भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. उसने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. 2013 में उसने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था. वहीं, 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. खिताबी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. उस मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका से हो सकता है.
मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने कंगारूओं को 49.3 ओवरों में 264 रनों पर समेट दिया था. उसके लिए स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन बनाए थे. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे. वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा को 2-2 सफलता मिली थी.
भारत ने 48.1 ओवर में 6 विकेट पर 267 रन बनाकर मैच को जीत लिया. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 45 और केएल राहुल ने नाबाद 42 रन बनाए. उन्होंने छक्के के साथ मैच को समाप्त किया. हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद पर 28 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 28 और अक्षर पटेल ने 27 रनों का योगदान दिया.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm