Bihar

पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमा पंचायत के वार्ड संख्या–5 में गैस सिलेंडर से लगी आग ने तबाही मचा दी. मिडिल स्कूल के सामने स्थित दलित बस्ती में आग की चपेट में आकर तीन घर जलकर राख हो गए. घटना में घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और नकदी सहित ल

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Dec 2025, 12:04 pm
पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमा पंचायत के वार्ड संख्या–5 में गैस सिलेंडर से लगी आग ने तबाही मचा दी. मिडिल स्कूल के सामने स्थित दलित बस्ती में आग की चपेट में आकर तीन घर जलकर राख हो गए. घटना में घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और नकदी सहित लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है. पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे चोरमा गैस एजेंसी से नया गैस सिलेंडर लेकर घर पहुंचे थे. सिलेंडर में पहले से गैस लीक होने की आशंका थी. रेगुलेटर लगाने के बाद माचिस की तीली जलाकर जांच की गई, इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी. देखते ही देखते लपटें पूरे घर में फैल गईं और आग ने पास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

राजधानी रांची में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार प्रशासन की कार्रवाई जारी है

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Dec 2025, 12:01 pm
राजधानी रांची में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार प्रशासन की कार्रवाई जारी है. रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में खादगढ़ा सब्जी मंडी के पास महुआ टोली और आसपास की बस्तियों के 40 घरों को निगम की ओर से तोड़ने का आदेश दे दिया गया. बस्ती के लोगों को आज मंगलवार तक का समय दिया गया. बुधवार से इन घरों को जमींदोज करने की तैयारी है. ऐसे में तमाम लोग आनन-फानन में अपने घरों से अपनी गृहस्थी को निकाल कर समेटने में जुटे हैं. बस्ती के लोग परेशान हैं और वह प्रशासन से ठंड के मौसम तक की मोहलत मांग रहे हैं. लोगों की मानें तो ठंड के इस मौसम में वह बच्चे और परिवार को लेकर कहां जाएंगे. दरअसल, 1990 में एकीकृत बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने यहां रहने वाले गरीब तबके के लोगों को पक्का मकान बनाकर देने का आदेश दिया था. लालू प्रसाद के निर्देश पर नगर निगम ने इन घरों का निर्माण किया. बस्ती में घरों के निर्माण के बाद उस समय लोग घरों में घुसकर रहने लगे, लेकिन निगम की ओर से उन्हें कोई मकान का दस्तावेज नहीं सौपा गया. अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में निगम के आदेश से महुआ टोली और आसपास के बस्ती के लोग बेहद परेशान हैं.

बिहार में ‘ठंड की टॉर्चर’ के बीच कटिहार नगर निगम ने लोगों के लिए राहत की अलावा का व्यवस्था की है. शहर के महत्वपूर्ण 16 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई. आगे सभी 45 वार्ड में अलाव की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, अलाव की व्यवस्था से देर शाम से

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Dec 2025, 12:01 pm
बिहार में ‘ठंड की टॉर्चर’ के बीच कटिहार नगर निगम ने लोगों के लिए राहत की अलावा का व्यवस्था की है. शहर के महत्वपूर्ण 16 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई. आगे सभी 45 वार्ड में अलाव की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, अलाव की व्यवस्था से देर शाम से लेकर अहले सुबह तक खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले लोग इससे बहुत राहत मिलने की बात कर रहे हैं. कटिहार नगर निगम के तरफ से अलाव की व्यवस्था पर नगर निगम के अधिकारी और अलाव से राहत महसूस करने वाले लोगों से बातचीत की गई.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीते कुछ वर्षों में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कई अभिनव प्रयोग किए हैं. किसी कड़ी में अब समिति ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. बोर्ड की ओर से डॉक्यूमेंट व

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Dec 2025, 11:52 am
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीते कुछ वर्षों में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कई अभिनव प्रयोग किए हैं. किसी कड़ी में अब समिति ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. बोर्ड की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सिस्टम (DVS) सॉफ्टवेयर लॉन्च कर दिया गया है. इसके जरिए इंटर और मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन अब घर बैठे एक क्लिक पर हो सकेगा. इस पहल से छात्रों के साथ साथ प्राइवेट कंपनियों और सरकारी संस्थाओं को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बिहार बोर्ड ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस सॉफ्टवेयर का औपचारिक शुभारंभ करते हुए बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद इंटर, मैट्रिक, शिक्षक पात्रता परीक्षा, डीएलएड और अन्य परीक्षाओं से जुड़े प्रमाण पत्रों का वेरीफिकेशन पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा. इसके साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा. इसके बाद संस्था की श्रेणी के अनुसार सत्यापन शुल्क भी स्वत निर्धारित हो जाएगा. शुल्क भुगतान के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होगा और इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन डिजिटल सिस्टम के जरिए किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और समय की भी बचत होगी. नई व्यवस्था लागू होने से डाक या व्यक्तिगत रूप से आवेदन भेजने की जरूरत खत्म हो जाएगी. इस पहल से न सिर्फ छात्रों को सुविधा मिलेगी, बल्कि विभिन्न संस्थानों और विभागों के लिए भी दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया अधिक आसान और भरोसेमंद हो जाएगी.

बिहार की राजधानी पटना से महिला अपराध का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही पति और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामि

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Dec 2025, 11:50 am
बिहार की राजधानी पटना से महिला अपराध का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही पति और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.पीड़िता के अनुसार, यह घटना 11 अगस्त 2024 की अहले सुबह करीब 3:30 बजे की है. उस समय वह अपने घर में अपने दो छोटे बच्चों के साथ सो रही थी. इसी दौरान उसका अलग रह रहा पति ताला तोड़कर अपने एक दोस्त के साथ घर में घुस आया. महिला का आरोप है कि दोनों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि इस दौरान पति ने पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया.महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके साथ ही उसने घर में आग लगाने की भी धमकी दी. पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी पति का दोस्त मौके से फरार हो गया. जाते समय वह महिला का मोबाइल फोन और करीब सात हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गया.पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद जब वह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने लगी, तो उसके पति ने उसे लगातार धमकाना और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे अपहरण और हत्या की धमकी दी, साथ ही उसका घर जलाने की भी बात कही. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे.          

बिहार की राजधानी पटना से महिला अपराध का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Dec 2025, 10:42 am
बिहार की राजधानी पटना से महिला अपराध का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही पति और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.पीड़िता के अनुसार, यह घटना 11 अगस्त 2024 की अहले सुबह करीब 3:30 बजे की है. उस समय वह अपने घर में अपने दो छोटे बच्चों के साथ सो रही थी. इसी दौरान उसका अलग रह रहा पति ताला तोड़कर अपने एक दोस्त के साथ घर में घुस आया. महिला का आरोप है कि दोनों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि इस दौरान पति ने पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया.महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके साथ ही उसने घर में आग लगाने की भी धमकी दी. पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी पति का दोस्त मौके से फरार हो गया. जाते समय वह महिला का मोबाइल फोन और करीब सात हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गया.पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद जब वह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने लगी, तो उसके पति ने उसे लगातार धमकाना और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे अपहरण और हत्या की धमकी दी, साथ ही उसका घर जलाने की भी बात कही. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories