सीतामढ़ी के सीतापुरम को नए सैटलाइट टाउनशिप और ग्रीनफील्ड टाउनशिप के रूप में विकसित करने को लेकर नीतीश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट में फैसला लिया है. विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने मां जानकी की जन्मस्थली सीतापुरम को विश्व स्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया था. चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घोषणा की थी कि अयोध्या में तो भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है और अब सीतामढ़ी में मां जानकी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण की बात कही थी.ऐसे सरकार की ओर से पहले ही मंदिर निर्माण का फैसला लिया जा चुका है. उसके लिए राशि भी दी जा चुकी है. अब सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में ही सीतामढ़ी को भी विकसित करने का फैसला लिया गया है. कैबिनेट में राज्य में सुनियोजित एवं गुणवत्ता युक्त शहरी विकास के लिए 11 शहरों को नए सैटलाइट टाउनशिप और ग्रीन फील्ड टाउनशिप के रूप में विकसित करने पर मुहर लगी है. उसमें 9 प्रमंडलीय मुख्यालय के अलावे सोनपुर और सीतामढ़ी का सीतापुरम भी शामिल है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm