बिहार के गोपालगंज में पुलिस पर हमला हुआ है. जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में पहले हत्या के आरोपी की बुरी तरह से पिटाई कर दी, फिर जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया. इस हमले में एडीपीओ समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं.असल में पटखौली गांव में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर शव को उसके घर के दरवाजे के पास फेंक दिया गया था. जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन जब अपने साथ थाना लेकर जा रही थी, तभी उग्र लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी.वहीं हालात को अनियंत्रित होते देख पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उग्र लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया. ईंंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों समेत हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और कटैया थाना प्रभारी मामूली रूप से जख्मी हो गए. हालात को बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस को बुलाया गया. जिसके बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया.जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू कर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया गया. फिलहाल स्थिति सामान्य है. मृतक की पहचान कृष्णा गुप्ता के रूप में हुई है.कृष्णा इंटर का छात्र था. उसका पड़ोस की किसी लड़की से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. देर रात लड़की के बुलाने पर वह उसके घर में गया था. जहां उसके परिजनों ने देख लिया. चाकू से हमले कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने कथित प्रेमिका, प्रेमिका के भाई और मां को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमिका का चाचा फरार है. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपी के घर से युवक का कपड़ा भी बरामद हुआ है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm