भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ईद को लेकर तैयारियां चल रही हैं. लोग ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना है और दसवां महीना शव्वाल है और इसी महीने के पहले दिन इस्लाम धर्म को मानने वाले ईद मनाते हैं. आपको बता दें कि मुसलमानों के लिए ईद का त्योहार रोजे के अंत का प्रतीक होता है. पूरे रमजान मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं. इस दौरान खाना ही नहीं पानी तक नहीं पीते हैं. ऐसे में इस बार ईद का चांद कब दिखाई देगा आपको आर्टिकल में बताने वाले हैं.अगर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में 8 अप्रैल की शाम को चांद दिखता है तो ईद अगले दिन यानी 09 अप्रैल मंगलवार को मनाई जाएगी. लेकिन अगर इस दिन चांद नहीं दिखता है, तो इन देशों में 09 अप्रैल मंगलवार को चांद रात होगी, यानि ईद बुधवार, 10 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी.वहीं, भारत में 09 अप्रैल, 2024 को शाम के समय चांद दिखता है तो ईद अगले दिन यानी बुधवार 10 अप्रैल, 2024 को मनाई जाएगी. अगर इस दिन भी चांद नहीं नजर आता है तो भारत समेत अन्य दक्षिण एशियाई देशों में मुसलमान अगले दिन भी उपवास या रोजा रखेंगे. फिर 10 अप्रैल दिन बुधवार को इफ्तार के बाद चांद नजर आएगा और ईद गुरुवार यानी 11 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm