Bihar


बिहार की राजधानी पटना से महिला अपराध का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Dec 2025, 10:42 am
बिहार की राजधानी पटना से महिला अपराध का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही पति और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.पीड़िता के अनुसार, यह घटना 11 अगस्त 2024 की अहले सुबह करीब 3:30 बजे की है. उस समय वह अपने घर में अपने दो छोटे बच्चों के साथ सो रही थी. इसी दौरान उसका अलग रह रहा पति ताला तोड़कर अपने एक दोस्त के साथ घर में घुस आया. महिला का आरोप है कि दोनों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि इस दौरान पति ने पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया.महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके साथ ही उसने घर में आग लगाने की भी धमकी दी. पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी पति का दोस्त मौके से फरार हो गया. जाते समय वह महिला का मोबाइल फोन और करीब सात हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गया.पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद जब वह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने लगी, तो उसके पति ने उसे लगातार धमकाना और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे अपहरण और हत्या की धमकी दी, साथ ही उसका घर जलाने की भी बात कही. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे.

कागजों में ही जमीन गायब! बिहार में रजिस्ट्री ऑफिस रिकॉर्ड रूम से शुरू होती है जमीन कब्जे की कहानी : बिहार के निबंधन कार्यालयों यानी रजिस्ट्री ऑफिसों में असामाजिक तत्वों की बेरोकटोक आवाजाही ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रिकॉर्ड रूम से जमीन के मू

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Dec 2025, 06:17 am
कागजों में ही जमीन गायब! बिहार में रजिस्ट्री ऑफिस रिकॉर्ड रूम से शुरू होती है जमीन कब्जे की कहानी : बिहार के निबंधन कार्यालयों यानी रजिस्ट्री ऑफिसों में असामाजिक तत्वों की बेरोकटोक आवाजाही ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रिकॉर्ड रूम से जमीन के मूल दस्तावेज गायब कर फर्जी कागजात तैयार किए जा रहे हैं और उन्हीं के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करवा ली जाती है. यह खेल कोई नया नहीं है, बल्कि वर्षों से चल रहा है. हैरानी की बात यह है कि अररिया रजिस्ट्री ऑफिस के रजिस्टर में छेड़छाड़ के मामले में 10 लोगों पर नामजद FIR दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

बिहार के गोपालगंज में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी. अपराधियों ने एक 8वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर दी. वह घर के बाहर गेमघटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के खैरटीया गांव की है. मृतक की पहचान चंदन प्रसाद का 15 वर्षीय बेटा आलोक कुमार उर्फ संजय के रूप में ह

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Dec 2025, 10:54 am
बिहार के गोपालगंज में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी. अपराधियों ने एक 8वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर दी. वह घर के बाहर गेमघटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के खैरटीया गांव की है. मृतक की पहचान चंदन प्रसाद का 15 वर्षीय बेटा आलोक कुमार उर्फ संजय के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने परिजनों से घटना की जानकारी ली.घटना के संदर्भ में पिता ने बताया कि शुक्रवार को कार में सवार होकर दोस्तों के साथ कहीं गया था. वापस आने के बाद से कुछ बेचैन था. पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया. कुछ देर के बाद खाना खाया और मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकल गया. दरवाजे पर लगा ट्रैक्टर पर बैठकर गेम खेल रहा था.परिजनों के अनुसार मृतक तीन भाईयों में बीच वाला था. पिता चंदन प्रसाद रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है. स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. पुलिस से अतिशीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 14 दिसंबर (रविवार) को होने वाली कांग्रेस की "वोट चोर-गद्दी छोड़" महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच शुरू हो गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य से कम से कम पांच हज

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Dec 2025, 10:54 am
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 14 दिसंबर (रविवार) को होने वाली कांग्रेस की "वोट चोर-गद्दी छोड़" महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच शुरू हो गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य से कम से कम पांच हजार कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल कराने का लक्ष्य रखा है. विभिन्न साधनों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं.झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शुक्रवार को प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की हेराफेरी और SIR (संदिग्ध मतदाता सूची) के जरिए भाजपा ने सत्ता हासिल की है. उन्होंने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी ने बिहार में 'वोट चोर-गद्दी छोड़' अभियान चलाया था, जिसे जबरदस्त सफलता मिली. यदि यह अभियान कुछ और दिन चलता तो आज बिहार का परिणाम कुछ और होता."केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा SIR और घुसपैठियों का मुद्दा उठाए जाने पर शिल्पी नेहा तिर्की ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, "भाजपा को बताना चाहिए कि घुसपैठिया कौन है? आजादी के समय पाकिस्तान जाने का मौका होने के बावजूद जिनके पूर्वजों ने इसी मिट्टी में रहना चुना, जिनकी नसों में इस देश की हवा-पानी दौड़ता है, उनकी नाभि इस माटी में गड़ी है– उन्हें आज रोहिंग्या या घुसपैठिया कहना सरासर गलत है."उन्होंने आगे कहा, "अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. 11 साल से देश में भाजपा की सरकार है, फिर बांग्लादेशी या कोई विदेशी सीमा पार करके कैसे आ रहा है? यह किसकी नाकामी है?"

बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत हुई, ये सभी जानते हैं, लेकिन अंदर की पूरी कहानी समझनी है तो अकु श्रीवास्तव द्वारा लिखी गयी किताब 'गरदा उड़ गईल' पढ़ना होगा

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Dec 2025, 10:53 am
बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत हुई, ये सभी जानते हैं, लेकिन अंदर की पूरी कहानी समझनी है तो अकु श्रीवास्तव द्वारा लिखी गयी किताब 'गरदा उड़ गईल' पढ़ना होगा. बिहार चुनाव कैसा रहा, राजनीतिक दलों के अंदर की बात, वोट बैंक, दावा के अनुसार जीत सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा इन किताबों में है.बिहार चुनाव रिजल्ट के दिन ही पीएम मोदी ने दिल्ली में कहा था कि 'बिहार के लोगों ने एनडीए के पक्ष में जो अपना फैसला दिया है, वह किसी गर्दा मचाने से कम नहीं है.' रिजल्ट आए एक महीना भी पूरा नहीं हुआ, इसी बीच नीतीश-मोदी की हिट जोड़ी पर किताब 'गरदा उड़ गईल' लिख दी गयी. किताब लिखने वाले कोई और नहीं बल्कि अकु श्रीवास्तव हैं. मूल रूप से यूपी के रहने वाले अकु श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार और लेखक के रूप में जाने जाते हैं. लखनऊ से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद बड़े-बड़े अखबार में संपादक रह चुके हैं. दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, पंजाब, यूपी, बिहार में काम कर चुके हैं. इससे पहले भी लोकसभा चुनाव पर किताब लिख चुके हैं.अकु श्रीवास्तव ने राजनीति में सबसे पहले 'सेंसेक्स -क्षेत्रीय दलों का' लिखे. इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की जीत के बाद उन्होंने 'अपनी धुन में मोदी 3.0' और फिर 'मोदी 3.0-पटरी पर साख' लिखा. बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर 'गरदा उड़ गईल -बिहार चुनाव 2025' लिख डाली. 12 दिसंबर को किताब का विमोचन किया गया.

बिहार के सिवान से बड़ी खबर सामने आ रही है. B SAP (बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस) के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की रात की बतायी जा रही है. इस घटना के

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Dec 2025, 10:52 am
बिहार के सिवान से बड़ी खबर सामने आ रही है. B SAP (बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस) के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की रात की बतायी जा रही है. इस घटना के बारे में सिवान पुलिस में तैनात एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिवान सहायक सराय थाना के एएसआई अपनी पुलिस पार्टी के साथ छोटपुर गांव निवासी जाकिर साईं के यहां शराब के खिलाफ छापेमारी करने गए थे. छोटपुर गांव में पुलिस टीम ने एक गाड़ी का पीछा किया. पीछा करने के दौरान अचानक से मोड़ के पास उक्त वाहन गायब हो गया. इसके बाद टीम कुछ देर इंतजार करने के बाद लौटने वाली थी, लेकिन इसी दौरान एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में आयी और B SAP के जवान को टक्कर मार दी.टक्कर मारकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इस घटना में जवान मधुप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस के मुताबिक कुछ समय तक डॉक्टर ने उनका इलाज किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उनकी मौत हो गयी.