Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार में शिक्षकों के तबादलों का एक बड़ा मसला सुलझ गया

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Nov 2024, 03:25 pm
बिहार में शिक्षकों के तबादलों का एक बड़ा मसला सुलझ गया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पटना में बताया कि एक ही अनुमंडल वाले जिलों में भी शिक्षकों का तबादला होगा। इसके लिए अनुमंडल का विभाजन किया जाएगा। दरअसल शिक्षा विभाग ने हाल ही में शिक्षक तबादला नियमावली जारी की थी। इसपर सवाल उठ रहे थे कि जिन जिलों में सिर्फ एक ही अनुमंडल है, वहां तबादले कैसे होंगे, क्योंकि नियमावली के मुताबिक शिक्षकों का तबादला दूसरे जिलों में ही किया जाना था।शिक्षा मंत्री ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि अरवल, बांका, जमुई, जहानाबाद, किशनगंज, लखीसराय, शेखपुरा और शिवहर जिलों में केवल एक ही अनुमंडल है। इन जिलों में तबादले के लिए अनुमंडल का विभाजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, 'ऐसे आठ जिले, जहां एक ही अनुमंडल है, वहां (उसी अनुमंडल में) विभाजन करके उसी जिले में शिक्षकों का तबादला या पदस्थापन किया जाएगा।'