Bihar


#newspratyaksh #Bihar बिहार के छपरा में ठंड से बचने के लिए जलायी गई अंगीठी मौत का कारण बन गई

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 11:29 am
#newspratyaksh #Bihar बिहार के छपरा में ठंड से बचने के लिए जलायी गई अंगीठी मौत का कारण बन गई. एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. यह हृदय विदारक घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका कॉलोनी में हुई. घटना शुक्रवार देर रात की है. परिवार के सदस्य ठंड से बचने के लिए एक बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे. कमरे के बंद होने और वेंटिलेशन की कमी के कारण अंगीठी से निकला धुआं कमरे में भर गया, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो गई और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस ने सभी को बेहोश कर दिया.मृतकों में तीन मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं. मृतकों के नाम हैं - राम लखन सिंह की 70 वर्षीय पत्नी कमलावती देवी, विजय कुमार के 3 वर्षीय पुत्र तेजांश कुमार, आर्या सिंह की 7 माह की पुत्री आद्या कुमारी और विजय कुमार की 9 महीने की बेटी गुड़िया कुमारी. इनकी मौत सोते हुए दम घुटने से हुई. घटना में चार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. इनमें 25 वर्षीय अनीषा सिंह, 24 वर्षीय आर्या सिंह, 25 वर्षीय आर्या कुमारी और सोनू उर्फ अमित शामिल हैं. इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. एक बच्चे की तबीयत पहले से खराब थी, जिस कारण परिवार ने अंगीठी जलाकर कमरे में गर्मी बनाए रखी थी.

बेतिया में दो ATM से चोरी मामले में डीआईजी हरकिशोर राय ने बड़ा एक्शन लिया और दो थानों की पुलिस का वेतन रोक दिया :

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:52 pm
बेतिया में दो ATM से चोरी मामले में डीआईजी हरकिशोर राय ने बड़ा एक्शन लिया और दो थानों की पुलिस का वेतन रोक दिया : : बिहार के बेतिया में नए साल से पहले अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एटीएम से लाखों रुपये उड़ा लिए. दो एटीएम से 24 लाख की चोरी के मामले में डीआईजी हरकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई की है. दो थानों की गश्ती दल ( नौतन थाना और नगर थाना) के सभी पुलिसकर्मियों का वेतन रोक दिया गया है. वहीं बेतिया के प्रभारी एसपी से भी सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई नहीं करने को लेकर जवाब मांगा गया है.बता दें कि 18 दिसंबर 2025 की देर रात बेतिया के आलोक भारती चौक और नौतन थाना क्षेत्र के गहरी चौक स्थित एटीएम से चोरी की गई थी. दो घंटे के अंदर ही दोनों एटीएम को कटर के सहारे काटकर करीब 24 लाख की चोरी कर ली गई थी. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है. वहीं गश्ती दल का वेतन रोक दिया गया है. डीआईजी ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन पुलिस कर लेगी. चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने इन शातिर चोरों को पकड़ने के लिए आठ टीम बनायी है. यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बंगाल तक टीम पहुंचकर काम कर रही है.          

बिहार सरकार ने राज्य के आईपीएस अधिकारियों को नए साल का तोहफा दे दिया है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:38 pm
बिहार सरकार ने राज्य के आईपीएस अधिकारियों को नए साल का तोहफा दे दिया है. गृह विभाग ने मंगलवार को बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन किया है. गृह विभाग की सूची में एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन भी शामिल हैं, जिन्हें डीजी बनाया गया है.गृह विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 5 और राज्य में 3 डीआईजी को आईजी के रूप में प्रमोशन दिया है. इसके अलावे राज्य के 22 एसपी रैंक के अधिकारी को डीआईजी बनाया गया है. 12 आईपीएस अधिकारी को सीनियर कैटेगरी में प्रमोशन मिला है. गृह विभाग ने 2012 बैच के कुल 22 IPS अधिकारियों को सीनियर कोटि से पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) कोटि में प्रोन्नति प्रदान किया है. यह आदेश 1 जनवरी 2026 अथवा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति भारतीय पुलिस सेवा के नियमों के तहत विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई है. लंबे समय से इन अधिकारियों की प्रोन्नति की प्रतीक्षा की जा रही थी. अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल देखा जा रहा है.DIG के पद पर प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची में कई चर्चित और अनुभवी अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इनमें आकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रवि रंजन कुमार, मनोज तिवारी, संजय कुमार सिंह, अजय कुमार पांडे, सुशांत कुमार सरोज और दीपक रंजन जैसे वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख हैं.

भोजपुर जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Dec 2025, 12:07 pm
भोजपुर जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय ललन सिंह के 26 वर्षीय पुत्र दीपक है. दीपक पेशे से ई-रिक्शा चालक था और रोज की तरह काम खत्म कर शाम के समय अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बेहरा गांव के पास एक अज्ञात हाइवा ने ओवरटेक करते हुए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति को हादसे का कारण बताते हुए सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. वहीं, सड़क जाम के कारण कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. बाद में उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ.

बेगूसराय में अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं. दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप पर लाखों रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. एक स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Dec 2025, 12:06 pm
बेगूसराय में अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं. दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप पर लाखों रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. एक स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोल पंप पर रुकती है. पेट्रोल भरवाने के बाद अचानक बदमाश हथियार निकालते हैं और पेट्रोल नोजल मैन को पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट शुरू कर देते हैं. यह वारदात यह साफ दिखाती है कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है. मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत पंचमुखी चौक के पास स्थित वायो पेट्रोल पंप का है. जहां हथियार के बल पर दो नोजल मैन से लूट की गई. जानकारी के मुताबिक एक नोजल मैन से 70 हजार रुपये जबकि दूसरे से 45 हजार रुपये लूट लिए गए. घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पंप मालिक बिपिन कुमार सिंह ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो सवार पांच बदमाश इस वारदात में शामिल थे और गाड़ी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी. पंप मालिक ने लूट की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है.

आराः देर रात्रि में जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया गया. कम्बल वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लाभुकों से उनका हालचाल जाना. ठंड के

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Dec 2025, 12:06 pm
आराः देर रात्रि में जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया गया. कम्बल वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लाभुकों से उनका हालचाल जाना. ठंड के मौसम में स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में शीतलहर को देखते हुए असहाय, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए. जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे. उन्होंने यह भी बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है.