International


झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Jan 2025, 11:57 am
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसे राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंजूरी दे दी है। 24 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है। बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। देश की दिवंगत विभूतियों को इस दिन याद कर श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस निर्धारित हैं।3 मार्च को पेश होगा बजटराज्यपाल के अभिभाषण पर दूसरे दिन 25 फरवरी और तीसरे दिन 27 फरवरी को वाद-विवाद के साथ सरकार का उत्तर होगा। 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को सरकार चालू वित्त वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। तीन मार्च को प्रश्नकाल के बाद वित्त वर्ष 2025-26 का बजट हेमंत सरकार पेश करेगी। सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। ये रहा बजट सत्र का पूरा शेड्यूल24 फरवरी : नए सदस्यों की शपथ, राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश 25 फरवरी: प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद 26 फरवरी : अवकाश 27 फरवरी : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सरकार का उत्तर 28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक पर चर्चा 01 से 02 मार्च : अवकाश 03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 04 से 07 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 08 से 09 मार्च: अवकाश 10 से 11 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 12 से 16 मार्च तक : अवकाश 17 से 21 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 22-23 मार्च: अवकाश 24 मार्चः प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक 25 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक 26 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य 27 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प

ओमान में बिहार का युवक हुआ टॉर्चर

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Jan 2025, 05:41 am
नौकरी और मोटा पगार का सपना हर किसी का होता है, लेकिन होटल मैनेजमेंट किये लड़के को यह अरमान तब अभिशाप बन गया जब वह ओमान बड़े सपने के साथ गया. लेकिन एजेंट के चक्कर मे फंस गया. विदेश में फंसने का जब एहसास हुआ तो सपना चकनाचूर हो गया. वीजा भी उसका जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों की मदद से अब वह वापस लौट आया है. एकलौते बेटे के घर वापसी से घर में खुशी लौटी है. भगवानपुर प्रखंड के दहिया के कारपेंटर बलवंत शर्मा के इकलौते पुत्र रौशन के घर वापस लौटने स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. ऐसा बताया जा रह है कि संसद गिरिराज सिंह की पहल पर युवक स्वदेश लौट पाया है.रौशन ने बताया कि वह देहरादून प्लेसमेंट एजेंसी के संपर्क में आया. कंपनी ने 80 हजार प्रतिमाह मिलने की बात कहकर ओमान भेजने की बात कही. पासपोर्ट बनवाया और उत्साह के साथ एक साल पहले 3 दिसम्बर 2023 को मुम्बई एयरपोर्ट से ओमान के मस्कट जाने के लिए पहुंचा. वहां फ्लाइट में जाने वक्त कंपनी ने कागज दिया, जिसमें 80 हजार की जगह 26 हजार का महीना ही लिखा था, लेकिन एयरपोर्ट से लौट नहीं सकता था. वह ओमान के मस्कट पहुंचा, जहां उसे पता चला कि कंपनी ने उसे भीएसफोर नामक कंपनी के हवाले किया है.उसकी ड्यूटी वहां फाइव स्टार मैरक्योर होटल में लगी. रौशन ने बताया कि 5 महीने के बाद उससे पासपोर्ट बैंक में एकाउंट खोलवाने के नाम पर कंपनी लिया और उसके बाद देने से इनकार कर दिया. समय के साथ उसे लगा कि यहां फंस चुके हैं. पासपोर्ट मांगने पर धमकी ही मिलती थी. अगस्त 2024 में वह उस कंपनी के चंगुल से भाग कर वहां कि भारतीय एम्बेसी से संपर्क किया. एम्बेसी कंपनी से बात कर फिर उसे उस कंपनी के पास भेजा लेकिन वहां उसे टॉर्चर किया गया तब वह उसी दिन छुपते छुपाते भाग निकला. रात कहीं कटी. अगले दिन एम्बेसी गया तो उसे गुरुद्वारा में रहने की व्यवस्था दिया गया. जहां भोजन फ्री में मिल जाता था

अलकायदा से जुड़े लोगों के खिलाफ एनआइए ने बिहार के सीवान समेत देश के अलग अलग जगहों पर छापेमारी की :

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Nov 2024, 09:38 am
#newspratyaksh #Bihar #Nia अलकायदा से जुड़े लोगों के खिलाफ एनआइए ने बिहार के सीवान समेत देश के अलग अलग जगहों पर छापेमारी की : एनआईए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने प्रतिबंधित बांग्लादेशी संगठन अलकायदा से जुड़े एक बेहद संवेदनशील मामले को लेकर बिहार के सीवान समेत 6 राज्यों के 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। सोमवार की सुबह से शुरू हुई यह छापेमारी देर शाम तक चलती रही। बिहार के अलावा जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। इन जगहों से छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, टैब समेत कई अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। इसके अलावा बैंकिंग लेनदेन से जुड़े कागजात और कई अन्य संवेदनशील दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल जब्त किए गए इन सामानों की जांच जारी है। यह कार्रवाई बांग्लादेश से संबंधित आतंकी संगठन अलकायदा से किसी न किसी रूप में जुड़े लोगों को लेकर की गई है। कुछ समय पहले इस संगठन से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा एनआईए की जांच में हुआ था। इसके बाद से एनआईए इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस मामले को लेकर पहली बार छापेमारी साल 2023 में देश के की जगहों पर की गई थी। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक कट्टरपंथियों की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में 5 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ पहली चार्जशीट भी एनआईए दिल्ली के कोर्ट में दायर कर चुकी है। इनमें चार आतंकी बांग्लादेशी नागरिक है। जबकि पांचवां भारतीय नागरिक है। एनआइए की जांच में यह पाया गया था कि ये लोग यहां आकर अपनी वास्तविक पहचाना छुपा कर कई फर्जी दस्तावेज बना लिए थे। इसके बाद ये लोग यहां युवाओं को प्रभावित कर अलकायदा के सदस्य बनाने में लगे हुए थे। साथ ही अलकायदा के लिए फंड भी इकट्ठा कर रहे थे। इस क्रम में ये लोग यहां के भी कई युवाओं के बैंक खाताओं का उपयोग कर पैसे का लेनदेन किया था।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories