अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. इसमें उन्होंने गाजा युद्ध विराम में उनकी भूमिका की प्रशंसा की थी और एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए इसे बहुत अच्छा बताया. मध्य पूर्व की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद वाशिंगटन डीसी लौटते समय ट्रंप ने कहा, 'मुझे वास्तव में यह बहुत अच्छा लगा. वह सच कह रहे हैं.पूर्व राष्ट्रपति के साथ अपने पुराने रिश्तों पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैं हमेशा उनके साथ रहा हूँ. वह मेरे दोस्त हुआ करते थे. मेरी शादी में आए थे. आप जानते हैं, हिलेरी क्लिंटन भी आई थीं.' उन्होंने आगे कहा, 'लोगों को यह बात पता नहीं है, लेकिन मैं हमेशा से उन्हें पसंद करता रहा हूँ.'क्लिंटन ने दिन की शुरुआत में अपनी टिप्पणी में ट्रंप उनके प्रशासन और अन्य क्षेत्रीय पक्षों को गाजा युद्धविराम को संभव बनाने में उनकी भूमिका के लिए श्रेय दिया. क्लिंटन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप और उनका प्रशासन, कतर और अन्य क्षेत्रीय पक्ष समझौते तक सभी को जोड़े रखने के लिए बहुत श्रेय के पात्र हैं.'उन्होंने इजराइल और हमास से आग्रह किया कि वे इस नाजुक क्षण को स्थायी शांति में बदलें जो फिलिस्तीनियों और इजराइलियों, दोनों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करे. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक नेताओं ने इस युद्धविराम समझौते को एक संभावित निर्णायक मोड़ बताया.एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत से पहले ट्रंप ने मिस्र के लाल सागर रिसॉर्ट शहर शर्म अल-शेख में एक उच्च स्तरीय शांति शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं को संबोधित किया था, जहां उन्होंने गाजा युद्ध विराम समझौते को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया था.क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं के समक्ष ट्रंप ने कहा, 'हमने अभी-अभी जिस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. उसके साथ लाखों लोगों की प्रार्थनाएँ आखिरकार पूरी हो गई हैं. साथ मिलकर हमने वह हासिल कर लिया है जिसे हर कोई असंभव मानता था. आखिरकार, मध्य पूर्व में शांति आ गई है.'
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm