमबत्ती का प्रयोग करें, माचिस का प्रयोग सीधे तौर पर कदापि ना करें, उन्हें थोड़ी दूरी पर रखकर ही जलायें।
8. अगर कोई पटाखा आग लगाने के बावजूद भी न फटे तो उसको दोबारा जांचने की कोशिश ना करें, उसे हाथ से ना उठायें क्योंकि वो कभी भी फट सकता है, बेहतर होगा कि उस पर पानी डालकर उसे निष्क्रिय कर दें।
9. पटाखे छोड़ते समय लम्बे या ढीले कपड़े ना पहनें क्योंकि ये शीघ्र आग पकड़ सकते हैं।
10. पटाखे हमेशा खुली जगह पर ही छोड़ें और ध्यान रखें कि आसपास पेट्रोल, डीजल, केरोसिन या गैस सिलेन्डर जैसे ज्वलनशील पदार्थ ना रखे हों।
11. पटाखे छोडने वाले स्थानों पर कम्बल, पानी व बालू अवश्य रखें।
12. अगर कपड़ों में आग लगे तो जमीन पर लेट कर उलट पलट कर उसे बुझाने का प्रयास करें।
13. बहुमंजिली मकान में रहने वाले लोग अपने घरों की खिड़कियां एवं दरवाजे बन्द करके रखें जिससे किसी प्रकार के जलते हुए पटाखा घरों में ना प्रवेश कर सकें।
14. किसी भी इमरजेंसी से बचने के लिये प्राथमिक चिकित्सा कीट पास में अवश्य रखें जिससे जलने व चोट की स्थिति में घायल की तुरन्त प्राथमिक चिकित्सा की जा सके।
15. अगर पटाखे से कोई व्यक्ति जल जाता है तो उसके शरीर के जले हुए हिस्से को बर्फ या ठंडे पानी से धोने के बाद प्राथमिक उपचार करें,, यदि रोगी गंभीर रूप से जला है तो तुरन्त नजदीक के अस्पताल ले जायें।
16. किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष में संपर्क किया जा सकता है, जिसका दूरभाष सं0-☎️0651-2215855,
????8987790664,
????7667985619,
????7070440888 है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, रांची द्वारा जनहित में जारी ।
Categories
Follow us
Most Popular
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म