टिकट घोषणा होने के बाद लगातार बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं. इसी बीच पीरपैंती के विधायक ललन पासवान ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है. पीरपैंती से भाजपा ने इस बार मुरारी पासवान को टिकट दे दिया है. टिकट की घोषणा होते ही देर रात ललन पासवान ने अपना त्याग पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भेज दिया है.भागलपुर जिले में एनडीए ने सभी सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. जिसमें से तीन सिटिंग एमएलए का टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है. सबसे पहले अगर हम बात करें भाजपा की तो भाजपा ने पीरपैंती जो सुरक्षित सीट है, वहां से हर बार अपना चेहरा बदला है. इस बार फिर भाजपा ने वर्तमान विधायक ललन पासवान का टिकट काटते हुए आरएसएस से जुड़े स्वयंसेवक मुरारी पासवान पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है. भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जैसे ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई. वैसे ही टिकट की लाइन में खड़े कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर भड़ास निकालना शुरू कर दिया. फिर एनआर रसीद भी कटा लिया और अब निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड में हैं.कहलगांव जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया था, वहां भी सिटिंग एमएलए पवन यादव का टिकट काटकर जेडीयू से शोभानंद मुकेश को टिकट दिया गया है, जबकि गोपालपुर विधानसभा से विवादित विधायक गोपाल मंडल का टिकट काटते हुए राजद से जदयू में शामिल हुए शैलेश मंडल उर्फ बोलो मंडल पर भरोसा जताया गया है. बूलो मंडल राजद से भागलपुर के एक बार सांसद रहे हैं. एक वर्ष पहली ही जदयू में शामिल हुए हैं.बिहपुर सीट भाजपा के लिए परंपरागत सीट रही है. वहां पुराने चेहरे इंजीनियर शैलेंद्र पर ही पार्टी ने भरोसा किया है और फिर से उन्हें टिकट सौंपा है. सुल्तानगंज में जेडीयू ने प्रोफेसर ललित नारायण मंडल को टिकट देकर फिर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, नाथनगर जहां जदयू हमेशा चुनाव लड़ती रही थी. इस बार यह सीट अपने गठबंधन के साथी लोजपा(आर) के लिए छोड़ी गई है. लोजपा(आर)ने यहां जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव पर भरोसा जताया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm