News Pratyaksh


आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले उसकी मिनी-नीलामी को लेकर बज बना हुआ है

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:35 am
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले उसकी मिनी-नीलामी को लेकर बज बना हुआ है. इसकी नीलामी कब और कहां होगी. किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा और कौन से खिलाड़ी रिलीज होंगे इसको लेकर सब जानना चाह रहे हैं. तो आज हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी-नीलामी के बारे में बताने वाले हैं.आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अबू धाबी में होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नीलामी 16 दिसंबर को हो सकती है. इस नीलामी के लिए पहले 14 दिसंबर को चुना गया था. इसके बाद में 15 और 16 दिसंबर को नीलामी के लिए तारीख के रूप में चुना गया है.आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए पहले भारत में नीलामी आयोजित करने पर चर्चा हुई थी. भारत में चर्चा के लिए मुंबई और बेंगलुरु को मेजबान शहरों के रूप में चुने जाने की उम्मीद थी. लेकिन विदेशी सहयोगी कर्मचारियों के लिए अबू धाबी की सुविधा देकर वहां नीलामी करने का फैसला किया.आपको बता दें कि, आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों के लिए रिटेंशन की अंतिम तारीख 15 नवंबर को रखा गया है. इसके बाद नीलामी के लिए सभी फ्रेजाइजियों को कम से कम 1 महीने का समय मिलेगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और 2008 की विजेता राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड रिटेंशन होने की संभावना है. जहां सूंज सैमसन का नाम सामने आ रहा है.
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन सीएसके में शामिल हो सकते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ट्रेड डील में रवींद्र जडेजा की सेवाएं ले सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी राजस्थान के ट्रेड की बातें सामने आईं थी. अब उन बातों को हवा कम मिल रही है. इसके साथ ही वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटन्स (GT) से सीएसके में ट्रेड किए की चर्चाएं हैं.आपको बताते चलें कि, पिछली दो आईपीएल नीलामी भी विदेशों में हुईं हैं. सऊदी अरब के जेद्दा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में पिछली दो नीलामियां आयोजित की गई थीं. इस बार नीलामी में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में इन 10 फ्रेंचाइजियों की मेजबानी करेगी