Bihar


दरभंगा में स्कूल वैन से गिरकर बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. लापरवाही से हुई मौत पर ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया :

News Pratyaksh | Updated : Wed 21st Jan 2026, 12:27 pm
दरभंगा में स्कूल वैन से गिरकर बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. लापरवाही से हुई मौत पर ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया : बिहार के दरभंगा जिले में स्कूल वैन से गिरकर एक मासूम छात्र की मौत ने सभी को झकझोर दिया है. यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन और डग्गामार वाहन व्यवस्था की बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. घटना लोआम गांव स्थित अमन एकेडमी स्कूल की वैन से जुड़ी है. स्कूल से करीब छह छात्रों को लेकर वैन घर लौट रही थी. इसी दौरान एनएच-27 पर सीता पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया. बच्चा चलती वैन से गिरकर घायल हुआ और फिर मौत हो गई. बताया जाता है कि मोड़ पर टर्न लेते समय वैन का गेट खुला हुआ था. टूटे गेट के कारण एक छात्र वैन से बाहर गिर गया. गिरते ही सिर में गंभीर चोट लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. टूटे गेट और खराब हालत वाली वैन को बच्चों के लिए किसने चलाने की अनुमति दी. स्कूल प्रबंधन ने बिना जांचे-परखे ही स्कूल वैन को कैसे बच्चों को लाने के लिए भेज दिया. ऊपर से चालक की जिम्मेदारी बनती थी कि वो जख्मी बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाए लेकिन उसकी फरारी ने एक अलग ही मुद्दा छेड़ दिया है.

बिहार के नवादा में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए जिला नियोजनालय से कुछ शर्तों के साथ रोजगार के अवसर सामने आए हैं. जिला सूचना जनसंपर्क से बताया गया कि जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा की ओर से 22 जनवरी 2026 को एक दिवसीय रोजगार कैंप का

News Pratyaksh | Updated : Wed 21st Jan 2026, 12:23 pm
बिहार के नवादा में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए जिला नियोजनालय से कुछ शर्तों के साथ रोजगार के अवसर सामने आए हैं. जिला सूचना जनसंपर्क से बताया गया कि जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा की ओर से 22 जनवरी 2026 को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिला सूचना जनसंपर्क से बताया गया है कि रोजगार कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अद्यतन बायोडाटा लाना अनिवार्य होगा. इन दस्तावेजों के आधार पर ही चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.: बता दें कि जो आवेदन एनसीएस पोर्टल (NCS Portal) पर निबंधित है, वही आवेदक रोजगार कैंप में भाग ले सकते हैं. जो आवेदक रजिस्टर्ड नहीं हैं, वो एनसीएस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद इसमें भाग ले सकते हैं. बताया गया कि नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा.          

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने साल 2026 के लिए अपनी एंट्री लेवल Bajaj Pulsar 125 को कुछ अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है. कंपनी ने इस मोटरसाकिल को नए LED हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर्स के साथ अपडेट किया है. ये नए फीचर्स कम्यूटर मोटरसाइकिल की कार्बन फाइ

News Pratyaksh | Updated : Wed 21st Jan 2026, 12:23 pm
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने साल 2026 के लिए अपनी एंट्री लेवल Bajaj Pulsar 125 को कुछ अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है. कंपनी ने इस मोटरसाकिल को नए LED हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर्स के साथ अपडेट किया है. ये नए फीचर्स कम्यूटर मोटरसाइकिल की कार्बन फाइबर सीरीज़ में शामिल किए गए हैं, और Bajaj Pulsar 125 Neon सीरीज़ में नहीं मिलेंगे.कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को कुल दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें सिंगल सीट वेरिएंट और स्प्लिट सीट वेरिएंट शामिल हैं. जहां सिंगल सीट वेरिएंट की कीमत 89,910 रुपये (एक्स-शोरूम) है, वहीं, स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत 92,046 रुपये (एक्स-शोरूम) है. दिलचस्प बात यह है कि नए वेरिएंट 2025 मॉडल ईयर की Pulsar 125 से लगभग 2,400 रुपये सस्ते हैं.नई हेडलाइट और टर्न सिग्नल के अलावा, कंपनी ने नई Bajaj Pulsar 125 के लिए कलर ऑप्शन्स को भी अपडेट किया है. इस मोटरसाइकिल की कार्बन फाइबर सीरीज़ अब चार कलर ऑप्शन में मिलती है, जिनमें - ब्लैक ग्रे, ब्लैक रेसिंग रेड, ब्लैक सियान ब्लू, और रेसिंग रेड के साथ टैन बेज कलर शामिल हैं, और साथ ही इसमें अपडेटेड ग्राफिक्स भी दिए गए हैं.

राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,

News Pratyaksh | Updated : Wed 21st Jan 2026, 12:21 pm
राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस अमानवीय कृत्य में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सारण पहुंची 'समृद्धि यात्रा', CM नीतीश ने 450.30 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन :

News Pratyaksh | Updated : Wed 21st Jan 2026, 12:20 pm
  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' आज (बुधवार, 21 जनवरी) सारण जिला पहुंची. यहां मुख्यमंत्री 86.50 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन किया. इसके अलावा करीब 450.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले जीविका दीदियों से मुलाकात की. इसके बाद एक सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने ITI बॉयज केंद्र का उद्घाटन किया. बता दें कि 'समृद्धि यात्रा' को लेकर जिले के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. उधर दूसरी ओर 25 जनवरी को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इस बैठक में राजद अध्यक्ष लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधान परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी के अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक में तेजस्वी को राजद की कमान मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं. बैठक को लेकर पार्टी में जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. वहीं पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में सियासत गरमाई हुई है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधते हुए CBI जांच कराने की मांग की है.

#newspratyaksh #bihar #railway रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 15949/15950 डिब्रूगढ़–गोमतीनगर–डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है. यह ट्रेन उत्तर-पूर्व भारत को उत्तर प्रदेश से जोड़ने में महत्वपूर्ण

News Pratyaksh | Updated : Wed 21st Jan 2026, 12:19 pm
#newspratyaksh #bihar #railway रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 15949/15950 डिब्रूगढ़–गोमतीनगर–डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है. यह ट्रेन उत्तर-पूर्व भारत को उत्तर प्रदेश से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ प्रदान करेगी. रेलवे ने इसे आधुनिक सुविधाओं और बेहतर यात्री अनुभव के उद्देश्य से शुरू किया है, ताकि लंबी दूरी के यात्री आसानी से यात्रा कर सकें.