बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दोसरा वनडे मैच खेला गया. मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला, क्योंकि दोनों टीम का स्कोर 50-50 ओवर खेलने के बाद भी बराबर ही रहा.इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रनों का लक्ष्य दिया. अकिला हुसेन ने 10 रन डिफेंड करने की जिम्मेदारी ली और केवल 9 रन देकर अपनी टीम को एक रन से जीत दिला दी.इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. जिसकी वजह से सीरीज का आखिरी मैच निर्णायक बन गया है, जिसे 23 अक्टूबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मैच बांग्लादेश ने 74 रनों से जीता था.बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/7 का स्कोर बनाया. जवाब में मेहमान टीम ने भी 213/9 का सकोर बनने में सफल रहा. आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 5 रनों की जरूरत थी लेकिन बांग्लादेश के सैफ हसन ने केवल 4 रन देकर मैच को टाई करा दिया.इस मैच को न सिर्फ वनडे में बांग्लादेश का पहले सुपर ओवर के तौर पर याद किया जाएगा बल्कि इसलिए भी याद किया जाएगा कि वेस्टइंडीज अपने 50 ओवर स्पिनरों से ही करा दिये. यहां तक की सुपर ओवर भी एक स्पिरन ने डाला. जिसकी वजह वनडे क्रिकेट के इतिहास में उनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm