Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

International


रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली के चलते शेयर बाजारों में चार दिनों की तेजी थम गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए.

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Oct 2025, 11:32 am
रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली के चलते शेयर बाजारों में चार दिनों की तेजी थम गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए. रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली के बाद चार दिनों से जारी तेजी थम गई. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 153.09 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,773.66 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 611.66 अंकों के उतार-चढ़ाव के साथ 82,257.74 के उच्चतम और 81,646.08 के निम्नतम स्तर तक पहुंचा. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 62.15 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 25,046.15 पर बंद हुआ.अब बाजार के खुलने और बंद होने के समय कारोबार पर नजर डालते हैं.ज के टॉप गेनर शेयरों की सूची इस तरह से रही.वहीं टॉप लूजर स्टॉक की सूची में ये शेयर रहे.सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे.इस तरह से देखें तो 4 दिन की लगातार तेजी के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दौर दिखा. इस तरह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में बंद हुए.फिलहाल Nifty 25,000 के ऊपर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रहा. कुछ मेटल, हॉस्पिटल शेयरों और आईटी शेयरों में खरीदारी में तेजी दिखी. दूसरी ओर बैंकिंग, ऑटो और मिडकैप शेयरों में दबाव से बाजार कमजोर रहा.आज के कारोबार के बाद Sensex 153 अंक गिरकर 81,774 पर जाकर रुक गया. वहीं Nifty 62 अंक टूटकर 25,046 पर क्लोज हुआ. बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में दबाव दिखा, जबकि आईटी, हॉस्पिटल और मेटल स्टॉक्स ने गिरावट को सीमित किया.आज के कारोबारी दिन में बैंकिंग शेयरों पर भारी दबाव रहा. Nifty Bank 221 अंक गिरकर 56,018 पर बंद हुआ. चलते Bandhan Bank और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखी गई. वहीं, RBL Bank और SBI Card में 2-5% की तेजी रही.उधर दबाव में ऑटो सेक्टर भी रहा. Tata Motors 2% गिर गया, क्योंकि इसकी विदेशी यूनिट JLR (Jaguar Land Rover) ने कमजोर Q2 सेल्स रिपोर्ट दी. JLR की थोक बिक्री 24 फीसदी गिर गई. महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी करीब 2% टूटे. Samvardhana Motherson में 2% से ज्यादा गिरावट रही.आईटी शेयरों में TCS के कल आने वाले Q2 नतीजों से पहले सेक्टर में पॉजिटिव सेंटीमेंट दिखा. Tech Mahindra, Infosys, Wipro जैसे स्टॉक्स 1–3 फीसदी तक की बढ़त रही. मेटल शेयरों Nalco और Hind Copper टॉप गेनर रहे.

जयशंकर ने ब्रिटेन की नई विदेश मंत्री यवेट कूपर से भी मुलाकात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुलाई में हुई ब्रिटेन यात्रा के दौरान घोषित “इंडिया-यूके विज़न 2035” पर चर्चा की

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Sep 2025, 11:18 am
जयशंकर ने ब्रिटेन की नई विदेश मंत्री यवेट कूपर से भी मुलाकात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुलाई में हुई ब्रिटेन यात्रा के दौरान घोषित “इंडिया-यूके विज़न 2035” पर चर्चा की. यह विज़न दोनों देशों के बीच अगले दस वर्षों के सहयोग का रोडमैप है.इस योजना में रक्षा सहयोग, रोजगार सृजन, अत्याधुनिक तकनीक के विकास और शिक्षा साझेदारी जैसे अहम क्षेत्रों को शामिल किया गया है. साथ ही यह व्यापक आर्थिक और व्यापारिक समझौते (CETA) को भी आगे बढ़ाता है.इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने कहा है कि उनकी सरकार भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिए जाने का समर्थन करती है. उन्होंने यह टिप्पणी गुरुवार को न्यूयॉर्क में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद की.तजानी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर लिखा, “मैंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र निष्कर्षण के लिए इटली के समर्थन की पुष्टि की.” उन्होंने कहा कि भारत और इटली राजनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर रणनीतिक साझेदार हैं और आने वाले महीनों में भारत की उनकी अगली यात्रा से इस साझेदारी को और मज़बूती मिलेगी.उन्होंने आगे कहा कि “भारत हमारे ‘पियानो एक्सपोर्ट’ (निर्यात योजना) का एक प्राथमिकता वाला देश है. इसी कारण मैंने भारतीय प्रतिबद्धता के लिए 500 मिलियन यूरो का प्रावधान किया है, जिससे हमारी निर्यातक कंपनियों को समर्थन मिलेगा.”

लग्जरी कार निर्माता कंपनी Volvo India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Volvo EX30 इलेक्ट्रिक SUV आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:33 pm
लग्जरी कार निर्माता कंपनी Volvo India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Volvo EX30 इलेक्ट्रिक SUV आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 39.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उतारा है. हालांकि यह कीमत इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत है, जोकि सिर्फ त्योहारी सीजन तक ही सीमित रहेगा.जानकारी के अनुसार इसकी यह कीमत 19 अक्टूबर, 2025 को या उससे पहले इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए मान्य होगी. इसके बाद, Volvo EX30 की कीमत बढ़कर 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी, जो भी सीमित अवधि के लिए लागू होगी. इस एसयूवी की डिलीवरी नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली है.Volvo Car India की प्रबंध निदेशक, ज्योति मल्होत्रा ​​ने कहा कि, "हमें भारतीय बाज़ार में Volvo EX30 को इतनी आकर्षक कीमत पर पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसमें पहले से बुकिंग कराने वालों के लिए विशेष लाभ भी शामिल हैं."उन्होंने कहा कि, "हमारा मानना ​​है कि यह मॉडल लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों को नए आविष्कारकों और उपलब्धि हासिल करने वालों के एक नए वर्ग के लिए आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो शक्ति, डिज़ाइन और टिकाऊ विलासिता को महत्व देते हैं. अपने प्रभावशाली प्रदर्शन, विस्तृत रेंज, परिष्कृत लुक और परेशानी मुक्त स्वामित्व पैकेज की सुविधा के साथ, EX30 हमारे समझदार ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन अनुभव को नई परिभाषा देने के लिए तैयार है."

घटनाक्रम में पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार को एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए.

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:14 am
घटनाक्रम में पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार को एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत इनमें से किसी भी एक देश के खिलाफ किसी भी आक्रमण को दोनों के खिलाफ आक्रमण माना जाएगा. दोनों देशों ने बुधवार देर रात जारी एक संयुक्त बयान में इसकी जानकारी दी.रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रियाद की राजकीय यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए. संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, 'सऊदी अरब और इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान के बीच लगभग आठ दशकों से चली आ रही ऐतिहासिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए तथा भाईचारे और इस्लामी एकजुटता के बंधनों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच साझा रणनीतिक हितों और घनिष्ठ रक्षा सहयोग के आधार पर महामहिम क्राउन प्रिंस और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए.'इसमें कहा गया है कि यह समझौता दोनों देशों की सुरक्षा बढ़ाने तथा क्षेत्र और विश्व में सुरक्षा और शांति प्राप्त करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के पहलुओं को विकसित करना और किसी भी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त प्रतिरोध को मजबूत करना है.बयान के अनुसार, 'समझौते में कहा गया है कि किसी भी देश के विरुद्ध किसी भी आक्रमण को दोनों देशों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा.' इससे पहले सऊदी अरब की राजधानी पहुँचने पर प्रधानमंत्री शरीफ का स्वागत रियाद के उप-गवर्नर मुहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन अब्दुलअजीज ने किया.उनके साथ विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार, पर्यावरण मंत्री मुसादिक मलिक और विशेष सहायक तारिक फातमी भी मौजूद थे. पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं, जो साझा आस्था, मूल्यों और आपसी विश्वास पर आधारित हैं.यह यात्रा दोनों नेताओं को इस अनूठी साझेदारी को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी. साथ ही दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर भी प्रदान करेगी. यह बात प्रधानमंत्री की तेल समृद्ध सऊदी अरब यात्रा से पहले विदेश कार्यालय ने कही थी.एक हफ्ते के भीतर खाड़ी क्षेत्र की यह उनकी तीसरी यात्रा है. इससे पहले उन्होंने गुरुवार और सोमवार को दो बार कतर का दौरा किया था, ताकि खाड़ी देश में हमास नेतृत्व पर इजराइल के हमले के बाद दोहा के साथ एकजुटता दिखाया जा सके और इस मुद्दे पर अरब-इस्लामी देशों की एक आपात बैठक में भाग लिया जा सके.          

सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाज़ार ने हल्की बढ़त के साथ की, लेकिन निवेशक सतर्क बने हुए हैं क्योंकि इस हफ्ते दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की अहम नीतिगत बैठकें होने जा रही

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 12:19 pm
सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाज़ार ने हल्की बढ़त के साथ की, लेकिन निवेशक सतर्क बने हुए हैं क्योंकि इस हफ्ते दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की अहम नीतिगत बैठकें होने जा रही हैं. निफ्टी 50 इंडेक्स 25,118.90 पर खुला, जिसमें 4.90 अंकों यानी 0.02% की मामूली बढ़त रही. वहीं, बीएसई सेंसेक्स ने 20.81 अंकों या 0.03% की बढ़त के साथ 81,925.51 पर कारोबार की शुरुआत की.बैंकिंग और मार्केट विशेषज्ञ अजय बागा ने कहा, “यह हफ्ता बेहद अहम है क्योंकि 16 केंद्रीय बैंक नीतिगत फैसले लेंगे. भू-राजनीतिक तनाव, नीतिगत अस्थिरता और इंडोनेशिया से लेकर यूके तक के विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी फेड की बैठक मुख्य आकर्षण रहेगी. भारतीय बाज़ार फेड की दरों में कटौती का इंतज़ार कर रहे हैं, जिससे डॉलर कमजोर होगा और उभरते बाज़ारों में पूंजी प्रवाह बढ़ेगा.” एनएसई के ब्रॉडर इंडेक्स मिश्रित रुख दिखा रहे हैं. निफ्टी 100 मामूली गिरावट में रहा, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में हल्की बढ़त दर्ज हुई.मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख सिद्धार्थ खे़मका ने कहा कि कमजोर अमेरिकी जॉब डेटा के बाद 25 बीपीएस फेड रेट कट की उम्मीद की जा रही है. उन्होंने कहा, “केंद्रीय बैंकों की बैठकों से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जबकि भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता में प्रगति से निवेशकों का विश्वास बढ़ सकता है.”अन्य एशियाई बाज़ारों में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.88% की बढ़त के साथ खुला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.52% चढ़ा, जबकि ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.33% गिरा. हांगकांग का हैंगसेंग 0.47% ऊपर और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.03% की गिरावट के साथ सपाट रहा. निफ्टी आईटी 0.63% टूटा निफ्टी फार्मा 0.83% नीचे निफ्टी ऑटो 0.36% चढ़ा निफ्टी रियल्टी 0.51% उछला निफ्टी मेटल 0.26% मजबूत निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में सपाट निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.05% ऊपर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में 50 वर्षीय भारतीय मूल के एक मोटल मैनेजर चंद्र नागमल्लैया की नृशंस हत्या को गंभीरता से लिया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 11:30 am
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में 50 वर्षीय भारतीय मूल के एक मोटल मैनेजर चंद्र नागमल्लैया की नृशंस हत्या को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि टेक्सास में क्यूबा के एक अप्रवासी ने भारतीय मूल के एक नागरिक की निर्मम हत्या कर दी गई. ट्रंप ने इस मामले को लेकर पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन पर भी निशाना साधा.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोपी पर कानून की पूरी सीमा तक मुकदमा चलाने का वादा किया. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मैं टेक्सास के डलास में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या से जुड़ी भयावह खबरों से अवगत हूं. नागमल्लैया की उनकी पत्नी और बेटे के सामने क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से हत्या कर दी. उस आरोपी को हमारे देश में कभी होना ही नहीं चाहिए था.' ट्रंप ने हत्या के आरोपियों को समुदाय में छोड़ने के लिए पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन को भी दोषी ठहराया.इस व्यक्ति को पहले भी भयानक अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ बाल यौन शोषण, ऑटो चोरी और व अन्य मामले थे. ट्रंप ने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी अक्षमता के चलते आरोपी को हमारी मातृभूमि पर वापस छोड़ दिया गया. क्यूबा अपने देश में ऐसे बुरे व्यक्ति को नहीं चाहता था. ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि निश्चिंत रहें, इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय मेरे कार्यकाल में समाप्त हो चुका है!' बता दें कि 10 सितंबर को नागमल्लैया पर टेक्सास के डलास स्थित एक मोटल में जानलेवा हमला किया गया और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. इस मामले में आरोपी 37 वर्षीय मार्टिनेज को गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर नागमल्लैया का सिर काटकर कूड़ेदान में फेंकने का आरोप है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विचलित करने वाले वीडियो में मार्टिनेज को पीड़ित का पीछा करते हुए और नागमल्लैया का सिर धड़ से अलग होने तक हमला करते हुए दिखाया गया है. फिर उसने पीड़ित के सिर को मोटल की पार्किंग में लात मारकर फेंका और फिर उसे उठाकर कूड़ेदान में डाल दिया.शुक्रवार को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने घोषणा की कि इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (आईसीई) ने हमलावर को देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक बयान में डीएचएस सहायक सचिव ट्रिशिया मैकलॉघली ने भी बाइडेन प्रशासन पर बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को देश में प्रवेश की अनुमति देने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा, 'योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज द्वारा एक मोटल में एक पीड़ित की यह भीषण, बर्बर हत्या पूरी तरह से रोकी जा सकती थी यदि इस आपराधिक अवैध विदेशी को बाइडेन प्रशासन द्वारा हमारे देश में नहीं छोड़ा गया होता.' डीएचएस के अनुसार मार्टिनेज ब्लूबोनेट डिटेंशन सेंटर में आईसीई डलास की हिरासत में था, जब तक कि उसे बाइडेन प्रशासन के तहत 13 जनवरी, 2025 को पर्यवेक्षण के आदेश पर रिहा नहीं किया गया.
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories