Bihar


बिहार के शेखपुरा जिले में सड़क नेटवर्क के विकास ने अब गति पकड़ ली है

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:34 am
बिहार के शेखपुरा जिले में सड़क नेटवर्क के विकास ने अब गति पकड़ ली है. सालों से बेहतर कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. बरबीघा–पंजवारा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-333ए) को फोर लेन में तब्दील करने की दिशा में कार्य तेज कर दिया गया है. इस परियोजना से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी.बरबीघा–शेखपुरा–जमुई–बांका होते हुए पंजवारा तक जाने वाली एनएच-333ए सड़क के फोर लेन बनने से लोगों को सड़क मार्ग से आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित यह सड़क शेखपुरा, जमुई और बांका जिलों से होकर झारखंड को जोड़ती है.मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए के कुल 190 किलोमीटर हिस्से को फोर लेन किया जाना है. शहरी क्षेत्रों में इसकी चौड़ाई 25 मीटर और खुले क्षेत्रों में 40 मीटर तक होगी. यह हाईवे आगे चलकर भागलपुर से हंसडीहा जाने वाले एनएच-131ई से भी जुड़ेगा.

बिहार की राजधानी पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला काफी तूल पकड़ चुका है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:30 am
बिहार की राजधानी पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला काफी तूल पकड़ चुका है. ऐसे में प्रदेश के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अपराधी हो उसको बचने नहीं देना है. हर हालत में जेल के अंदर बंद करना है. इसलिए पुलिस को पूरी छूट है, कार्रवाई करे, सरकार उसके साथ खड़ी है. मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रदर्शन, आंदोलन तब होता है जब वहां की सरकार संवेदनहीन हो लेकिन नीतीश कुमार की सरकार संवेदनशील है और जो घटना घटी है वह दुखद है. हर संभव कार्रवाई हो रही है. SIT का गठन हो गया है. CBI अपने स्तर पर जांच कर रही है. दोषी को अवश्य सजा होगी.इधर मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. इनकम टैक्स चौराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की. बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम इस प्रदर्शन में शामिल रहे. राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका. कृष्णा अल्लावरु ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इस मामले में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उस लड़की को अभी तक न्याय नहीं मिला है इसीलिए वह लोग सड़कों पर उतरे हैं. सरकार और प्रशासन दोषियों को बचाने में लगे हुए हैं.

समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सीतामढ़ी के बेलसंड में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम नीतीश ने 346 करोड़ रुपये से निर्माण होने वाली 41 योजनाओं का शिलान्यास

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:17 am
समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सीतामढ़ी के बेलसंड में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम नीतीश ने 346 करोड़ रुपये से निर्माण होने वाली 41 योजनाओं का शिलान्यास और 208.12 करोड़ के लागत से पूरी हुई 26 योजनाओं का उद्घाटन किया है.अगर बात करें सीएम नीतीश कुमार के द्वारा किए गए योजनाओं के शिलान्यास की तो भवन निर्माण विभाग में 321.93 करोड़ की 37 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. वहीं स्वास्थ्य विभाग 6.30 करोड़ से एक योजना, अल्पसंख्यक कल्याण में 8.85 करोड़ की लागत से 1 योजना, पुल निर्माण निगम में 7.85 करोड़ में 1 योजना और एलएईओ पुपरी में 1.7 करोड़ की लागत से 1 योजना का शिलान्यास किया गया.इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में क्रियान्वित विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, निरीक्षण व जनसंवाद किया. उक्त सभी कार्यक्रम बेलसंड में आयोजित हुई. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे.

सीवान में उत्पाद विभाग के टीम ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 12:38 pm
सीवान में उत्पाद विभाग के टीम ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया. करीब 50 लाख मूल्य की विदेशी शराब पकड़ी गई. ये शराब की बड़ी खेप शराब माफिया द्वारा ट्रक से लाई जा रही थी. बिहार यूपी बॉर्डर के रास्ते सीवान में प्रवेश की थी जिसे गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब से लदी ट्रक को जब्त कर लिया. धरनी छापर चेक पोस्ट के आगे उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की. इसमें करीब 1000 से अधिक शराब की कार्टून है इसका मूल्य करीब 50 लाख रुपए आंका गया. उत्पाद अधीक्षक शशांक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेत ट्रक द्वारा लाई जा रही है.

निशिकांत का पलटवार, बोले- नारद मुनि और मंथरा का मिला-जुला रूप हैं संजय राउत :

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 12:37 pm
निशिकांत का पलटवार, बोले- नारद मुनि और मंथरा का मिला-जुला रूप हैं संजय राउत : बीएमसी चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है. सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बीजेपी ने ठाकरे ब्रदर्स के मंसूबों पर पानी फेर दिया. बता दें, शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने मिलकर यह चुनाव लड़ा था, लेकिन वे कोई करिश्मा नहीं दिखा सके. वहीं, पार्टी की हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला बोला. जिसके बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है.बता दें, संजय राउत शिकस्त का ठीकरा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के सिर पर फोड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अगर पार्टी को धोखा नहीं दिया होता तो मुंबई में भारतीय जनता पार्टी का मेयर कभी नहीं बनता. उन्होंने शिंदे की तुलना जयचंद से की, जिसे विश्वासघात के लिए बदनाम किया गया. राउत ने कहा कि मराठी लोग एकनाथ शिंदे को हमेशा जयचंद के रूप में याद रखेंगे. उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि यह 'जयचंद' बनाकर चुनाव जीतती है. वरना बीजेरी की ताकत कुछ भी नहीं है. हर राज्य में वे पार्टी को तोड़ते हैं और चुनाव जीतने के लिए 'जयचंद' बनाते हैं.