Bihar


मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में 15 नवंबर को हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस आग लगने की घटना में दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान पटना में मौत हुई। इस मामले का मुआयना ए

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Nov 2025, 11:25 am
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में 15 नवंबर को हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस आग लगने की घटना में दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान पटना में मौत हुई। इस मामले का मुआयना एसएसपी सुशील कुमार और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर कर रहे हैं। पुलिस आग लगने के कारणों की हर बिंदु पर जांच कर रही है। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस फोरेंसिक जांच (FSL) की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।जानकारी के अनुसार, घटना 15 नवंबर को गेना लाल साह के घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में हुई। कमरे में आग लगने से सो रहे ललन कुमार गुप्ता, उनकी मां सुशीला देवी, पत्नी पूजा कुमारी, बेटी सृष्टि कुमारी और गोली कुमारी झुलस कर मौत के घाट उतरे। वहीं, ललन कुमार गुप्ता के छोटे भाई मुकेश कुमार, बहन माला देवी, साक्षी कुमारी, मामा लालाबाबू प्रसाद और मामी पुष्पा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी हालत बिगड़ने पर माला देवी और साक्षी कुमारी को पटना रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है।          

मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Nov 2025, 11:23 am
मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर लंबे समय से जलजमाव और गड्ढों की वजह से दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हादसे वाले स्थान पर भी पानी भरने के कारण सड़क का गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही लखनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कार का नंबर BR 06P 17041 बताया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कार का इंडिकेटर जलते हुए देखा था। मौके से ड्राइवर की जेब से मिला आधार कार्ड बरामद किया गया है, जिसमें ड्राइवर का नाम घूर्णन माली, पता संगम विहार दर्ज है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार सवार लोग कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।स्थानीय लोग प्रशासन के प्रति आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि जलजमाव और गड्ढों के कारण इस स्थान पर कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जाता। लखनौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक किस इलाके के रहने वाले थे और हादसे का पूरा कारण क्या रहा।

बिहार के छपरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के ताहीरपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक ने रास्ते से गुजर रहीं महिला को जोरद

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Nov 2025, 11:23 am
बिहार के छपरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के ताहीरपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक ने रास्ते से गुजर रहीं महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायल महिला को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतका की पहचान ताहीरपुर गांव निवासी महेश बैठा की 56 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने इस संबंध में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ गड़खा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बिहार के किशनगंज में सीमा सुरक्षा बल (BSF) मुख्यालय के अधीन 184वीं बटालियन के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, पश्चिम बंगाल बॉर्डर और बिहार के किशनगंज स्थित कैल्टेक्स चौक से 2.4 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Nov 2025, 11:38 am
बिहार के किशनगंज में सीमा सुरक्षा बल (BSF) मुख्यालय के अधीन 184वीं बटालियन के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, पश्चिम बंगाल बॉर्डर और बिहार के किशनगंज स्थित कैल्टेक्स चौक से 2.4 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए तस्करों में से एक महाराष्ट्र के सांगली और दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जिनसे सोना तस्करी के नेटवर्क की जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ जारी है.

बिहार के मुजफ्फरपुर के कमरा मोहल्ला निवासी सुजीत को बचपन से ही विदेशी पक्षियों से लगाव है. विदेशी पक्षियों को पालने का ऐसा शौक है कि सुजीत ने अपने घर को ही मिनी बर्ड्स प्लेस बना डाला है. उनके घर में एक-एक विदेशी पक्षियों की कीमत लाखों में है.सुजीत के घर म

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Nov 2025, 11:36 am
बिहार के मुजफ्फरपुर के कमरा मोहल्ला निवासी सुजीत को बचपन से ही विदेशी पक्षियों से लगाव है. विदेशी पक्षियों को पालने का ऐसा शौक है कि सुजीत ने अपने घर को ही मिनी बर्ड्स प्लेस बना डाला है. उनके घर में एक-एक विदेशी पक्षियों की कीमत लाखों में है.सुजीत के घर में रंग-बिरंगे विदेशी तोतों की अद्भुत दुनिया बसती है. सुजीत के पास दर्जनों तोते हैं, जिनमें हरा ही नहीं बल्कि सफेद, काला, लाल, ब्लू, पीला और गुलाबी रंग तक के तोते शामिल हैं. इनके रहने के लिए उन्होंने विशेष पिंजरा घर तैयार किया है. सुजीत कहते हैं कि उन्हें जीवन में सिर्फ और सिर्फ इन पक्षियों को पालने का ही शौक है.सुजीत के घर में गलाहा काकातुआ (ऑस्ट्रेलियन प्रजाति), अफ्रीकन ग्रे पैरोट (साउथ अफ्रीका ), अमेरिकन मकाऊ, रेनबो लोरी, अफ्रीकन ग्रे पैरट्स, ब्लू-गोल्ड मकाऊ और ग्रीन-विंग मकाऊ आप आसानी से देख सकते हैं. विदेशी पक्षियों की सुरीली आवाज से सुजीत का घर गुलजार रहता है.आहार में सनफ्लावर सीड, पालक, फूला चना, फल और अन्य पौष्टिक सामग्री नियमित रूप से दी जाती है. कई तोते पिछले 10 वर्षों से उनके पास हैं.बचपन से पक्षी प्रेमी सुजीत ने अब इसे अपने पैशन और रोजगार दोनों में बदल दिया है. वे विदेशी नस्ल के पक्षियों की ब्रीडिंग करते हैं और इससे लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं.

जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति में मंगलवार शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब विकास अधिकारी (BDO) विनोद कुमार रैगर के निलंबन की मांग को लेकर छह सरपंच पानी की टंकी पर चढ़ गए. अचानक हुए इस घटनाक्रम से प्रशासन में हड़कंप मच गया. यह मामला शाम करीब 7 बजे उजागर हुआ,

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Nov 2025, 11:26 am
जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति में मंगलवार शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब विकास अधिकारी (BDO) विनोद कुमार रैगर के निलंबन की मांग को लेकर छह सरपंच पानी की टंकी पर चढ़ गए. अचानक हुए इस घटनाक्रम से प्रशासन में हड़कंप मच गया. यह मामला शाम करीब 7 बजे उजागर हुआ, जबकि सरपंचों ने पहले ही टंकी पर चढ़ने की चेतावनी दी थी. पंचायती राज विभाग के उपायुक्त रामनारायण बड़गुजर के मुताबिक अनूपगढ़ BDO विनोद रैगर को APO किया गया है. विभाग के आदेश के तहत BDO विनोद रैगर का मुख्यालय जयपुर रहेगा.करीब 19 दिन पहले सरपंचों ने बीडीओ पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपी थी. सरपंच एल.सी. डाबला ने आरोप लगाया कि नाराज सरपंच लगातार धरने पर बैठे थे और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे थे.          
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories