News Pratyaksh


पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह जिस होटल में ठहरी थीं :

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:33 am
पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह जिस होटल में ठहरी थीं :
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह के होटल के कमरे में देर रात रोहतास पुलिस और प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की. ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि आधी रात को बिना महिला कांस्टेबल के बिक्रमगंज के होटल में छापेमारी की गई. उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि चुनाव से ठीक एक दिन पहले उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है.बिक्रमगंज के होटल में ठहरी ज्योति सिंह के कमरे में देर रात पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया. इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति सिंह गुस्से में नजर आ रही हैं, जहां वे आरोप लगा रही हैं कि टीम में कोई महिला कांस्टेबल नहीं थी और महिलाओं वाले कमरों में भी घुसकर तलाशी ली गई. उन्होंने कहा, "आधी रात को अचानक मेरे होटल के कमरे में घुस आई पुलिस. बेवजह 4 घंटे तक सर्च चलाया गया." काराकाट विधानसभा सीट से ज्योति सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. उनके मुकाबले जेडीयू के महाबली सिंह और इंडिया महागठबंधन के माले प्रत्याशी अरुण सिंह हैं. नामांकन के बाद ज्योति सिंह अपने समर्थकों के साथ होटल में ठहरी थीं, तभी यह छापेमारी हुई. उन्होंने इसे चुनावी षड्यंत्र बताया और पूछा कि आखिर किसके इशारे पर यह कार्रवाई की गई.