News Pratyaksh


पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NDA दलों के बीच सीटों के बटवारे पर कहा

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 12:06 pm
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NDA दलों के बीच सीटों के बटवारे पर कहा, 'सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी सीटों की संख्या घटाई है, इसमें कोई दो राय नहीं है और मैं सभी का धन्यवाद करता हूं क्योंकि सभी के सहयोग से ही गठबंधन चलता है। सभी लोगों की अपेक्षा होती है कि हम बड़ी पार्टी और बड़े स्वरूप में लड़ें। हम (भाजपा) भी कभी 160 सीटों पर चुनाव लड़ते थे। आज पार्टी के साथ समझौता करके इस बार हम 101 सीटों पर लड़ रहे हैं, जबकि पिछली बार हम 110 सीटों पर चुनाव लड़े थे। मुख्यमंत्री ने भी बड़ा दिल दिखाया और 115 की जगह वे 101 सीटों पर लड़ रहे हैं... सबने अपनी-अपनी बातों को रखा जरूर लेकिन सभी के साथ आने की बात अच्छी रही...' 'क्या NDA में सब ठीक है?' सवाल पर उन्होंने आगे कहा, 'कहीं कोई परेशानी नहीं है। प्रधानमंत्री 24 तारीख को आ रहे हैं और उनके कार्यक्रम में NDA के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे...'