मंदिर में दर्शन करने जा रहे मां-बेटे को ट्रैक्टर ने कुचला :
मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनखरैया गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 45 वर्षीय बच्ची देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा 18 वर्षीय पप्पू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब मां-बेटा सोनबरसा के सोमेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।जानकारी के अनुसार, मुन्नीलाल कुशवाहा की पत्नी बच्ची देवी अपने बेटे पप्पू कुमार के साथ मंदिर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनखरैया गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान, एक अनियंत्रित ट्रैक्टर जो मिट्टी गिरा कर आ रहा था, ने बाइक को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि पप्पू कुमार लगभग 50 मीटर दूर जाकर गिरा। जबकि उसकी मां बच्ची देवी का सिर ट्रैक्टर के चक्के से बुरी तरह कुचल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही हरसिद्धि थाना के अपर थानाध्यक्ष मनीष राज ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाकर दोषी चालक की तलाश में जुटी है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm