News Pratyaksh


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी के बीच भागलपुर में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:53 am

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी के बीच भागलपुर में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। फिक्स्ड सर्विलांस टीम (एफएसटी) दंडाधिकारी अमरेश कुमार चौधरी ने बरारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 20 अक्टूबर को मुक्तेश्वर कॉलोनी में एक निजी आवास पर मंत्री यादव समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति बना रहे थे। शिकायत के अनुसार, सोमवार दोपहर 3:20 बजे बरारी थानाध्यक्ष ने एफएसटी दंडाधिकारी अमरेश कुमार चौधरी को सूचना दी कि मुक्तेश्वर कॉलोनी के एक निजी मकान पर मंत्री संजय यादव, उप-महापौर और उनके समर्थक एकत्र थे। चौधरी ने शाम 4 बजे मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन तब तक मंत्री और अन्य नेता वहां से चले गए थे। थानाध्यक्ष ने व्हाट्सएप पर एक वीडियो क्लिप भेजी, जिसमें मोहम्मद सलाहुद्दीन नामक व्यक्ति से पूछताछ की गई। सलाहुद्दीन ने कहा कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की और न ही नामांकन करने जा रहे हैं