Bihar


कोटक महिंद्रा के निलेश शाह ने रखीं 3 बड़ी उम्मीदें; इंफ्रा निवेश और गोल्ड मोनेटाइजेशन पर जोर

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Jan 2026, 11:13 am
कोटक महिंद्रा के निलेश शाह ने रखीं 3 बड़ी उम्मीदें; इंफ्रा निवेश और गोल्ड मोनेटाइजेशन पर जोर नई दिल्ली: कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के एमडी निलेश शाह ने आगामी केंद्रीय बजट 2026 को लेकर सरकार के सामने तीन मुख्य प्राथमिकताएं रखी हैं, जिन्हें बाजार भी सकारात्मक रूप से देखेगा.शाह के अनुसार, सरकार को सबसे पहले इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाना चाहिए. इस निवेश को फंड करने के लिए, उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार केवल टैक्स पर निर्भर न रहे, बल्कि एसेट मोनेटाइजेशन और रणनीतिक विनिवेश जैसे नए स्रोतों से राजस्व जुटाए. उनकी तीसरी और सबसे अनूठी उम्मीद गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम है. शाह ने कहा कि लोगों की तिजोरियों में पड़े बेकार सोने-चांदी को बाजार में लाने के लिए 'आउट-ऑफ-द-बॉक्स' सोच अपनानी चाहिए. अगर सरकार इन तीनों बिंदुओं—इंफ्रा निवेश, राजस्व के नए स्रोत और राजकोषीय अनुशासन—पर मजबूती से आगे बढ़ती है, तो बाजार इस बजट का जोरदार स्वागत करेगा.

भारत का आर्थिक सर्वे आज पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी – रविवार को केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी. यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां रिकॉर्ड बजट होगा. अमेरिकी टैरिफ और अस्थिर जियोपॉलिटिकल हालात के बीच आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के ल

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Jan 2026, 11:11 am
भारत का आर्थिक सर्वे आज पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी – रविवार को केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी. यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां रिकॉर्ड बजट होगा. अमेरिकी टैरिफ और अस्थिर जियोपॉलिटिकल हालात के बीच आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सुधार के कदम शामिल होने की उम्मीद है. यह सत्र दो हिस्सों में चलेगा. पहला सत्र 13 फरवरी को छुट्टी के लिए टाल दिया जाएगा और 9 मार्च को फिर से शुरू होगा. इस बजट सत्र में 65 दिनों में 30 बैठकें होंगी और यह 2 अप्रैल को खत्म होगा. इस सत्र के दौरान भी विपक्ष का सरकार को घेरने का प्लान है. इसलिए सदनों की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामा होने के आसार हैं. विपक्ष वीबी-जी राम जी कानून, एसआईआर, विदेश नीति और पर्यावरण से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है. सरकार ने अभी तक इस सेशन के लिए कोई नया बिल लिस्ट नहीं किया है

बिहार के गोपालगंज में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. डेढ़ साल की मासूम रात को अपने घर पर सो रही थी. इसी बीच बिजली कट गई. पड़ोस के एक 25 साल के युवक ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए बच्ची को घर से चुपचाप उठा लिया और अपने कमरे में ले गया, जहां

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:21 pm
बिहार के गोपालगंज में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. डेढ़ साल की मासूम रात को अपने घर पर सो रही थी. इसी बीच बिजली कट गई. पड़ोस के एक 25 साल के युवक ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए बच्ची को घर से चुपचाप उठा लिया और अपने कमरे में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी.पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है. उसके घर के सामने ही आरोपी युवक भी किराए के मकान में रहता है, जो पेशे से पेंटर का काम करता है. आरोपी यूपी के बिजनौर जिले का निवासी बताया जाता है.सोमवार की देर शाम बच्ची की मां अपनी बेटी को कमरे में सुलाई हुई थी. इसी बीच बिजली कट हो गई और वह कमरे से बाहर निकली. तभी अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुस गया और बच्ची को उठाकर अपने किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी के शरीर में खून लगा हुआ था और बच्ची खून से लथपथ थी. वहीं डायल 112 के एएसआई नंद किशोर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा डेड़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर हो गए हैं. प्रधानमंत्री ने इसे भारत और यूरोप की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक ऐतिहासिक साझेदारी बताते हुए कहा क

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:21 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर हो गए हैं. प्रधानमंत्री ने इसे भारत और यूरोप की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक ऐतिहासिक साझेदारी बताते हुए कहा कि इससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग इस समझौते को “मदर ऑफ ऑल डील्स” यानी सबसे बड़ा व्यापारिक करार कह रहे हैं. उनके अनुसार, यह समझौता 140 करोड़ भारतीयों और करोड़ों यूरोपीय नागरिकों के लिए नए अवसर लेकर आया है. यह दुनिया की कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के करीब एक-तिहाई हिस्से को कवर करता है, जो इसकी वैश्विक अहमियत को दर्शाता है.प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मुक्त व्यापार समझौते से विशेष रूप से कपड़ा उद्योग, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा तथा जूते-चप्पल जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को बड़ा फायदा होगा. इन क्षेत्रों में निर्यात बढ़ने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत में विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती देगा और सेवा क्षेत्र के विस्तार में भी मदद करेगा.

9 दिन पहले पटना के ग्रैंड शिला होटल में ब्रिटिश अधिकारी ने कमरा लिया था. आखिर कमरा नंबर 103 में क्या हुआ :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:19 pm
9 दिन पहले पटना के ग्रैंड शिला होटल में ब्रिटिश अधिकारी ने कमरा लिया था. आखिर कमरा नंबर 103 में क्या हुआ : राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी की संदिग्ध मौत हो गई है. मृतक की पहचान अजय कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो इंग्लैंड में बिजली विभाग में अधिकारी रह चुके थे. वो सेवानिवृत्ति होने के बाद भारत आए थे और पिछले 9 दिनों से यानि 18 जनवरी से होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरे हुए थे.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है. होटल कर्मियों के अनुसार, अजय कुमार शर्मा 18 जनवरी की रात करीब 10 बजे होटल पहुंचे थे और लगातार उसी कमरे में ठहरे हुए थे. कमरे का किराया 1500 रुपये प्रतिदिन था.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है. होटल कर्मियों के अनुसार, अजय कुमार शर्मा 18 जनवरी की रात करीब 10 बजे होटल पहुंचे थे और लगातार उसी कमरे में ठहरे हुए थे. कमरे का किराया 1500 रुपये प्रतिदिन था.

पुलिस के अनुसार पति की प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के बाद महिला ने वारदात को अंजाम दिया.

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:18 pm
पुलिस के अनुसार पति की प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के बाद महिला ने वारदात को अंजाम दिया.: आंध्र प्रदेश में दो बच्चों की मां ने मटन बिरयानी में नींद की गोलियां मिलाकर पति को बेहोश किया. फिर प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की. मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने महिला उसके प्रेमी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया.दुग्गीराला पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और उनकी मदद करने वाले एक आरएमपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. महिला ने प्रेमी और एक अन्य के साथ मिलकर साजिश के तहत पति की बिरयानी में नींद की गोलियां मिलाकर उसकी हत्या कर दी थी, क्योंकि वह उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में रुकावट बन रहा था. एसपी वकुल जिंदल ने गुंटूर पुलिस ऑफिस में मामले की जानकारी दी.पुलिस के अनुसार दुग्गीराला मंडल के रहने वाले धामी (48 परिवर्तित नाम) ने 2008 में वीणा से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं. धामी अपने प्याज के बिजनेस और ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में हुए नुकसान की वजह से पैसे की तंगी से जूझ रहा था. उस समय उसकी पत्नी विजयवाड़ा में एक मूवी थिएटर में काम करती थी. तभी उसका एक शख्स नाजायज संबंध बन गया.वीणा अक्सर प्रेमी से कहती थी कि उसका पति उसे मारता-पीटता और टॉर्चर करता है. अपने पति के प्याज के बिजनेस को पसंद न करते हुए वीणा प्रेमी के पास काम करने के लिए चली गई. उसका हैदराबाद में कार ट्रैवल का बिजनेस चलाता है. जब धामी को अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चला तो वह अपने घर लौट आया. उसने इस मामले में अपनी पत्नी को बहुत डांटा.