पटना साहिब से पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद और काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा ने भरा नामांकन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने बतौर भाजपा प्रत्याशी बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही के तौर पर पिछले पांच साल काम किया है। इस बार वोट देंगे तो आगे भी पटना साहिब और देश के विकास के लिए काम करते रहेंगे। रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के अंशुल अविजित से है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करते हुए जीत का दावा किया है। इस मौके पर एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने सासाराम में पायलट बाबा आश्रम में भोले नाथ और मां ताराचंडी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। काराकाट में त्रिकोणात्मक संघर्ष की उम्मीद की जा रही है। कुशवाहा के खिलाफ महागठबंधन ने जहां भाकपा माले ने राजाराम सिंह कुशवाहा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह भी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm