भाजपा प्रदेश द्वारा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई. जिसमें शाजापुर के श्याम टेलर को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जिसकी खबर लगते ही शाजापुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और वाहन रैली भी निकाली.शाजापुर में साधारण परिवार में जन्मे श्याम टेलर की जैसे ही प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में घोषणा हुई तो शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला. युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ जमकर आतिशबाजी की और शहर भर में जगह-जगह नव नियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का स्वागत किया गया है. इसके बाद युवाओं ने वाहन रैली भी शहर में निकली.नव नियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर जब ईटीवी भारत से बात की तो उन्होंने बताया कि, ''भारतीय जनता पार्टी में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी बड़े पद से नवाज दिया जाता है. भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां कोई परिवारवाद, पट्ठावाद नहीं चलता. भाजपा में संगठन सर्वोपरी रहता है और यह संगठन के आदेश पर छोटे और साधारण परिवार में जन्मे श्याम टेलर को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया.''श्याम टेलर की राजनीतिक शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा दसवीं हो गई थी. कक्षा दसवीं से ही श्याम टेलर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे. जिसके चलते एवीबीपी जिला संयोजक, एवीबीपी विभाग संयोजक, एवीबीपी प्रांत सह मंत्री, एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व मिला. 3 साल श्याम टेलर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी दायित्व से मुक्त होकर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने और 22 नवंबर को प्रदेश भाजपा द्वारा उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.श्याम टेलर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के करीबी माने जाते हैं. सूत्रों की माने तो युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की टीम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नए चेहरों को जगह मिल सकती है. क्योंकि श्याम टेलर ने लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया है, जिसका फायदा उन्हें अपनी नई टीम बनाने में मिलेगा.

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm