Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


राजद गुंडों की पार्टी, सबसे ज्यादा कानून तोड़ने वाले नेता हैं लालू यादव : भाजपा

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Apr 2024, 12:08 pm


बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के संविधान बदलने वाले बयान पर भड़कते हुए कहा कि राजद गुंडों की पार्टी है, सबसे ज्यादा कानून तोड़ने वाले नेता हैं लालू प्रसाद यादव। सारे गुंडे, अपराधी उनकी पार्टी से ही संबंधित हैं। उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार में अपराधियों के प्रतीक हैं। वह पहले नेता हैं जो पंजीकृत अपराधी होकर सजायाफ्ता हैं। पटना में बुधवार को तेजस्वी यादव के भाजपा के तलवार बांटने से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजद के जो प्रत्याशी मैदान में हैं, उनमें कोई नाखून उखाड़ने वाला है, तो कोई अपहरण कर हत्या करने वाला। आप नाम बताएं जो तलवार बांटने का काम करता हो। पहले हम अपने धर्म को पूजते हैं, फिर दूसरों का सम्मान करते हैं। राजद की गुंडागर्दी भी ठंडा कर दी जाएगी।