Bihar


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले राजधानी पटना के कोतवाली इलाके में '25 से 30, फिर से नीतीश' लिखा एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह होर्डिंग जदयू के आधिकारिक अभियान का हिस्

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Nov 2025, 12:11 pm
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले राजधानी पटना के कोतवाली इलाके में '25 से 30, फिर से नीतीश' लिखा एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह होर्डिंग जदयू के आधिकारिक अभियान का हिस्सा लगता है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2025 से 2030 तक फिर से सत्ता सौंपने का संदेश दिया गया है. एनडीए की ओर से यह नारा पूरे बिहार में लोकप्रिय हो रहा है, जो नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास और सुशासन की निरंतरता का प्रतीक बन चुका है.

बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर गांव के पहियार खंधा में रविवार दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान दंपती की बिजली के कटे तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 40 वर्षीय चिट्टू बिं

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Nov 2025, 12:10 pm
बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर गांव के पहियार खंधा में रविवार दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान दंपती की बिजली के कटे तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 40 वर्षीय चिट्टू बिंद और उनकी 38 वर्षीय पत्नी बबीता देवी शामिल हैं.घटना की जानकारी के अनुसार, चिट्टू बिंद अपनी पत्नी बबीता देवी के साथ इलेक्ट्रिक मोटर से खेत में पानी चला रहे थे. इसी दौरान पाइप में लीकेज हो गया. पानी बंद करने पहुंचे चिट्टू का पैर पास में लटके कटे हाई-वोल्टेज तार से छू गया और वे करंट की चपेट में आ गए. पति को तड़पता देख बबीता देवी उन्हें बचाने दौड़ीं, लेकिन वे भी करंट लगने से मौके पर ही गिर गई.आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने दोनों को गिरा देख शोर मचाया. ग्रामीणों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई. सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया.

बिहार के गोपालगंज में रविवार को एक पुलिस वाहन से बाइक सवार तीन युवकों की टक्कर हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद यह अफवाह फैल गई कि इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई है. इस अफवाह के बाद लोग आक्रोशित

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Nov 2025, 12:10 pm
बिहार के गोपालगंज में रविवार को एक पुलिस वाहन से बाइक सवार तीन युवकों की टक्कर हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद यह अफवाह फैल गई कि इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई है. इस अफवाह के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर भारी हंगामा देखने को मिला.घटना नगर थाना क्षेत्र के यादवपुर चौक की है. आक्रोशित भीड़ ने उपद्रव करते हुए पुलिस की सरकारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. सूचना मिलते ही एसपी, एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

बिहार में सुबह 9:00 बजे तक 13.13% मतदान हुआ है. बेगूसराय में 14.60%, भोजपुर में 13.11%, बक्सर में 13.28%, दरभंगा में 12.48% गोपालगंज में 13.97%, खगड़िया में 14.15, लखीसराय में 07.00%, मधेपुरा में 13.74%, मुंगेर में 13.37% मुजफ्फरपुर में 14.38% मतदान दर्ज

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Nov 2025, 11:58 am
बिहार में सुबह 9:00 बजे तक 13.13% मतदान हुआ है. बेगूसराय में 14.60%, भोजपुर में 13.11%, बक्सर में 13.28%, दरभंगा में 12.48% गोपालगंज में 13.97%, खगड़िया में 14.15, लखीसराय में 07.00%, मधेपुरा में 13.74%, मुंगेर में 13.37% मुजफ्फरपुर में 14.38% मतदान दर्ज किया गया है. नालंदा में 12.45%, पटना में 11.22%, सहरसा में 15.27%, समस्तीपुर में 12.86%, सारण में 13.30%, शेखपुरा में 12.97%, सिवान में 13.35%, वैशाली में 14.30% और समस्तीपुर में सुबह 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान हुआ है.

बिहार में वोटिंग शुरू, पहले फेज में राघोपुर-महुआ-मोकामा-छपरा-अलीनगर समेत 121 सीटों पर वोटिंग

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Nov 2025, 11:29 am
बिहार में वोटिंग शुरू, पहले फेज में राघोपुर-महुआ-मोकामा-छपरा-अलीनगर समेत 121 सीटों पर वोटिंग बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है।सुबह से वोटिंग के लिये बूथों पर लंबी लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई है।मतदान शुरू हो गया है।लोगों में काफी उत्साह है। इस सियासी जंग में कुछ खास सीटें हैं- तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ, और तारापुर, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। फोकस में रहने वाली दूसरी सीटें हैं- अलीनगर, जहां से सिंगर मैथिली ठाकुर बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की लखीसराय; JDU के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा सीट, जिन्हें अपने विरोधी दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है और RJD के उम्मीदवार दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की रघुनाथपुर सीट है। इसके अलावा, 122 सीटों पर वोटिंग दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगी. चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और बूथों पर निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए हैं।आयोग लाइव वेबकास्टिंग के जरिए सभी बूथों की निगरानी करेगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में तीन करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर शामिल हैं. इस चरण में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में मतदान किया. पहले चरण के मतदान को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालते हुए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है. आज बिहार विधानसभा चुनाव के प

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Nov 2025, 11:26 am
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में मतदान किया. पहले चरण के मतदान को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालते हुए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है. आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. पहले मतदान, फिर जलपान.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories