Bihar


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में मतदान किया. पहले चरण के मतदान को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालते हुए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है. आज बिहार विधानसभा चुनाव के प

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Nov 2025, 11:26 am
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में मतदान किया. पहले चरण के मतदान को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालते हुए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है. आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. पहले मतदान, फिर जलपान.

बिहार के पूर्णिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है. मंगलवार देर रात जिले के यूरोपियन कॉलोनी में पति, पत्नी और बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Nov 2025, 11:44 am
बिहार के पूर्णिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है. मंगलवार देर रात जिले के यूरोपियन कॉलोनी में पति, पत्नी और बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.यह पूरी घटना पूर्णिया जिले के खजांची हाट थाना के यूरोपियन कॉलोनी की बताई जाती है.

गोपालगंज जिले के भोरे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही कार्रवाई के बीच भाकपा माले (CPI-M) के स्थानीय कार्यालय पर निर्वाचन विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने छापेमारी की है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Nov 2025, 11:43 am
गोपालगंज जिले के भोरे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही कार्रवाई के बीच भाकपा माले (CPI-M) के स्थानीय कार्यालय पर निर्वाचन विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने छापेमारी की है. इस दौरान माले कार्यालय से 1 लाख 87 हजार रुपए की नगद राशि जब्त की गई है.दरअसल बताया जा रहा है कि निर्वाचन विभाग की उड़नदस्ता दल को गुप्त सूचना मिली थी कि माले कार्यालय में नकदी रखी गई है. इसी सूचना के आधार पर सीओ सह उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी अनुभव कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की.छापेमारी के दौरान अलमारी में रखे 1,87,000 नगद बरामद किए गए, जिसे टीम ने जब्त कर लिया. सीओ का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बीच इतनी बड़ी मात्रा में नगद राशि का रखा जाना संदेह पैदा करता है, इसलिए राशि जब्त कर ली गई है. इस संबंध में माले अध्यक्ष को नोटिस जारी कर इस रकम के स्रोत और उपयोग के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं इस पूरी कार्रवाई पर माले ने कड़ा विरोध जताया है. माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने प्रेस वार्ता कर इस छापेमारी को सता पोषित बताया है. मीडिया को संबोधित करते हुए चौरसिया ने बताया कि भोरे के अंचला अधिकारी जिसे बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं तो मैं प्रेस के माध्यम से यह बता दूं कि यह पैसा पार्टी के खाते का पैसा था और कल ही पंजाब नेशनल बैंक से पैसे की निकासी की गई थी.

परंपरागत तरीके से वैशाली के हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Nov 2025, 11:39 am
परंपरागत तरीके से वैशाली के हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है .मान्यता के अनुसार कौनहार घाट, सीढ़ी घाट सहित दर्जन पर से ज्यादा घाटों पर भूत खेली मेला लगता है . जिसके लिए हजारों की संख्या में यहां ओझाओं का जमघट लगा था विभिन्न राज्यों और विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ओझा अपने शिष्यों के साथ घाट पर पहुंचे थे. इस भूत खेली मेला में जहां एक ओर भूत भगाने की प्रक्रिया चल रही थी दूसरी ओर ओझा नए प्रशिक्षु ओझाओं को भी ट्रेनिंग दे रहे थे. बताया जाता है कि गंगा और गंडक के संगम स्थल पर परंपरागत तरीके से कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूतों का मेला लगता है. मान्यता है कि यहां अनुष्ठान करने से तमाम तरह के भूत प्रेतों से छुटाकारा मिलता है. यही कारण है की बड़ी संख्या में लोग गंगा और गंगा के संगम स्थल पर मौजूद घाटों और आसपास के इलाकों में झाड़ फूंक करते देखे जाते हैं.

बिहार के दरभंगा जिले के बाल सुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार हो गए है. घटना मंगलवार देर रात की है. पुलिस के मुताबिक, बाल कैदी ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर फरार हो गए. इस दौरान बाहर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिय

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Nov 2025, 11:38 am
बिहार के दरभंगा जिले के बाल सुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार हो गए है. घटना मंगलवार देर रात की है. पुलिस के मुताबिक, बाल कैदी ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर फरार हो गए. इस दौरान बाहर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें सभी बच्चे दीवार फांदते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया.दरभंगा बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार : पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे बाल सुधार गृह में तैनात सुरक्षा गार्डों पर अचानक कुछ बच्चों ने हमला कर दिया. हाथ में आए डंडों और ईंटों से हमला कर गार्डों को घायल कर दिया. इसके बाद मौका पाकर 12 बच्चे पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले.