Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.   Wed, 10th Jun 2026स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के नए आकलन के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान पर अपनी न्यूक्लियर ताकत बढ़ा ली है. इसके पास करीब 190 न्यूक्लियर वॉरहेड हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 हैं.जनवरी 2026 में अनुमानित 12187 हथियारों की कुल वैश्विक सूची   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.तालिबान के स्पोक्सपर्सन जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने मंगलवार और बुधव   Tue, 9th Jun 2026हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार Anjana Om Kashyap और TV Today Network ने लोकप्रिय शिक्षक Khan Sir समेत कई लोगों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में ₹2 करोड़ का मानहानि (Defamation) मुकदमा दायर किया है। मामला क्या है? विवाद तब शुरू हुआ जब अंजना ओम कश्यप ने एक टीवी क

International


भारत के पड़ोसी देश नेपाल के हालात बेहद खराब हैं. पिछले दो दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शन काफी उग्र हो गए हैं

News Pratyaksh | Updated : Wed 10th Sep 2025, 10:18 am
भारत के पड़ोसी देश नेपाल के हालात बेहद खराब हैं. पिछले दो दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शन काफी उग्र हो गए हैं. राजधानी काठमांडू की सड़कों पर छात्र नेपाल की सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में हथियार बंद लोग भी देखे गए हैं. यहां प्रदर्शन अब हिंसक भी होने लगे हैं. इससे पहले मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं, सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफा देने में अपनी भलाई समझी. इसके साथ-साथ सभी मंत्री और नेता देश छोड़कर बाहर जाने की फिराक में हैं. वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने केपी शर्मा ओली सरकार के कई मंत्रियों को जमकर पीटा. छात्रों ने नेपाली संसद और पूर्व प्रधानमंत्री के घर को भी आग लगा दिया.नेपाल में हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के सोनौली में भारत-नेपाल सीमा पर फंसे भारतीय नागरिकों को एसएसबी की मदद से भारत वापस लाया जा रहा है. नेपाली नागरिकों को मेडिकल इमरजेंसी या अन्य किसी भी आपात स्थिति में पूरी जांच के बाद भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है.

नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शन के कारण अररिया जिले से सटे नेपाल बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 09th Sep 2025, 09:13 am
नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शन के कारण अररिया जिले से सटे नेपाल बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बॉर्डर पर सुरक्षा बल अलर्ट हैं और नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालें लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. गौरतलब है कि अररिया जिले से नेपाल की खुली सीमा लगभग 85 किलोमीटर है. नेपाल बॉर्डर से सटे अररिया के घुरना थाना, बसमतिया, फुलकाहा, जोगबनी, कुआड़ी और सिकटी थाना क्षेत्र में अलर्ट किया गया है.बता दें कि नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में राजधानी काठमांडू और कुछ अन्य इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी बीच 19 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही मौजूदा हालात को लेकर नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.काठमांडू में कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया गया है. जिससे चार जिलों में किसी के भी प्रवेश, सभा, जुलूस, प्रदर्शन पर रोक रहेगी. भारी संख्या में सेना को सड़कों पर उतारा गया है, ताकि हिंसा को बंद किया जा सके.बता दें कि बिहार के सात जिलों का बॉर्डर सील किया गया है. जिसमें पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण और किशनगंज शामिल है. एसएसबी 56वीं और एसएसबी 52वीं द्वारा भी खुली सीमा पर नजर रखी जा रही है.

भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोटिंग होगी

News Pratyaksh | Updated : Tue 09th Sep 2025, 09:13 am
भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोटिंग होगी. यह मतदान संसद भवन में होगा. मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के कैंडीडेट पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के बीच है. बता दे, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह मतदान हो रहा है. उन्होंने अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जानकारी के मुताबिक संसद भवन में वोटिंग सुबह करीब 10 बजे शुरू होगी. जो पता चला है उसके मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वोट डालेंगे. वहीं, मतदान से पहले सुबह 9:30 बजे एनडीए सांसदों की सुबह बैठक बुलाई गई है. इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे. आपको बता दें, इस समय लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 सांसद वोट डालेंगे. वहीं, शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी.

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Aug 2025, 09:46 am
बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं. इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं. पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं. इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है. बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए. आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है. खासकर सीमावर्ती जिपुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के पासपोर्ट और पहचान संबंधी विवरण सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ साझा कर दिए हैं. साथ ही सभी जिलों के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.

क्रैस्टो की जड़ें तटीय राज्य से जुड़ी हैं. वर्तमान में एक भारतीय नागरिक से विवाह करने के बाद उत्तरी गोवा के अंजुना में रह रहे हैं.

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 12:04 pm
क्रैस्टो की जड़ें तटीय राज्य से जुड़ी हैं. वर्तमान में एक भारतीय नागरिक से विवाह करने के बाद उत्तरी गोवा के अंजुना में रह रहे हैं. सीएम सावंत ने क्रैस्टो को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपा. वह पोरवोरिम स्थित मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में आयोजित समारोह में अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे. क्रैस्टो (44) को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत नागरिकता प्रदान की गई, जो 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित व्यक्तियों को भारतीय राष्ट्रीयता का अधिकार देता है. मुख्यमंत्री ने समारोह के बाद पत्रकारों से कहा कि गोवा के अधिकारियों को पाकिस्तान में जन्मे क्रैस्टो से सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन मिला था. उन्होंने कहा कि क्रैस्टो ने 2014 में भारतीय नागरिक मेरिलिन फर्नांडीस से विवाह किया था और दो दिसंबर 2006 से वह लगातार भारत में रह रहे हैं. सावंत ने कहा कि क्रैस्टो भारतीय राष्ट्रीयता प्राप्त करने के लिए नागरिकता अधिनियम, 1955 और 2019 के संशोधित कानून के तहत सभी शर्तों को पूरा करते हैं. वह सीएए के तहत नागरिकता प्राप्त करने वाले गोवा के तीसरे व्यक्ति बन गए हैं.

बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने एक बड़ी घोषणा की है। बुधवार को उन्होंने राज्य के किसानों द्वारा उगाई गई सब्जियों की पहली खेप को दुबई के लुलु मॉल के लिए रवाना किया। इस खेप में 1500 किलोग्राम सब्जियां हैं। यह बिहार के कृषि और सहकारिता क्षेत्र के लिए

News Pratyaksh | Updated : Thu 05th Jun 2025, 06:39 am
बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने एक बड़ी घोषणा की है। बुधवार को उन्होंने राज्य के किसानों द्वारा उगाई गई सब्जियों की पहली खेप को दुबई के लुलु मॉल के लिए रवाना किया। इस खेप में 1500 किलोग्राम सब्जियां हैं। यह बिहार के कृषि और सहकारिता क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इससे राज्य के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें बेहतर मूल्य भी मिलेगा।
Follow us
Categories
Latest News
प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Wed 10th Jun 2026 11:36 am
मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद अब SKMCH में लगी आग

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद अब SKMCH में लगी आग

Wed 10th Jun 2026 11:35 am
बिहार के दरभंगा में 13 किसानों से सवार नाव पलट गयी

बिहार के दरभंगा में 13 किसानों से सवार नाव पलट गयी

Wed 10th Jun 2026 11:35 am
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी है.

Wed 10th Jun 2026 11:34 am
तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Wed 10th Jun 2026 07:14 am
Popular Categories