News Pratyaksh


हांगकांग स्थित एयर फ्रेट ऑपरेटर कैथे कार्गो ने भारत को अपनी वैश्विक रणनीति में एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में चिन्हित किया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:15 pm

हांगकांग स्थित एयर फ्रेट ऑपरेटर कैथे कार्गो ने भारत को अपनी वैश्विक रणनीति में एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में चिन्हित किया है. कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ता हुआ वैश्विक निर्माण हब बन रहा है और यहां लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में बड़े अवसर मौजूद हैं.मेहनत, सुधार और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘पीएम गति शक्ति’ पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं. गति शक्ति योजना का उद्देश्य बुनियादी ढांचे का एकीकृत विकास कर लॉजिस्टिक्स लागत कम करना है, जबकि मेक इन इंडिया निवेशकों को विश्वस्तरीय निर्माण और नवाचार के अवसर प्रदान करता है.राजेश मेनन ने बताया कि मोबाइल और ऑटो उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं, जबकि फार्मा सेक्टर भी मजबूत प्रदर्शन कर रहा है. अक्टूबर 2025 तक, कैथे कार्गो ने भारत में लगभग 1,03,000 टन क्षमता उपलब्ध कराई और पिछले साल टननेज में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. उन्होंने कहा कि भारत में आयात का सबसे बड़ा केंद्र दिल्ली है, चेन्नई दूसरे स्थान पर है, जबकि निर्यात के लिए मुंबई प्रमुख हब है .कैथे कार्गो वर्तमान में भारत के लिए प्रति सप्ताह 13 फ्रेटर सेवाएं संचालित करता है – दिल्ली और चेन्नई के लिए पांच-पांच तथा मुंबई के लिए तीन .