Bihar


बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की शिकायत पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई की है।

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:30 am
बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की शिकायत पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई की है। राजद ने आरोप लगाया कि भाजपा के पोलिंग एजेंट ने मोतिहारी के बूथ नंबर 229 और 230 पर उम्मीदवारों की तस्वीरें और चुनाव चिह्न दिखाकर पर्ची बांटी जा रही है। राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मोतिहारी विधानसभा के बूथ नंबर 229, 230 में बूथ के अंदर जानबूझकर मतदाताओं को दिखा दिखाकर फोटो और चुनाव चिह्न वाली पर्ची भाजपा पोलिंग एजेंट द्वारा बांटा जा रहा है! मोतिहारी के सभी बूथों से ऐसी ही शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।" पार्टी ने बिहार निर्वाचन आयोग को टैग भी किया। इस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए जानकारी दी, "मामले का संज्ञान लिया गया है, प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो गिरफ्तारियां की गई हैं।बिहार चुनाव के दूसरे चरण के बीच, राजद अपने 'एक्स' हैंडल पर कई तरह की शिकायतों को पोस्ट कर रहा है। इससे पहले राजद ने लिखा, "सत्ता नहीं चाहिए! तेजस्वी यादव को बिहार को सबसे आगे बढ़ाने का मौका चाहिए! युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का अवसर चाहिए! आज पहले मतदान, फिर जलपान! नकारा सरकार हटाने का आज पूरा करें अनुष्ठान!"

वाराणवासी के निकट गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में जबरदस्त विस्फोट हुआ. हादसे में वाहन चालक कनगराज गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद वहां पहुंचे लोगों ने घायल चालक को बचाया.एम्बुलेंस से अरियालुर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. इस बीच, लॉरी में रखे सि

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:26 am
वाराणवासी के निकट गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में जबरदस्त विस्फोट हुआ. हादसे में वाहन चालक कनगराज गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद वहां पहुंचे लोगों ने घायल चालक को बचाया.एम्बुलेंस से अरियालुर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. इस बीच, लॉरी में रखे सिलेंडर एक-एक करके फटने लगे, जिससे वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए.स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर अरियालुर फायर स्टेशन अधिकारी सेंथिलकुमार के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने वाहन में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की. तब तक पूरा वाहन आग में पूरी तरह जल चुका था. घटनास्थल पर कोई घर न होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. सिलेंडर फटने का एक वीडियो अब सामने आया है. जिला पुलिस घटना की जांच कर रही है.

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के साइन गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Nov 2025, 12:16 pm
वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के साइन गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के दाऊद बरा गांव निवासी देवेंद्र राम की 22 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है।मृतका के पिता सुखदेव राम ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी देवेंद्र राम से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से पिंकी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं शुरू हो गईं।परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष पिंकी से मायके से एक लाख रुपये लाने की मांग करता था। पैसे न लाने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था और घर से निकल जाने की धमकी दी जाती थी। जब पिंकी ने पैसे लाने से इंकार किया, तो उसके साथ मारपीट की गई।ग्रामीणों ने कई बार पंचायत के माध्यम से समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं हुए। इसी कारण पिंकी पिछले एक वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। बताया गया कि इस दौरान उसका पति फोन पर भी उसे गाली-गलौज करता था।घटना रविवार को उस समय हुई, जब पिंकी के माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे। घर में अकेली पिंकी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है।

पटना जिले के दानापुर दियारा अंतर्गत अकीलपुर थाना क्षेत्र के मानस पंचायत स्थित मानस नया पानापुर गांव में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Nov 2025, 12:15 pm
पटना जिले के दानापुर दियारा अंतर्गत अकीलपुर थाना क्षेत्र के मानस पंचायत स्थित मानस नया पानापुर गांव में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों कहना है कि घर के सभी लोग सो रहे थे, अचानक छत भरभरा कर गिर गई। इसमें तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इधर, छत गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों की पहचान बबलू (36) उसकी पत्नी रोशन खातून (32) बेटी रुखसार (12) चांदनी (2) और बेटे चांद (10) के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है की रोजाना की तरह पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था, इसी दौरान यह घटना हुई। हादसा इतना भीषण था कि परिवार के सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, स्थानीय लोगों कहना है कि कुछ साल पहले ही बबलू को यह मकान आवास योजना के तहत मिला था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मकान इतना कमजोर होगा। बबलू आर्थिक तंगी के कारण मकान की मरम्मत नहीं करवा पा रहा था। लोगों ने प्रशासन से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और पूरी घटना की जांच करे। वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

11 नवंबर यानी कल दूसरे चरण का मतदान होगा। 20 जिलों में 122 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। चुनाव प्रचार थम चुका है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे।

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Nov 2025, 12:15 pm
11 नवंबर यानी कल दूसरे चरण का मतदान होगा। 20 जिलों में 122 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। चुनाव प्रचार थम चुका है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे। अंतिम चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक के 122, महागठबंधन के 126 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 53, जदयू के 44, लोजपा-रामविलास 15, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार और हम के छह प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं राजद के 70, कांग्रेस के 37, वीआईपी के आठ, सीपीआई के चार, सीपीआई एमएल के छह और सीपीआई के एक प्रत्याशी के भाग्य का फैसला दूसरे चरण के मतदान में होना है। वहीं जनसुराज पार्टी के 120 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।इस चरण में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंत्री विजेंद्र यादव, नीतीश मिश्रा, प्रेम कुमार, कृष्णनंदन पासवान, प्रमोद कुमार, शीला मंडल, लेशी सिंह, जयंत राज, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की प्रतिष्ठा, राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी, रालोमो के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता, कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटियां मीसा भारती व हेमा यादव, बेटे तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव समेत कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को टा

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Nov 2025, 12:14 pm
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटियां मीसा भारती व हेमा यादव, बेटे तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव समेत कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को टाल दिया. विशेष न्यायाधीश ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला 4 दिसंबर के लिए सुरक्षित रख लिया. सीबीआई ने आरोप पत्र में दावा किया है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले गरीबों से सस्ते में जमीन लिखवाई गई थी. आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने डिस्चार्ज की मांग की, जबकि सीबीआई ने इसे खारिज करने का अनुरोध किया.