Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.   Wed, 10th Jun 2026स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के नए आकलन के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान पर अपनी न्यूक्लियर ताकत बढ़ा ली है. इसके पास करीब 190 न्यूक्लियर वॉरहेड हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 हैं.जनवरी 2026 में अनुमानित 12187 हथियारों की कुल वैश्विक सूची   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.तालिबान के स्पोक्सपर्सन जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने मंगलवार और बुधव   Tue, 9th Jun 2026हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार Anjana Om Kashyap और TV Today Network ने लोकप्रिय शिक्षक Khan Sir समेत कई लोगों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में ₹2 करोड़ का मानहानि (Defamation) मुकदमा दायर किया है। मामला क्या है? विवाद तब शुरू हुआ जब अंजना ओम कश्यप ने एक टीवी क

International


HEC की बदहाली को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कर्मियों ने फूंका बिगुल, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी!

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Sep 2023, 12:00 am
HEC की बदहाली को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कर्मियों ने फूंका बिगुल, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी! इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी सार्वजनिक कल-कारखानों को अडानी-अंबानी के हवाले कर रही है| खनिज संपदा, कल-कारखानेऔर हवाई जहाज भी अडानी को दे दिया है| एचइसी को बंद होने से बचाने और कर्मियों को 18 माह के बकाये वेतन का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुगुवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं और एचइसी कर्मियों ने मुख्यालय से लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महाधरना दिया| दिल्ली में इंडिया गठबंधन व श्रमिक संगठनों की ओर दिये गये महाधरना की अध्यक्षता झामुमो के मुश्ताक अहमद ने की| महाधरना में सैकड़ों लोग शामिल हुए| इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी सार्वजनिक कल-कारखानों को अडानी-अंबानी के हवाले कर रही है| खनिज संपदा, कल-कारखाने और हवाई जहाज भी अडानी को दे दिया है| इसी तरह झारखंड के कोयला, आयरन और गैस सहित कई खनिज संपदा अडानी को सौंपने जा रही है| किसानों की हजारों एकड़ जमीन कौड़ी के दाम पर लुटायी जा रही है| नेताओं ने कहा कि चंद्रयान के लिए लांचिंग पैड बनाने वाले एचइसी को बचाया नहीं गया, तो केंद्र सरकार के विरुद्ध बड़ी लड़ाई लड़ी जायेगी| जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी कर राज्य से खनिज संपदाओं को बाहर नहीं जाने दिया जायेगा और मोदी सरकार के झारखंड आगमन पर राज्य की जनता काला झंडा दिखायेगी| #newspratyaksh #Jharkhand #HEC #indiagathbandhan

इस साल 6500 अमीर भारतीय भारत को छोड़ विदेश में करेंगे सेटल!

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Sep 2023, 12:00 am
इस साल 6500 अमीर भारतीय भारत को छोड़ विदेश में करेंगे सेटल! हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2023 जारी किया गया है| इस रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में 6500 हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स यानी HNI देश छोड़कर जा सकते हैं| हालांकि ये संख्या पिछले साल से कम है, जब साढ़े 7 हजार HNI भारत छोड़कर गए थे| पर सोचने वाली बात है क्यूंकि आर्थिक रूप से मजबूत लोग अगर देश से बाहर जा रहे हैं| इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इस साल भी बड़े पैमाने पर अमीर भारतीय देश छोड़ सकते हैं. वैसे सबसे ज्यादा इस साल चीन से करोड़पति दूसरे देश में जाकर बसेंगे| भारत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है| इसकी पूरी जानकारी आप "https://www.henleyglobal.com/.../henley.../inflows-outflows" पर चेक कर सकते हैं| #migration #HNI #indianHNI  

एम्बप्पे ने पीएसजी और अल्वारेज ने सिटी को जिताया! फुटबॉल का रोमांच बरक़रार !

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 12:00 am
यह 2002-03 के बाद पहली बार था कि चैंपियंस लीग के गु्रप दौर की शुरुआत लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना हुई। दोनों फुटबालर यूरोप को छोड़ चुके हैं। बावजूद इसके स्टार फुटबालरों ने अपना जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पेरिस सेंट जर्मेन की बोरसिया डॉर्टमुंड पर 2-0 से जीत में किलियन एम्बाप्पे और गत विजेता मैनचेस्टर सिटी की रेड स्टार बेलग्रेड पर 3-1 से जीत में जूलियन अल्वारेज ने दो गोल किया। वहीं बार्सिलोना ने भी एंटवर्प पर 5-0 से जीत हासिल की। इटली फुटबाल क्लब लाजियो ने एटलेटिको मैड्रिड को अंतिम क्षणों में गोलकीपर इवान प्रोवोडेल के गोल की बदौलत 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।मैनचेस्टर सिटी की रेडस्टार बेलग्रेड के खिलाफ शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले हाफ के इंजरी टाइम में घाना के विंगर ओस्मान बुखारी ने मिर्को इवानिच के पास पर गोल कर रेडस्टार को बढ़त दिला दी। हालांकि लाइंसमैन ने बुखारी को ऑफसाइड करार दिया, लेकिन वीडियो रिव्यू में गोल को मान्य माना गया। दूसरे हाफ में सिटी ने पलटवार किया। 47वें मिनट में ही हालैंड के पास पर जूलियन अल्वारेज ने गोल किया। 60वें मिनट में अल्वारेज ने ही सिटी को 2-1 की बढ़त दिलाई। 73वें मिनट में स्पेनिश मिडफील्डर रोड्री ने फिल फोडेन के पास पर गोल किया।एटलेटिको और लाजियो का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद इंजुरी टाइम के भी पांच मिनट निकल गई। एटलेटिको पाब्लो बैरियस के गोल की बदौलत 1-0 से आगे था। अपने घरेलू दर्शकों के अपार समर्थन के बीच लाजियो के गोलकीपर प्रोवोडेल इंजुरी टाइम में खुद आक्रमण पर आ गए। उन्होंने लुइस अल्बर्टो के क्रास पर हेडर के जरिए गोलकर लाजियो को 1-1 की बराबरी दिला दी।बार्सिलोना की डच क्लब एंटवर्प पर 5-0 से जीत में पुर्तगाल के जोआओ फेलिक्स ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने 11वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। इसके बाद 19वें मिनट में उनकी बदौलत राबर्टो लेवांडोवस्की ने गोल किया। 22वें मिनट में जेले ने आत्मघाती गोल किया। 54वें मिनट में गावी ने और 66वें मिनट फेलिक्स ने एक और गोल किया। #newspratyaksh #sports #Football  

बिहार के बेतिया कोर्ट से 2 नेपालियों को मिली 15 साल की सजा, 4-4 लाख का जुर्माना!

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 12:00 am
बिहार के बेतिया कोर्ट से 2 नेपालियों को मिली 15 साल की सजा, 4-4 लाख का जुर्माना : बिहार के बेतिया में दो नेपाली नागरिकों को 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई गई हैं. वहीं 4-4 लाख का देना होगा जुर्माना. दरअसल चरस के साथ अक्टूर 2020 में भिखनाठोरी के समीप एसएसबी ने नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया था. बेतिया में चरस तस्करी के एक मामले की सुनवाई पूरी करते हुए अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय राजेश कुमार शुक्ल ने दो नेपाली नागरिकों को दोषी पाते हुए 15 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.सजायाफ्ता नेपाल के परसा जिला के वर्मानगर निवासी अर्जुन गोपाली तथा विजय सोनार हैं. न्यायालय ने प्रत्येक सजायाफ्ता को चार-चार लाख रुपया जुर्माना भी देने का आदेश दिया है. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर एक-एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी. न्यायालय का यह फैसला ढ़ाई साल में आया है.सूत्रों के अनुसार 31 अक्टूबर 2020 को भिखनाठोरी रेंज के एसएसबी के उप निरीक्षक दीपक थापा को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल के दो नागरिक अलग-अलग बाइक से भारी मात्रा में चरस का खेप लेकर भारतीय सीमा के पिलर संख्या- 432 के रास्ते मानपुर की ओर जाने वाले हैं. सूचना के आधार उपनिरीक्षक ने पीलर संख्या 432 के समीप जाल बिछाया. आधी रात को एसएसबी के जवानों ने देखा कि दो अलग-अलग बाइक पर सवार व्यक्ति भारतीय सीमा के अंदर प्रवेश कर रहे हैं.जवानों ने उन्हें रोका और उनकी तलाशी ली‌. तलाशी लेने के दौरान जवानों ने तस्कर अर्जुन गोपाली के बाइक से 3.250 किलो ग्राम तथा तस्कर विजय सोनार के बाइक से 3.900 किलोग्राम चरस बरामद किया. जब्ती सूची तैयार करने के बाद नेपाली मूल के दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी मामले में सुनवाई पूरी करते हुए न्यायाधीश ने फैसला सुनाया है. #newspratyaksh #Bihar #Betiya  

कुर्मियों ने प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन वापस लिया, एक फैसले से झारखंड समेत तीन राज्यों को राहत!

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 12:00 am
कुर्मियों ने प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन वापस लिया, एक फैसले से झारखंड समेत तीन राज्यों को राहत रांची/भुवनेश्वर/झारग्राम: कुर्मियों ने अपना रेल रोको आंदोलन वापस ले लिया है। इससे दक्षिण-पूर्व रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे के अधिकार क्षेत्रों में परिचालित होने वाली ट्रेनें प्रभावित नहीं होंगी। पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में ट्रेनें अपने सामान्य समय और मार्ग पर चलेंगी। कुर्मी संगठनों ने बुधवार से प्रस्तावित अपना अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन वापस ले लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेल पटरियों को अवरुद्ध करने के कुर्मी संगठनों के आह्वान के मद्देनजर झारखंड और ओडिशा में क्रमश: एसईआर और ईसीओआर के अंतर्गत चलने वाली कम से कम 11 ट्रेन को एहतियाती तौर पर रद्द कर दिया गया था और 12 अन्य का मार्ग बदल दिया गया था। ईसीओआर ने कहा कि उसने तत्काल प्रभाव से सामान्य मार्गों पर ट्रेन चलाने का फैसला किया है, क्योंकि कुर्मी समाज का आंदोलन वापस ले लिया गया है। रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने कहा, ‘जिन ट्रेन को पहले रद्द किया गया था या जिनका मार्ग बदला गया था, वे अब मुख्यालय के निर्देशानुसार अपने सामान्य मार्ग एवं समय पर परिचालित की जाएंगी।’ #newspratyaksh #kurmiandolan  

पिंडदान भी अब डिजिटल हो गया है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा जारी ई-पिंडदान पैकेज की शुरूआत की गई!

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th Sep 2023, 05:38 pm
पिंडदान भी अब डिजिटल हो गया है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा जारी ई-पिंडदान पैकेज की शुरूआत की गई : इसके तहत पंडा द्वारा विष्णु पद मंदिर, अक्षय वट एवं फल्गु नदी के किनारे पिंडदान किया जाएगा. फिर वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी, जो पेन ड्राइव के माध्यम से संबंधित श्रद्धालु को पंडा द्वारा मुहैया कराया जाएगा. इसके लिए श्रद्धालुओं को 20,476 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इसमें पूजन सामग्री एवं पंडित का दक्षिणा भी शामिल किया गया है. इसमें टैक्स सहित कुल मिलाकर ई- पिंडदान पर 23 हजार रुपए का पैकेज तैयार किया गया है.इस संबंध में जानकारी देते हुए गया के डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बताया कि यह सुविधा मुख्य रूप से विदेश में रहने वाले तथा जो गयाजी आने में असमर्थ है उन श्रद्धालुओं के लिए है. इस सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पर ऑनलाइन करने होंगे. हालांकि इन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गया जी आकर पिंडदान करने के लिए अपील किए हैं. इन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को गया में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. यहां जिला प्रशासन के स्तर से हर तैयारी कर ली गई है.28 सितंबर से पितृपक्ष मास की शुरुआत हो रही है, जो 14 अक्टूबर तक रहेगी. पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश के लोग गया जी में अपने पूर्वजों का पिंडदान करने पहुंचते हैं. वैसे तो गया जी में सालों भर पिंडदान का विधान है, लेकिन पितृपक्ष के दौरान पिंडदान करने से पितरों के द्वारा विशेष आशीर्वाद मिलता है. पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि पितृपक्ष के दौरान पितर किसी न किसी रूप में गयाजी आते हैं.अपने परिजनों द्वारा किए गये पिंड पाकर तृप्त हो जाते हैं.इस वर्ष पितृपक्ष मास के दौरान गयाजी में 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. जिला प्रशासन के स्तर से पितृपक्ष मास को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पितृपक्ष मास के दौरान गया जी में अधिक भीड़ होने के कारण कई लोग गयाजी नहीं पहुंच पाते. ऐसे में उनके लिए पर्यटन विभाग के द्वारा ई-पिंडदान की व्यवस्था की गई है. #newspratyaksh #bihar #PindDaan #digital  
Follow us
Categories
Latest News
प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Wed 10th Jun 2026 11:36 am
मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद अब SKMCH में लगी आग

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद अब SKMCH में लगी आग

Wed 10th Jun 2026 11:35 am
बिहार के दरभंगा में 13 किसानों से सवार नाव पलट गयी

बिहार के दरभंगा में 13 किसानों से सवार नाव पलट गयी

Wed 10th Jun 2026 11:35 am
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी है.

Wed 10th Jun 2026 11:34 am
तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Wed 10th Jun 2026 07:14 am
Popular Categories