International


कांग्रेस ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को दोहराने पर सरकार पर निशाना साधा कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा और कहा कि छह दिनों में यह चौथी बार है जब अमेरिकी नेता ने भारत की नीति की घोषणा की है.रमेश ने एक्स पर कहा

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:47 am
कांग्रेस ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को दोहराने पर सरकार पर निशाना साधा कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा और कहा कि छह दिनों में यह चौथी बार है जब अमेरिकी नेता ने भारत की नीति की घोषणा की है.रमेश ने एक्स पर कहा, 'अपनी ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि दिवाली की शुभकामनाओं के अलावा उन्होंने रूस से भारत के तेल आयात के बारे में भी बात की और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि ये आयात बंद कर दिए जाएँगे. छह दिनों में यह चौथी बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की नीति की घोषणा की है.' उन्होंने बताया कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पहले 10 मई की शाम को ऑपरेशन सिंदूर रोकने की घोषणा की थी. बुधवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.'प्रधानमंत्री ने कहा, 'इस प्रकाश पर्व पर हमारे दोनों महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एकजुट रहें.' दोनों नेताओं के बीच यह फ़ोन कॉल ऐसे समय में हुई है जब व्यापार शुल्क और अन्य मुद्दों को लेकर अमेरिका-भारत संबंध तनावपूर्ण स्थिति में हैं.इससे पहले व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, 'मैं भारत के लोगों से प्यार करता हूँ. हम अपने देशों के बीच कुछ बेहतरीन समझौतों पर काम कर रहे हैं. मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे. वह भी उस युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं, जितना मैं चाहता हूँ. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं. ट्रंप ने कहा, "वे ज़्यादा तेल नहीं खरीदेंगे। इसलिए उन्होंने इसमें बहुत कटौती की है, और वे इसमें और कटौती करते रहेंगे.'विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो बात वे छिपाते हैं, ट्रंप उसे उजागर कर देते हैं. यह हमला ट्रंप द्वारा मोदी से बात करने और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएँ देने के बाद हुआ. कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने आखिरकार सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें फोन किया और दोनों ने एक-दूसरे से बात की. लेकिन प्रधानमंत्री ने बस इतना ही कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिवाली की शुभकामनाएँ दी लेकिन जहाँ मोदी छिपाते हैं, वहीं ट्रंप उजागर करते हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पवित्र सबरीमला मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. यह इतिहास में पहली बार होगा.

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:41 am
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पवित्र सबरीमला मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. यह इतिहास में पहली बार होगा. हालांकि इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटना होने से बच गया. हेलीकॉप्टर के टायर हेलीपैड में मामूली रूप से धंस गए. इस घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को पथानामथिट्टा के कोन्नी के प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में उतरते समय एक छोटी सी दुर्घटना का सामना करना पड़ा. लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर के टायर हेलीपैड की ताजा बिछाई गई कंक्रीट की सतह में मामूली रूप से धंस गए. हेलीकॉप्टर को निलक्कल में उतरना था. हालाँकि, प्रतिकूल मौसम के कारण लैंडिंग स्थल को प्रमदम के इनडोर स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया. नए स्थल पर हेलीपैड का निर्माण उसी सुबह पहले ही पूरा हो गया था और कंक्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था, जिसके कारण विमान के भार से नरम सतह धंस गई.पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और हेलीकॉप्टर की मैन्युअल रूप से स्थिति बदली. राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने बिना किसी रुकावट के अपना कार्यक्रम जारी रखा. हालांकि तत्काल कोई खतरा नहीं था, अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस घटना की संभावित सुरक्षा चूक के रूप में समीक्षा की जा सकती है.

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दोसरा वनडे मैच खेला गया

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:41 am
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दोसरा वनडे मैच खेला गया. मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला, क्योंकि दोनों टीम का स्कोर 50-50 ओवर खेलने के बाद भी बराबर ही रहा.इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रनों का लक्ष्य दिया. अकिला हुसेन ने 10 रन डिफेंड करने की जिम्मेदारी ली और केवल 9 रन देकर अपनी टीम को एक रन से जीत दिला दी.इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. जिसकी वजह से सीरीज का आखिरी मैच निर्णायक बन गया है, जिसे 23 अक्टूबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मैच बांग्लादेश ने 74 रनों से जीता था.बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/7 का स्कोर बनाया. जवाब में मेहमान टीम ने भी 213/9 का सकोर बनने में सफल रहा. आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 5 रनों की जरूरत थी लेकिन बांग्लादेश के सैफ हसन ने केवल 4 रन देकर मैच को टाई करा दिया.इस मैच को न सिर्फ वनडे में बांग्लादेश का पहले सुपर ओवर के तौर पर याद किया जाएगा बल्कि इसलिए भी याद किया जाएगा कि वेस्टइंडीज अपने 50 ओवर स्पिनरों से ही करा दिये. यहां तक की सुपर ओवर भी एक स्पिरन ने डाला. जिसकी वजह वनडे क्रिकेट के इतिहास में उनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

भारत समेत पूरी दुनिया में अपना लेटेस्ट मैकबुक प्रो लॉन्च किया

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:16 am
एप्पल ने बीती रात यानी 15 अक्टूबर 2025, को भारत समेत पूरी दुनिया में अपना लेटेस्ट मैकबुक प्रो लॉन्च किया. एप्पल के इस नए मैकबुक प्रो का डिस्प्ले साइज़ 14 इंच का है. यह M5 चिप के साथ आता है, जो एप्पल लेटेस्ट चिप है. इस नए मैकबुक प्रो के लिए एप्पल का दावा है कि यह अभी तक का सबसे पावरफुल और स्मार्ट मैकबुक प्रो है, जिसमें एआई परफॉर्मेंस, शानदार ग्राफिक्स और लंबी बैटरी लाइफ तीनों मिलते हैं. एप्पल ने अपने नए मैकबुक में इन तीनों मामलों में काफी सुधार किया है. आइए हम आपको एप्पल के इस नए मैकबुक के बारे में बताते हैं.एप्पल ने इस मैकबुक प्रो को एकमात्र साइज़ में लॉन्च किया है यानी 14-inch MacBook Pro with M5 की भारत में कीमत 1,69,900 रुपये है. हालांकि अगर आप स्टूडेंट हैं तो एप्पल आपको एजुकेशन ऑफर दे रही है, जिसके बाद इस मैकबुक प्रो की कीमत 1,59,999 रुपये होगी.

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को वैश्विक बाजारों में जारी अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव के बीच भी सकारात्मक शुरुआत की.

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:43 am
भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को वैश्विक बाजारों में जारी अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव के बीच भी सकारात्मक शुरुआत की. निवेशकों ने इन वैश्विक अनिश्चितताओं को नजरअंदाज करते हुए घरेलू कंपनियों की तिमाही आय (Q2) की रिपोर्ट पर ध्यान केंद्रित किया.सेंसेक्स ने 82,562 के स्तर पर खुलते हुए 235 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की. वहीं निफ्टी भी 25,283 के स्तर पर खुला, जो 55 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर था. सेंसेक्स के टॉप परफॉर्मर्स में HCL टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो शामिल थे, जिनकी कीमतों में 1.3 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई.वहीं दूसरी ओर, ईशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयरों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक भी सकारात्मक संकेत दिखा रहे थे. मिडकैप इंडेक्स 0.37 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था.सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे अधिक 1 प्रतिशत की तेजी के साथ आगे था, जो मेटल सेक्टर के सकारात्मक मूवमेंट के कारण था. वहीं, निफ्टी फार्मा इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछड़ गया. विशेषज्ञों के मुताबिक, आईटी सेक्टर के बड़े कॅप स्टॉक्स को बाजार में अब अधिक मूल्यांकन (ओवरवैल्यूड) माना जा रहा है क्योंकि यह कई चुनौतियों और संरचनात्मक समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की.

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:43 am
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. इसमें उन्होंने गाजा युद्ध विराम में उनकी भूमिका की प्रशंसा की थी और एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए इसे बहुत अच्छा बताया. मध्य पूर्व की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद वाशिंगटन डीसी लौटते समय ट्रंप ने कहा, 'मुझे वास्तव में यह बहुत अच्छा लगा. वह सच कह रहे हैं.पूर्व राष्ट्रपति के साथ अपने पुराने रिश्तों पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैं हमेशा उनके साथ रहा हूँ. वह मेरे दोस्त हुआ करते थे. मेरी शादी में आए थे. आप जानते हैं, हिलेरी क्लिंटन भी आई थीं.' उन्होंने आगे कहा, 'लोगों को यह बात पता नहीं है, लेकिन मैं हमेशा से उन्हें पसंद करता रहा हूँ.'क्लिंटन ने दिन की शुरुआत में अपनी टिप्पणी में ट्रंप उनके प्रशासन और अन्य क्षेत्रीय पक्षों को गाजा युद्धविराम को संभव बनाने में उनकी भूमिका के लिए श्रेय दिया. क्लिंटन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप और उनका प्रशासन, कतर और अन्य क्षेत्रीय पक्ष समझौते तक सभी को जोड़े रखने के लिए बहुत श्रेय के पात्र हैं.'उन्होंने इजराइल और हमास से आग्रह किया कि वे इस नाजुक क्षण को स्थायी शांति में बदलें जो फिलिस्तीनियों और इजराइलियों, दोनों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करे. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक नेताओं ने इस युद्धविराम समझौते को एक संभावित निर्णायक मोड़ बताया.एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत से पहले ट्रंप ने मिस्र के लाल सागर रिसॉर्ट शहर शर्म अल-शेख में एक उच्च स्तरीय शांति शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं को संबोधित किया था, जहां उन्होंने गाजा युद्ध विराम समझौते को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया था.क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं के समक्ष ट्रंप ने कहा, 'हमने अभी-अभी जिस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. उसके साथ लाखों लोगों की प्रार्थनाएँ आखिरकार पूरी हो गई हैं. साथ मिलकर हमने वह हासिल कर लिया है जिसे हर कोई असंभव मानता था. आखिरकार, मध्य पूर्व में शांति आ गई है.'