केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. मंगलवार शाम को हुए इस विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे.पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह हो रही इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और एनआईए के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल होंगे. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होंगे.अमित शाह ने सोमवार को कहा कि वह आज सुबह शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ विस्फोट की विस्तृत समीक्षा करेंगे. शाह ने यहां एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, 'कल सुबह, हम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गृह मंत्रालय में विस्फोट की विस्तृत समीक्षा करेंगे.'विस्फोट के तुरंत बाद शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त और खुफिया ब्यूरो के निदेशक से बात की और एनआईए, एनएसजी, एफएसएल और दिल्ली पुलिस को शामिल करते हुए एक समन्वित, बहु-एजेंसी जांच का निर्देश दिया. सभी एजेंसियों को विस्फोट की प्रकृति और कारण की व्यापक जाँच करने और जल्द से जल्द एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.गह मंत्री ने कहा था कि शीर्ष जाँच एजेंसियाँ पूरी तत्परता से विस्फोट की जाँच कर रही हैं और हुंडई आई-20 कार में हुए विस्फोट की गहराई से जाँच करेगी. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चल रही कार में एक उच्च-तीव्रता वाला विस्फोट हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm