डाक पार्सल के नाम पर शराब तस्करी का पर्दाफाश :
जिले के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर पुलिस ने डाक पार्सल के नाम पर शराब की तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर किया है. पुलिस ने हरियाणा से बिहार के आरा जिले में अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया. तस्करों ने डाक पार्सल के नाम पर 147 पेटी विदेशी शराब की खेप भेजी थी, जो कुल मिलाकर 1323 लीटर थी. यह शराब गुड़गांव से आरा की ओर भेजी जा रही थी.पुलिस द्वारा की गई जांच में यह सामने आया कि आरोपी शराब की तस्करी में शामिल था, ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. चेक पोस्ट पर तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस ने पहले से ही सतर्कता बढ़ा दी थी. तलाशी के दौरान पिकअप कंटेनर में कबाड़ के नीचे छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई. पुलिस ने कंटेनर और शराब को जब्त कर लिया है.पुलिस ने यह भी कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन से अन्य लोग और नेटवर्क शामिल हैं. वहीं, प्रभारी उत्पाद अधीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में मिली सफलता से शराब माफियाओं को कड़ा संदेश मिला है कि कानून के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm