बेगूसराय में पहले एक घर में आग लगी :
बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर से आग का तांडव देखने को मिला है। जहां आग लगने से एक घर और एक दुकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं, घर और दुकान में रखा सारा सामान भी पूरी तरह से जल गया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे विफल हो गए और घर और दुकान धू-धू कर जल गई। यह पूरा मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का है।जानकारी के मुताबिक, बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण पहले घर में आग लगी। फिर आग इतनी विकराल होती गई कि घर के सामने दुकान को भी पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। हालांकि लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग के विकराल रूप के सामने सारे प्रयास विफल हो गए।बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी गई। उसके बाद दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने की घटना में लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं, इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm