International


भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोटिंग होगी

News Pratyaksh | Updated : Tue 09th Sep 2025, 09:13 am
भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोटिंग होगी. यह मतदान संसद भवन में होगा. मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के कैंडीडेट पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के बीच है. बता दे, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह मतदान हो रहा है. उन्होंने अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जानकारी के मुताबिक संसद भवन में वोटिंग सुबह करीब 10 बजे शुरू होगी. जो पता चला है उसके मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वोट डालेंगे. वहीं, मतदान से पहले सुबह 9:30 बजे एनडीए सांसदों की सुबह बैठक बुलाई गई है. इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे. आपको बता दें, इस समय लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 सांसद वोट डालेंगे. वहीं, शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी.

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Aug 2025, 09:46 am
बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं. इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं. पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं. इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है. बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए. आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है. खासकर सीमावर्ती जिपुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के पासपोर्ट और पहचान संबंधी विवरण सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ साझा कर दिए हैं. साथ ही सभी जिलों के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.

क्रैस्टो की जड़ें तटीय राज्य से जुड़ी हैं. वर्तमान में एक भारतीय नागरिक से विवाह करने के बाद उत्तरी गोवा के अंजुना में रह रहे हैं.

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 12:04 pm
क्रैस्टो की जड़ें तटीय राज्य से जुड़ी हैं. वर्तमान में एक भारतीय नागरिक से विवाह करने के बाद उत्तरी गोवा के अंजुना में रह रहे हैं. सीएम सावंत ने क्रैस्टो को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपा. वह पोरवोरिम स्थित मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में आयोजित समारोह में अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे. क्रैस्टो (44) को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत नागरिकता प्रदान की गई, जो 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित व्यक्तियों को भारतीय राष्ट्रीयता का अधिकार देता है. मुख्यमंत्री ने समारोह के बाद पत्रकारों से कहा कि गोवा के अधिकारियों को पाकिस्तान में जन्मे क्रैस्टो से सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन मिला था. उन्होंने कहा कि क्रैस्टो ने 2014 में भारतीय नागरिक मेरिलिन फर्नांडीस से विवाह किया था और दो दिसंबर 2006 से वह लगातार भारत में रह रहे हैं. सावंत ने कहा कि क्रैस्टो भारतीय राष्ट्रीयता प्राप्त करने के लिए नागरिकता अधिनियम, 1955 और 2019 के संशोधित कानून के तहत सभी शर्तों को पूरा करते हैं. वह सीएए के तहत नागरिकता प्राप्त करने वाले गोवा के तीसरे व्यक्ति बन गए हैं.

बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने एक बड़ी घोषणा की है। बुधवार को उन्होंने राज्य के किसानों द्वारा उगाई गई सब्जियों की पहली खेप को दुबई के लुलु मॉल के लिए रवाना किया। इस खेप में 1500 किलोग्राम सब्जियां हैं। यह बिहार के कृषि और सहकारिता क्षेत्र के लिए

News Pratyaksh | Updated : Thu 05th Jun 2025, 06:39 am
बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने एक बड़ी घोषणा की है। बुधवार को उन्होंने राज्य के किसानों द्वारा उगाई गई सब्जियों की पहली खेप को दुबई के लुलु मॉल के लिए रवाना किया। इस खेप में 1500 किलोग्राम सब्जियां हैं। यह बिहार के कृषि और सहकारिता क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इससे राज्य के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें बेहतर मूल्य भी मिलेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी

News Pratyaksh | Updated : Fri 30th May 2025, 06:40 am
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा. जो भी टीम आज के इस मुकाबले को जीतेगी वह 1 जून को अहमदाबाद में खेले जाने वाले क्वालीफाइर-2 में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. वहीं, हारने वाली टीम की ट्रॉफी हासिल करने के लिए अब तक की गई सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमें आज एलिमिनेटर में जीत हासिल कर ट्रॉफी की ओर एक कदम बढ़ाना चाहेगी. एमआई अपने छठे और जीटी अपने दूसरे आईपीएल खिताब को जीतने की तलाश में है.आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स को फेवरेट माना जा रहा है. इस टीम ने पूरे सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने अपना काम बखूबी निभाया है. गुजरात टाइटन्स मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस से 2 बार भिड़ी है. इन दोनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटन्स ने जीत हासिल की है. ऐसे में जाहिर तौर पर आज जीटी का आत्मविश्वास ऊपर रहेगा. हालांकि, स्टार बल्लेबाज जोस बटलर की गैर-मौजूदगी और लेग स्पिनर राशिद खान का फॉर्म में न होना उसके लिए चिंता का सबब है.वहीं, हार्दिक पांड्या की कमान वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन के दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया है. 5 बार की आईपीएल चैंपियन इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. लेकिन, इसके बाद उसने लगातार 7 मैच जीते और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. एमआई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट फॉर्म में आ गई है. सभी खिलाड़ी रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के लिए बेताब हैं. हालांकि, कहीं न कहीं एमआई के मन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना खराब रिकॉर्ड भी खटक रहा होगा. टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में आज भी उनसे एक ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी.गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो, इसमें गुजरात टाइटन्स का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 5 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल हुई है. आईपीएल 2025 में गुजरात और मुंबई की टीमों के बीच 2 मैच खेले गए, इस दोनों ही मुकाबलों में गुजरात ने मुंबई को हराया. हालांकि, आज प्लेऑफ मुकाबला है जिसमें एमआई का रिकॉर्ड अच्छा है ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ झारखंड में आक्रोश :

News Pratyaksh | Updated : Thu 24th Apr 2025, 10:13 am
पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ झारखंड में आक्रोश : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से राजधानी रांची में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और आतंकियों से बदला लेने की मांग की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहलगाम घटना के विरोध में बुधवार शाम सड़क पर उतरे. इस दौरान जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से राजधानी के अलबर्ट एक्का चौक तक आक्रोशपूर्ण मशाल जुलूस निकालकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतंकियों को सबक सिखाने की मांग की.इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरह से यह घटना हुई है उससे पूरा देश स्तब्ध है. आवश्यकता है कि घटना में शामिल अपराधियों को चुन- चुनकर बदला लिया जाए. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमला को सुनियोजित घटना करार दिया है. बाबूलाल ने कहा कि कुछ दिन पहले जिस तरह से पाकिस्तान के जनरल का बयान आया था उससे साफ लग रहा था कि उनकी मंशा क्या है. बाबूलाल मरांडी ने इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा पर हमला बोलते हुए उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की.वहीं रांची विधायक सीपी सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि आतंकवादी या तो पाकिस्तान में हो या अपने देश के अंदर छुपा हुआ हो, उन्हें ढूंढ कर निकाला जाए और बदला लिया जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने कायराना हरकत किया है. जाति और धर्म पूछ कर गोली मारी गई है. उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर नाराजगी जताई और कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में एनएसएस के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज किया. राजधानी के संत जेवियर कॉलेज के एनएसएस छात्रों ने इस दौरान आतंकी घटना की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हाथों में कैंडिल लेकर पहुंचे छात्रों का नेतृत्व पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव कर रहे थे.इस मौके पर अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि आतंकियों से बदला लेने के लिए पूरा देश प्रधानमंत्री जी के साथ है. जिस तरह की घटना हुई है उससे पूरे देश में मातम है. ऐसे में आतंकियों से हर हाल में बदला लेने और सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है. वहीं एनएसएस छात्र संबल कुमार महतो ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ हमसब खड़े हैं. इस घटना में शामिल अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना घटे. वहीं इस मौके पर आजसू पार्टी की ओर से भी युवाओं ने आक्रोश मार्च निकाला और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories