Bihar


#newspratyaksh #bihar #NitishKumar सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर गोपालगंज पहुंच चुके हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, गोपालगंज के सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, विधायक मंजीत सिंह ने सीएम का स्वागत किया है. सीएम सारण तटबंध का निरीक्षण कर रहें हैं और उसक

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Jan 2026, 12:13 pm
#newspratyaksh #bihar #NitishKumar सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर गोपालगंज पहुंच चुके हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, गोपालगंज के सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, विधायक मंजीत सिंह ने सीएम का स्वागत किया है. सीएम सारण तटबंध का निरीक्षण कर रहें हैं और उसके बाद जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण कर मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेंगे. 320 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया जाएगा.

गोपालगंजः सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा. यात्रा से पहले पांच नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया. भाकपा माले के नेता जितेंद्र पासवान, अजात शत्रु, रंजय पासवान भी हाउस अरेस्ट. यात्रा खत्म होने तक इनके घरों पर रहेगी पुलिस. भोरे, नगर थाना और फुलवरिया पुलिस ने

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Jan 2026, 12:10 pm
गोपालगंजः सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा. यात्रा से पहले पांच नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया. भाकपा माले के नेता जितेंद्र पासवान, अजात शत्रु, रंजय पासवान भी हाउस अरेस्ट. यात्रा खत्म होने तक इनके घरों पर रहेगी पुलिस. भोरे, नगर थाना और फुलवरिया पुलिस ने की कार्रवाई.गोपालगंजः सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा. यात्रा से पहले पांच नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया. भाकपा माले के नेता जितेंद्र पासवान, अजात शत्रु, रंजय पासवान भी हाउस अरेस्ट. यात्रा खत्म होने तक इनके घरों पर रहेगी पुलिस. भोरे, नगर थाना और फुलवरिया पुलिस ने की कार्रवाई.

बिहार कांग्रेस के सभी विधायक और सांसद को दिल्ली आलाकमान ने बुलाया. 23 जनवरी को दिल्ली में अहम बैठक होगी. बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे शामिल रहेंगे. बिहार कांग्रेस के लिहाज से यह बैठक बेहद अहम है. बिहार संगठन में बड़ा फेरबदल संभव है. विधायक दल क

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Jan 2026, 12:09 pm
बिहार कांग्रेस के सभी विधायक और सांसद को दिल्ली आलाकमान ने बुलाया. 23 जनवरी को दिल्ली में अहम बैठक होगी. बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे शामिल रहेंगे. बिहार कांग्रेस के लिहाज से यह बैठक बेहद अहम है. बिहार संगठन में बड़ा फेरबदल संभव है. विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा हो सकती है. संगठन को बिहार में मजबूती को लेकर रणनीति बनेगी.

विद्या कला और एकाग्र की देवी मां सरस्वती पूजा सनातन धर्म में धूमधाम से माघ शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को मनाया जाता है. वहीं इस बार सरस्वती पूजा 23 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी. यह सरस्वती पूजा विशेष कर शैक्षणिक संस्थान और छात्र-छात्राओं के बीच मनाई जात

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Jan 2026, 12:08 pm
विद्या कला और एकाग्र की देवी मां सरस्वती पूजा सनातन धर्म में धूमधाम से माघ शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को मनाया जाता है. वहीं इस बार सरस्वती पूजा 23 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी. यह सरस्वती पूजा विशेष कर शैक्षणिक संस्थान और छात्र-छात्राओं के बीच मनाई जाती है. जबकि इस दिन सनातन धर्म के लोग मां सरस्वती की घर में भी पूजा अर्चना करते हैं. वहीं सनातन धर्म में ऐसा माना जाता है कि हर तरह के देवी देवताओं का अपना अलग-अलग काम होता है तो ऐसे में मां लक्ष्मी लोगों को धन देती हैं तो वहीं मां सरस्वती लोगों को ज्ञान बुद्धि और विवेक देती हैं. ऐसे में इस बार सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी 23 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी.वहीं विशेष जानकारी देते हुए पूर्णिया के पंडित व ज्योतिषाचार्य मनोतपल झा बताते हैं कि मिथिला पंचांग के अनुसार 23 जनवरी दिन शुक्रवार को माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को मनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी बुद्धि कला एकाग्र की देवी की पूजा करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त समय निर्धारित नहीं होता है. जब चाहे आप उनकी पूजा कर सकते हैं. साथ ही साथ उन्होंने कहा इस सरस्वती पूजा सर्वार्थ सिद्धि योग बनने के कारण और भी खास हो रहा है. यह समय मिथिला पंचांग के अनुसार दिन के दोपहर 12:21 के बाद शाम को सूर्यास्त होने तक सर्व सिद्धि योग बना रहेगा इस दौरान की गई पूजा विशेष फलदायी साबित होगी.

बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Jan 2026, 12:04 pm
बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक अधेड़ की सिर में गोली मार हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के ही रामविलास साह के पुत्र ललित साह (46) के रूप में की गई. वे ग्रामीण चिकित्सक का काम करते थे.बताया जा रहा है कि ललित साह देर रात किसी मरीज का इलाज करके मंदिर ढाला की ओर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया. अपराधियों ने उनके सिर में 3 गोली मारी. गोली सीधे सिर में लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की और दौड़े. लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.मृतक के छोटे भाई अजीत कुमार ने बताया कि जगनारायण साहू से उनका विवाद चल रहा है. उन्होंने बताया कि जगनारायण साहू और गौरव कुमार गलत काम किया करता था. विवाद को लेकर कुछ दिन पहले पंचायत भी हुआ था. उसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया.

गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र से लापता चार छात्राओं को आखिरकार पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया.

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 01:16 pm
गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र से लापता चार छात्राओं को आखिरकार पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. सभी चार छात्राएं आपस में सहेलियां थी और वह बीते 15 जनवरी की देर शाम से लापता हो गई थीं, जिसे पुलिस ने रविवार की शाम दिल्ली के कनॉट पैलेस से चारों छात्राओं को बरामद किया. आज सभी छात्राओं को गया लाई जाएंगी. बता दें कि 15 जनवरी को मैट्रिक का एडमिट कार्ड लेने के लिए सभी छात्राएं घर से अनुग्रह कन्या स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन जब देर शाम तक सभी छात्राएं घर नहीं पहुंची तो घर वाले काफी परेशान हुए थे. सभी छात्राओं के परिवार वाले काफी खोजबीन की जिसके बाद अगले दिन डेल्हा थाना मे गुमसुदगी का मामला दर्ज करते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आई, हालांकि लापता छात्राओं में से एक छात्रा ने अपने घर पर फोन कर नानी घर आरा में रहने की बात बताई थी, लेकिन फिर जब पुलिस वहां पहुंची तो सभी छात्राएं वहां से निकल पड़ी थीं. कॉल ट्रैकिंग करने के दौरान पता चला कि सभी छात्रा दिल्ली की ओर रवाना हो गई हैं. जहां पुलिस प्लेन के माध्यम से दिल्ली पहुंची और सभी छात्राओं को शकुशल बरामद कर लिया. फिलहाल आज सभी छात्राओं को ट्रेन से गयाजी लाया जाएगा. इसके बाद पुलिस सभी छात्राओं से भागने का कारण से संबंधित पूछताछ करेगी.