जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस साल घाटी में यह इस तरह की तीसरी घटना है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने बिजबेहरा इलाके के जबलीपोरा में राजा शाह नामक गैर स्थानीय मजदूर को नजदीक से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। यह घटना अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में हुई है जहां सात मई को तीसरे चरण में मतदान होना है। आतंकवादियों ने यहां शहर के हब्बा कदल क्षेत्र के शल्ला कदल इलाके में पंजाब के अमृतसर के एक श्रमिक अमृतपाल सिंह की सात फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में अन्य गैर-स्थानीय श्रमिक रोहित माशी घायल हो गया था और एक दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। वह भी अमृतसर का रहने वाला था। शोपियां जिले में आतंकवादियों ने आठ अप्रैल को एक गैर-स्थानीय कैब चालक दिलरंजीत सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। अनंतनाग हमले की राजनीतिक दलों ने निंदा की और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसी घटनाएं शांति में बाधा बनेंगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पार्टी के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने राजा शाह की हत्या की खबर पर दुख और शोक व्यक्त किया है। पोस्ट के मुताबिक, वे इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि इस तरह की आतंकी हरकतें जम्मू-कश्मीर में शांति में बाधा डालती हैं।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm